NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में कोरोना के 10 हज़ार से कम नए मामले सामने आए 
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 18 हज़ार 443 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
22 Nov 2021
covid
Image courtesy : Al Jazeera

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 22 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 10 हज़ार से कम यानी 8,488 नए मामले दर्ज किए गए हैं । इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 249 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 40 मरीज़ों की मौत हुई, वही महाराष्ट्र में 17 और तमिलनाडु में 14 मरीज़ों की मौत हुई है |  केरल में आज फिर 156 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़े को जोड़ा गया है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 12,510 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 4,271 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 18 हज़ार 901 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 65 हज़ार 911 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.31 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 39 लाख 34 हज़ार 547 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.34 फ़ीसदी यानी 1 लाख 18 हज़ार 443 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 16 करोड़ 87 लाख 28 हज़ार 385 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 32 लाख 99 हज़ार 337 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 63 करोड़ 25 लाख 24 हज़ार 259 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 7 लाख 83 हज़ार 567 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 8,488 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 5,080 मामले, तमिलनाडु से 756 मामले, पश्चिम बंगाल से 727 मामले, महाराष्ट्र से 298 मामले, कर्नाटक से 247 मामले, मिज़ोरम से 212 मामले, ओडिशा से 205 मामले, आंध्र प्रदेश से 174 मामले, जम्मू और कश्मीर से 165 मामले, तेलंगाना से 103 मामले, असम से 91 मामले, मणिपुर से 83 मामले, हिमाचल प्रदेश से 51 मामले, पुडुचेरी से 32 मामले, दिल्ली से 29 मामले, छत्तीसगढ़ और पंजाब से 24-24 मामले सामने आए हैं।  

साथ ही, गुजरात से 22 मामले, मेघालय से 21 मामले, राजस्थान से 18 मामले, मध्य प्रदेश से 17 मामले, हरियाणा, गोवा और लद्दाख से 16-16 मामले, उत्तराखंड और झारखण्ड से 11-11 मामले, नागालैंड और उत्तर प्रदेश से 10-10 मामले, सिक्किम से 8 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, बिहार से 4 मामले और एक-एक मामला अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा से सामने आया है | बीते दिन लक्ष्द्वीप, अंडमान और नोकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 249 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 196 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 17 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 14 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम में 3 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत कर्नाटक, असम, तेलंगाना, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और गोवा में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • muslim
    वसी मनाज़िर
    कैसे भारत मुसलमानों को मनमाने तरीके से अनिश्चित काल के लिए जेलों में कैद कर रहा है?
    14 Oct 2021
    यह कोई अकेले आर्यन खान के साथ नहीं हो रहा है। ऐसा अलग-अलग शैक्षणिक, सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले मुसलमानों के साथ हो रहा है, जो अपनी ताकत, विशेषाधिकार और शिक्षा या उसके बगैर भी जेलों में…
  • Dr. Udit Raj
    सबरंग इंडिया
    Hate watch: बीजेपी नेता ने डॉ. उदित राज के बारे में जातिवादी, दलित विरोधी पोस्ट किए
    14 Oct 2021
    पूर्व सांसद का कहना है कि वह जल्द ही पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे
  • delhi pollution
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जानलेवा दिल्ली की हवा, 75 प्रतिशत बच्चों को सांस लेने में परेशानी
    14 Oct 2021
    413 बच्चों पर ये स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया जिसमें से 75.4% ने सांस फूलने की शिकायत की, 24.2% ने आंखों में खुजली, 22.3% बच्चों ने नियमित तौर पर छींकने या नाक बहने की शिकायत की और 20.9% बच्चों ने…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    मोदी लहर से मोदी कहर तक…
    14 Oct 2021
    “नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद हम पर है... लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उनके नाम से ही हमें वोट मिलेगा।”
  • Lakheswari in Kadampara village
    सौरव कुमार
    माओवादियों के गढ़ में कुपोषण, मलेरिया से मरते आदिवासी
    14 Oct 2021
    महामारी के चलते बस्तर के ग़रीब बच्चों के लिए दूध और अंडे की आपूर्ति में बाधा पहुंची है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License