NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 7,495 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर हुए 280
देश में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | कल बुधवार को तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 34 नए मामले सामने आए हैं |
न्यूज़क्लिक टीम
23 Dec 2021
covid
Image courtesy : The Guardian

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | कल बुधवार को तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के 34 नए मामले सामने आए हैं |  तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के एक दिन में इतने केस मिलने पर हड़कम मच गया गया है, तो वही सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है | ओमिक्रॉन देश में अब तक 15 राज्यों में फ़ैल चूका हैं, और कुल मामलो की संख्या बढ़कर 280 हो गयी है |

देश में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा के महाराष्ट्र से सामने आए है | महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से अब तक 65 लोग संक्रमित हो चुके है, वही दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, केरल में 24, गुजरात में 23, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 2-2 और एक-एक मामला हरियाणा, उत्तराखंड  और चंडीगढ़ में  संक्रमित हो चुके है |  

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 23 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 7,495 नए मामले दर्ज किये गए और 434 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 6,906 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 101 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 65 हज़ार 976 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 78 हज़ार 759 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.40 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 42 लाख 8 हज़ार 926 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.23 फ़ीसदी यानी 78 हज़ार 291 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 39 करोड़ 69 लाख 76 हज़ार 774 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 70 लाख 17 हज़ार 671 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 66 करोड़ 86 लाख 43 हज़ार 929 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 5 हज़ार 775 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,495 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 3,205 मामले, महाराष्ट्र से 1,201 मामले, तमिलनाडु से 604 मामले, पश्चिम बंगाल से 534 मामले, कर्नाटक से 321 मामले, मिज़ोरम से 241 मामले, ओडिशा से 183 मामले, तेलंगाना से 182 मामले, दिल्ली और जम्मू कश्मीर से 125-125 मामले, असम से 119 मामले, आंध्र प्रदेश से 103 मामले, गुजरात से 91 मामले, हिमाचल प्रदेश से 65 मामले, हरियाणा से 55 मामले, झारखण्ड से 51 मामले और पंजाब से 50 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, गोवा से 43 मामले, छत्तीसगढ़ से 33 मामले, उत्तराखंड से 29 मामले, पुडुचेरी से 20 मामले, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश से 23-23 मामले, बिहार से 3 मामले, लद्दाख से 31 मामले, मणिपुर से 11 मामले, त्रिपुरा से 10 मामले, चंडीगढ़ और मेघालय से 6 मामले, सिक्किम से 4 मामले और एक-एक मामला अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और लक्ष्द्वीप से सामने आया है | बीते दिन अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 434 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 383 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 4 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, असम, आंध्र प्रदेश, गुजरात और पंजाब में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, ओडिशा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा और सिक्किम में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Omicron variant

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • अरुण कुमार त्रिपाठी
    विचार: योगी की बल्ले बल्ले, लेकिन लोकतंत्र की…
    27 Mar 2022
    अंतरराष्ट्रीय पूंजी ने आधुनिक किस्म के हिंदुत्व के साथ एक तालमेल बिठा लिया है। अब इसे मनुवादी कहना और ब्राह्मणवादी कहना एकदम से सटीक नहीं बैठता। इसमें सत्ता में भागीदारी का पूरा इंतजाम किया गया है।
  • international
    न्यूज़क्लिक टीम
    रूस-यूक्रेन युद्धः क्या चल रहा बाइडन व पुतिन के दिमाग़ में
    26 Mar 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने युक्रेन युद्ध के एक महीने होने के बाद चल रहे दांवों पर न्यूज़ क्लिक के एडिटर-इन-चीफ प्रबीर पुरकायस्थ से बातचीत की। इसमें रूस की रणनीति के साथ-साथ…
  • रवि शंकर दुबे
    IPL 2022:  नए नियमों और दो नई टीमों के साथ टूर्नामेंट का शानदार आगाज़
    26 Mar 2022
    आईपीएल 2022 का आगाज़ हो चुका है, इस बार कई नियमों में बदलाव किए गए हैं तो लखनऊ और गुजरात की टीमों ने भी एंट्री मार ली है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के लिए टूर्नामेंट बेहद रोचक होने वाला है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    क्या RSS योगी में देखता है मोदी का उत्तराधिकारी
    26 Mar 2022
    यूपी में दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ का राजनीतिक कद अप्रत्याशित रूप से बढ़ा है. भारतीय जनता पार्टी-शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियो में अब उनकी बराबरी कराने वाला कोई नहीं!
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    रेलवे में 3 लाख हैं रिक्तियां और भर्तियों पर लगा है ब्रेक
    26 Mar 2022
    एक तरफ बेरोज़गार युवा दर-दर भटक रहे हैं वहीं दूसरी तरफ सरकारी विभागों में इतनी बड़ी संख्या में रिक्तियां, वह भी केवल एक विभाग में, चौंकाने वाली है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License