NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ के पार हुई
देश में 24 घंटों में कोरोना के 50,848 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 28 हज़ार 709 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
23 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 23 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 50,848 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,358 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 68,817 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और कुल एक्टिव मामलों में 19,327 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 28 हज़ार 709 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 90 हज़ार 660 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.55 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 89 लाख 94 हज़ार 855 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2.14 फ़ीसदी यानी 6 लाख 43 हज़ार 194 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 29 करोड़ 46 लाख 39 हजार 511 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 54 लाख 24 हज़ार 374 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 39 करोड़ 59 लाख 73 हज़ार 198 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 1 हज़ार 56 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,848 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 12,617 मामले, महाराष्ट्र से 8,470 मामले, तमिलनाडु से 6,895 मामले, आंध्र प्रदेश से 4,169 मामले, कर्नाटक से 3,709 मामले, ओडिशा से 2,957 मामले, असम से 2,869 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,852 मामले, तेलंगाना से 1,175 मामले, मणिपुर से 575 मामले, छत्तीसगढ़ से 482 मामले, मिज़ोरम से 430 मामले, जम्मू और कश्मीर से 428 मामले, मेघालय से 421 मामले, पंजाब से 405 मामले, दिल्ली से 397 मामले, त्रिपुरा से 395 मामले और गोवा से 303 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही अरुणाचल प्रदेश से 289 मामले, पुडुचेरी में 284 मामले, बिहार में 268 मामले, उत्तर प्रदेश से 202 मामले, हिमाचल प्रदेश से 188 मामले, उत्तराखंड से 171 मामले, हरियाणा से 146 मामले, राजस्थान और सिक्किम से 137-137 मामले, गुजरात से 135 मामले, झारखंड से 110 मामले, मध्य प्रदेश से 65 मामले, नागालैंड से 64 मामले, लद्दाख और लक्षद्वीप से 33-33 मामले, चंडीगढ़ से 23 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 10 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 4 नए मामला सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के कारण 1,358 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र में 482 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 194 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 141 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 139 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 58 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 53 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 47 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 38 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 37 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 34 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही हरियाणा और मध्य प्रदेश में 20-20 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और मणिपुर में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड और दिल्ली में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ और जम्मू कश्मीर में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 6 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 5 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय, गुजरात, सिक्किम और राजस्थान में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, झारखण्ड और नागालैंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी और लक्षद्वीप में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • cartoon
    आज का कार्टून
    सरकार की क़ानून वापस न लेने की ज़िद्द बरक़रार, फिर किस पर बातचीत के लिए किसानों को आमंत्रण? 
    09 Jul 2021
    एक बार फिर उत्तर प्रदेश चुनाव को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। लेकिन किसानों ने एक बार फिर दोहराया कि बातचीत बिना किसी पूर्व शर्त के होगी।
  • आसमान छू रहीं ईंधन क़ीमतों के ख़िलाफ़ हुए अखिल भारतीय प्रदर्शन में शामिल हुए किसान संगठन
    रवि कौशल
    आसमान छू रहीं ईंधन क़ीमतों के ख़िलाफ़ हुए अखिल भारतीय प्रदर्शन में शामिल हुए किसान संगठन
    09 Jul 2021
    एक किसान नेता ने कहा, "अगर हमें अंतरिम राहत नहीं पहुंचाई गई, तो हम हर गांव से लोगों को इकट्ठा करेंगे और बीजेपी विधायकों के कार्यालयों को घेरेंगे।"
  • दिल्ली उच्च न्यायालय
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली : वेतन, पेंशन से वंचित एमसीडी कर्मचारियों की स्थिति पर उच्च न्यायालय ने जताया दुख  
    09 Jul 2021
    ‘जब लोग अपने वेतन के भुगतान के लिए हमारे पास आते हैं तो हमें दुख होता है, उनकी दुर्दशा की कल्पना कीजिए...हमें समूची स्थिति और अधिकारियों की निष्ठुरता को देखकर कष्ट होता है। जब हम कुछ करते हैं तो आप…
  • उत्तर प्रदेश : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी धांधली के लग रहे आरोप, नामांकन के दौरान कई जिलों में झड़प
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    उत्तर प्रदेश : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी धांधली के लग रहे आरोप, नामांकन के दौरान कई जिलों में झड़प
    09 Jul 2021
    ‘‘उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को भाजपा ने बंधक बना लिया है। ब्लॉक प्रमुख (क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष) चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं द्वारा अराजकता और हिंसा किया जाना…
  • खोरी गांव विस्थापन संकट : घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, निवासियों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    खोरी गांव विस्थापन संकट : घरों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू, निवासियों ने जंतर मंतर पर किया प्रदर्शन
    09 Jul 2021
    फरीदाबाद के खोरी गांव में भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन ने बृहस्पतिवार को घरों को तोडने की कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि दूसरी तरफ़ बृहस्पतिवार को  ही गांव को तोड़ने के फैसले के खिलाफ़ खोरी गांव से…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License