NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश के 24 घंटो में 6,650 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 350 के पार 
देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहे हैं। बढ़ते मामलो को देखकर कई राज्य सरकारों ने धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
24 Dec 2021
omicron
Image courtesy : Hindustan Times

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक 350 से ज्यादा लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित हो चुके हैं। ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 88 मामले महाराष्ट्र से सामने चुके हैं, वहीं दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है| साथ ही ओमिक्रॉन अब तक देश के 14 राज्यों में फ़ैल चुका है। 

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलो को देखकर कई राज्य सरकारों ने धीरे-धीरे पाबंदिया लगानी शुरू कर दी हैं। साथ ही केंद्र सरकार ने भी उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में ओमिक्रॉन की रोकथाम और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रतिक्रिया उपायों, दवाओं की उपलब्धता सहित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत किए जाने सहित ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसेन्ट्रेटर्स, वेंटिलेटर, आईसीयू/ऑक्सीजन बेड की स्थिति पर चर्चा की | साथ ही प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि नए वेरिएंट को देखते हुए सतर्क और सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महामारी के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और कोविड सुरक्षित व्यवहार के निरंतर पालन जरूरी है।

साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 24 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 6,650 नए मामले दर्ज किये गए और 374 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 7,051 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 775 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 72 हज़ार 626 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 79 हज़ार 133 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.40 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 42 लाख 15 हज़ार 977 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.22 फ़ीसदी यानी 77 हज़ार 516 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 40 करोड़ 31 लाख 63 हज़ार 63 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 57 लाख 44 हज़ार 652 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 66 करोड़ 98 लाख 9 हज़ार 816 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 65 हज़ार 887 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,650 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 2,514 मामले, महाराष्ट्र से 1,179 मामले, तमिलनाडु से 607 मामले, पश्चिम बंगाल से 516 मामले, कर्नाटक से 299 मामले, तेलंगाना से 177 मामले, ओडिशा से 155 मामले, आंध्र प्रदेश से 135 मामले, जम्मू और कश्मीर से 132 मामले, दिल्ली से 118 मामले, असम से 113 मामले, गुजरात और मिज़ोरम से 111-111 मामले, गोवा से 54 मामले, हरियाणा से 46 मामले, झारखण्ड से 44 मामले, राजस्थान और उत्तराखंड से 39-39 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, छत्तीसगढ़ से 38 मामले, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से 34-34 मामले, उत्तर प्रदेश से 32 मामले, मध्य प्रदेश से 30 मामले, लद्दाख से 24 मामले, मणिपुर से 16 मामले, चंडीगढ़ से 11 मामले, बिहार से 9 मामले, पुडुचेरी से 8 मामले, त्रिपुरा से 7 मामले, मेघालय से 5 मामले, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 4-4 मामले, नागालैंड से 3 मामले और एक-एक मामला सिक्किम और लक्षद्वीप से सामने आया है | बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 374 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 323 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 17 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 8 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और गुजरात में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, ओडिशा, दिल्ली, असम, छत्तीसगढ़, पंजाब, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड और सिक्किम में हुई है।

COVID-19
Omicron
Omicron variant
ICMR
India Corona Update

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    फैक्टरी की छत गिरने से मजदूर की मौत, जिम्मेदारी से भागते नगर निगम और दिल्ली सरकार  
    23 Aug 2021
    स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरी काफी पुरानी है और उसकी हालत भी बहुत खराब है। ऐसे में ये संभव है कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण छत गिर गई हो।
  • नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नीतीश, तेजस्वी, समेत बिहार के 10 दलों ने जातिगत जनगणना के समर्थन मे की मोदी से मुलाकात
    23 Aug 2021
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के प्रतिनिधिमंडल की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि जाति आधारित जनगणना से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद मिलेगी।
  • टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    पीपल्स डिस्पैच
    टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
    23 Aug 2021
    ईरान वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की पांचवीं लहर का सामना कर रहा है। ज़्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं।
  • अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    पीपल्स डिस्पैच
    अल-अक़्सा हमले की बरसी पर इकट्ठा प्रदर्शनकारियों पर इज़रायली सेना का हमला
    23 Aug 2021
    इज़रायली सेना की ओर से की गई फायरिंग में 10 बच्चों समेत क़रीब 42 लोग घायल हो गए। इज़रायल ने भी बाद में दिन में गाजा पर हवाई हमले किए।
  • इंदौर में "नाम पूछकर" चूड़ी वाले को पीटा, भारी बवाल के बाद मामला दर्ज 
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    इंदौर में "नाम पूछकर" चूड़ी वाले को पीटा, भारी बवाल के बाद मामला दर्ज 
    23 Aug 2021
    इंदौर में कुछ लोगों ने कथित तौर पर फेरी लगाकर चूड़ी बेच रहे 25 वर्षीय व्यक्ति से नाम पूछने के बाद पिटाई कर दी। राज्य के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले पर कहा, “युवक अपना धर्म छिपा कर और नाम…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License