NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
चिंता: देश में कोरोना संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 50 हज़ार के क़रीब नए मामले
देश भर में पिछले 24 घंटो में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 49,310 नए मामले दर्ज किये गए है। मात्र दो दिन में 95 हज़ार से अधिक नए मामले सामने आये है। देश भर में अब कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़ कर 12 लाख 87 हज़ार 945 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
24 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार, 24 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड 49,310 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 740 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 34,602 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 12,87,945 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.45 फीसदी यानी 8,17,209 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अभी तक 30,601 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 4,40,135 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज 24 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,54,28,170 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 3,52,801 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 49,310 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 9,895 मामले, आंध्र प्रदेश से 7,998 मामले, तमिलनाडु से 6,472 मामले, कर्नाटक से 5,030 मामले, उत्तर प्रदेश से 2,516 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,436 मामले, असम से 2,019 मामले, बिहार से 1,611 मामले, तेलंगाना से 1,567 मामले, ओडिशा से 1,264 मामले, गुजरात से 1,078 मामले, केरल से भी 1,078 मामले, दिल्ली से 1,041 मामले, राजस्थान से 886 मामले, हरियाणा से 789 मामले, जम्मू और कश्मीर से 718 मामले, मध्य प्रदेश से 632 मामले, झारखंड से 490 मामले, पंजाब से 438 मामले, छत्तीसगढ़ से 286 मामले, त्रिपुरा से 207 मामले, गोवा से 174 मामले, उत्तराखंड से 145 मामले, पुडुचेरी से 120 मामले और हिमाचल प्रदेश से 109 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही नागालैंड से 90 मामले, मणिपुर से 55 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 42 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 37 मामले, सिक्किम से 22 मामले, मेघालय से 20 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 19 मामले, मिज़ोरम से 15 मामले, चंडीगढ़ से 7 मामले और 4 नए मामले लद्दाख से सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 740 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हुई है। महाराष्ट्र में 298 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 97 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 88 मरीज़ों की मौत हुई और आंध्र प्रदेश में 61 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 34 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 28 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 26-26 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 11 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 10 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और जम्मू और कश्मीर में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 8 मरीज़ों की मौत हुई, 6-6 मरीज़ों की मौत असम, ओड़िशा और हरियाणा में हुई, केरल में 5 मरीज़ों की मौत हुई, 3-3 मरीज़ों की मौत झारखंड, उत्तराखंड और पुडुचेरी में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत छत्तीसगढ़, त्रिपुरा और गोवा में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • language
    न्यूज़क्लिक टीम
    बहुभाषी भारत में केवल एक राष्ट्र भाषा नहीं हो सकती
    05 May 2022
    क्या हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा देना चाहिए? भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष से लेकर अब तक हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने की जद्दोजहद कैसी रही है? अगर हिंदी राष्ट्रभाषा के तौर पर नहीं बनेगी तो अंग्रेजी का…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    "राजनीतिक रोटी" सेकने के लिए लाउडस्पीकर को बनाया जा रहा मुद्दा?
    05 May 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के इस एपिसोड में अभिसार सवाल उठा रहे हैं कि देश में बढ़ते साम्प्रदायिकता से आखिर फ़ायदा किसका हो रहा है।
  • चमन लाल
    भगत सिंह पर लिखी नई पुस्तक औपनिवेशिक भारत में बर्तानवी कानून के शासन को झूठा करार देती है 
    05 May 2022
    द एग्ज़िक्युशन ऑफ़ भगत सिंह: लीगल हेरेसीज़ ऑफ़ द राज में महान स्वतंत्रता सेनानी के झूठे मुकदमे का पर्दाफ़ाश किया गया है। 
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    गर्भपात प्रतिबंध पर सुप्रीम कोर्ट के लीक हुए ड्राफ़्ट से अमेरिका में आया भूचाल
    05 May 2022
    राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि अगर गर्भपात पर प्रतिबंध लगाने वाला फ़ैसला आता है, तो एक ही जेंडर में शादी करने जैसे दूसरे अधिकार भी ख़तरे में पड़ सकते हैं।
  • संदीपन तालुकदार
    अंकुश के बावजूद ओजोन-नष्ट करने वाले हाइड्रो क्लोरोफ्लोरोकार्बन की वायुमंडल में वृद्धि
    05 May 2022
    हाल के एक आकलन में कहा गया है कि 2017 और 2021 की अवधि के बीच हर साल एचसीएफसी-141बी का उत्सर्जन बढ़ा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License