NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 9,119 नए मामले, 396 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.32 फ़ीसदी यानी 1 लाख 9 हज़ार 940 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
25 Nov 2021
covid
Image courtesy : DW

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 25 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 9,119 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते 396 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 24 घंटों में 41 मरीज़ों की मौत हुई, वहीं केरल में 41, तमिलनाडु में 14 और पश्चिम बंगाल में 12 मरीज़ों की मौत हुई है | और केरल में आज फिर 273 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़े को जोड़ा गया है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 10,264 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,541 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 44 हज़ार 882 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 66 हज़ार 980 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.33 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 39 लाख 67 हज़ार 962 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.32 फ़ीसदी यानी 1 लाख 9 हज़ार 940 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 19 करोड़ 38 लाख 44 हज़ार 741 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 90 लाख 27 हज़ार 638 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 63 करोड़ 59 लाख 24 हज़ार 763 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 50 हज़ार 538 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,119 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 4,280 मामले, महाराष्ट्र से 960 मामले, पश्चिम बंगाल से 803 मामले, तमिलनाडु से 744 मामले, मिज़ोरम से 398 मामले, ओडिशा से 288 मामले, आंध्र प्रदेश से 264 मामले, कर्नाटक से 254 मामले, असम से 214 मामले, जम्मू और कश्मीर से 174 मामले, तेलंगाना से 156 मामले, हिमाचल प्रदेश से 116 मामले, मेघालय से 71 मामले, पंजाब से 52 मामले, मणिपुर से 39 मामले, दिल्ली से 35 मामले, गुजरात से 29 मामले और लद्दाख से 28 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, पुडुचेरी से 27 मामले, उत्तराखंड से 25 मामले, हरियाणा से 23 मामले, मध्य प्रदेश और गोवा से 22-22 मामले, छत्तीसगढ़ से 19 मामले, झारखण्ड से 16 मामले, राजस्थान से 14 मामले, त्रिपुरा से 11 मामले, उत्तर प्रदेश और नागालैंड से 10-10 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, सिक्किम से 3 मामले, बिहार, अरुणाचल प्रदेश और लक्ष्द्वीप से 2-2 मामले सामने आए है | बीते दिन अंडमान और नोकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 396 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 308 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 41 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 14 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 12 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, असम, जम्मू कश्मीर और मणिपुर में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और लद्दाख में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • yogi
    अजय कुमार
    उत्तर प्रदेश : बिल्कुल पूरी नहीं हुई हैं जनता की बुनियादी ज़रूरतें
    09 Feb 2022
    लोगों की बेहतरी से जुड़े सरकारी मानकों के निगाह से देखने पर उत्तर प्रदेश में घाव ही घाव नजर आते हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग़रीबी बेरोज़गारी के के हालात इतने बुरे हैं कि लगता है जैसे योगी सरकार ने इन…
  • देबांगना चैटर्जी
    फ़्रांस में खेलों में हिजाब पर लगाए गए प्रतिबंध के ज़रिये हो रहा है विभाजनकारी, भेदभावपूर्ण और ख़तरनाक खेल
    09 Feb 2022
    फ़्रांस में धर्मनिरपेक्षता को बरक़रार रखने के लिए खेलों में हिजाब और दूसरे "सुस्पष्ट धार्मिक चिन्हों" पर प्रतिबंध लगाने की कवायद पूरी तरह से पाखंड, भेदभाव और राजनीतिक हितों से भरी नज़र आती है। आख़िरकार…
  • Modi
    अजय गुदावर्ती
    मोदी की लोकप्रियता अपने ही बुने हुए जाल में फंस गई है
    09 Feb 2022
    अलोकप्रिय नीतियों के बावजूद पीएम की चुनाव जीतने की अद्भुत कला ही उनकी अपार लोकप्रियता का उदाहरण है। जहाँ इस लोकप्रियता ने अभी तक विमुद्रीकरण, जीएसटी और महामारी में कुप्रबंधन के बावजूद अच्छी तरह से…
  • unemployment
    कौशल चौधरी, गोविंद शर्मा
    ​गत 5 वर्षों में पदों में कटौती से सरकारी नौकरियों पर छाए असुरक्षा के बादल
    09 Feb 2022
    संघ लोकसेवा आयोग द्वारा 2016-17 में भर्ती किए गए कुल उम्मीदवार 6,103 की तदाद 2019-20 में 30 फीसदी घट कर महज 4,399 रह गई।
  • SP MENIFESTO
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    जनता की उम्मीदों पर कितना खरा होगा अखिलेश का ‘वचन’
    09 Feb 2022
    समाजवादी पार्टी ने अपने कहे मुताबिक भाजपा के बाद अपने वादों का पिटारा खोल दिया, इस बार अखिलेश ने अपने घोषणा पत्र को समाजवादी वचन पत्र का नाम दिया, इसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं पर विशेष ध्यान दिया…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License