NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पहली बार 24 घंटों में 3.5 लाख से ज़्यादा नए मामले, 2,812 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख से ज्यादा यानी 3,52,991 नए मामले दर्ज किए गए। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 28 लाख 13 हज़ार 658 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : BloombergQuint

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 26 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के साढ़े तीन लाख से ज़्यादा यानी 3,52,991 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह 24 घंटों में अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा कोरोना से लगातार 10वें दिन भी सबसे ज़्यादा यानी 2,812 मरीज़ों की मौत हुई। साथ ही इसी बीच देश में कोरोना से पीड़ित 2,19,272 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,30,907 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

महाराष्ट्र के हालात चिंताजनक होते जा रहे है, महाराष्ट्र में एक दिन में 832 मरीज़ों की मौत हुई है। दिल्ली में भी 24 घंटों में 350 मरीज़ों की मौत है, वही उत्तर प्रदेश में 206, छत्तीसगढ़ में 199, गुजरात में 157, कर्नाटक में 143 और झारखंड में 103 मरीज़ों की मौत हुई है।

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 73 लाख 13 हज़ार 163 हो गयी है। जिनमें से 1 लाख 95 हज़ार 123 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 82.62 फ़ीसदी हो गया है, यानी देश में कुल पीड़ित मरीज़ों में से अब तक 1 करोड़ 43 लाख 4 हज़ार 382 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 16.25 फ़ीसदी यानी 28 लाख 13 हज़ार 658 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 14 करोड़ 19 लाख 11 हज़ार 223 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 9 लाख 95 हज़ार 288 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 27 करोड़ 93 लाख 21 हज़ार 177 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 14 लाख 2 हज़ार 367 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 3,52,991 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 66,191 मामले, उत्तर प्रदेश से 35,311 मामले, कर्नाटक से 34,804 मामले, केरल से 28,469 मामले, दिल्ली से 22,933 मामले, पश्चिम बंगाल से 15,889 मामले, राजस्थान से 15,809 मामले, तमिलनाडु से 15,659 मामले, गुजरात से 14,296 मामले, मध्य प्रदेश से 13,601 मामले, बिहार से 12,795 मामले, छत्तीसगढ़ से 12,666 मामले, आंध्र प्रदेश से 12,634 मामले, हरियाणा से 10,985 मामले, पंजाब से 6,980 मामले, तेलंगाना से 6,551 मामले, ओडिशा से 6,116 मामले, झारखंड से 5,903 मामले और उत्तराखंड से 4,368 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 2,381 मामले, गोवा से 2,293 मामले, असम से 1,844 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,363 मामले, पुडुचेरी से 1,008 मामले, चंडीगढ़ से 749 मामले, मेघालय से 208 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 201 मामले, नागालैंड से 180 मामले, लक्ष्यद्वीप से 164 मामले, सिक्किम से 148 मामले, मणिपुर से 140 मामले, लद्दाख से 120 मामले, त्रिपुरा से 98 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 61 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 51 मामले और मिज़ोरम से 22 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना के कारण लगातार 10वें दिन भी रिकॉर्ड 2,812 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 832 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 350 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 206 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 199 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 157 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 143 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 103 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 92 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 82 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 76 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 74 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 69 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 68 मरीज़ों की मौत हुई और हरियाणा में 64 मरीज़ों की मौत हुई है |

साथ ही पश्चिम बंगाल में 57 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 44 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 43 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 32 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 30 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 24 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 21 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 14 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 11 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत चंडीगढ़, मेघालय, मणिपुर, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में हुई और एक मरीज़ की मौत सिक्किम में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • kandyadan
    रवि शंकर दुबे
    ''मैं दान की चीज़ नहीं आपकी बेटी हूं'’ कहकर IAS ने नकारी कन्यादान की रस्म
    18 Dec 2021
    समाज में समानता और सुधार के लिए एक IAS तपस्या ने अपनी शादी में कन्यादान की रस्म नहीं निभाकर एक सोशल मैसेज देने की कोशिश की है।
  • SP and PSP alliance
    असद रिज़वी
    यूपी चुनाव 2022 : सपा और प्रसपा गठबंधन के मायने
    18 Dec 2021
    आज के हालत में अखिलेश और शिवपाल दोनों के पास साथ आने के सिवा कोई विकल्प नहीं था। जिसके के लिए दो रस्ते थे, या तो शिवपाल की पार्टी का सपा में विलय हो जाये या दोनों का चुनाव पूर्व गठबंधन हो, ताकि कम से…
  • KR-Ramesh
    सोनिया यादव
    कर्नाटक: रेप जैसे गंभीर मामले को लेकर भद्दे मज़ाक के लिए क्या छह मिनट का माफ़ीनामा काफ़ी है?
    18 Dec 2021
    महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करने वाले ये नेता आए दिन अपनी अपनी फूहड़ बातों से महिलाओं की अस्मिता, मान-सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं और दुख इस बात का है कि सब चुप-चाप तमाशा देख रहे हैं, हंस रहे हैं।
  • gig workers
    बी. सिवरामन
    गिग वर्कर्स के क़ानूनी सशक्तिकरण का वक़्त आ गया है
    18 Dec 2021
    गिग वर्कर ओला (OLA) या उबर (Uber) जैसी एग्रीगेटर फर्मों के लिए काम करने वाले टैक्सी ड्राइवर हैं। ज़ोमैटो (Zomato) या स्विगी (Swiggy) जैसी फूड होम डिलीवरी चेन के डिलीवरी वर्कर हैं।
  • army
    भाषा
    बुमला : हिमाचल के ऊंचे इलाकों में भारत-चीन आमने-सामने
    18 Dec 2021
    भारत और चीन के बीच बर्फ से ढकी सीमा, दो विशाल एशियाई पड़ोसियों के बीच बेहद कम प्रचलित सीमाओं में से एक, बुमला दर्रा सामरिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्र है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License