NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 48,698 नए मामले, 1,183 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 48,698 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.97 फ़ीसदी यानी 5 लाख 95 हज़ार 565 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Jun 2021
कोरोना
Image courtesy : NewsBytes

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 26 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 48,698 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,183 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 64,818 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और कुल एक्टिव मामलों में 17,303 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 1 लाख 83 हज़ार 143 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 94 हज़ार 493 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 96.71 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 91 लाख 93 हज़ार 85 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.97 फ़ीसदी यानी 5 लाख 95 हज़ार 565 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 31 करोड़ 50 लाख 45 हजार 926 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 61 लाख 19 हज़ार 169 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 40 करोड़ 18 लाख 11 हज़ार 892 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 45 हज़ार 809 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 48,698 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 11,546 मामले, महाराष्ट्र से 9,604 मामले, तमिलनाडु से 5,755 मामले, आंध्र प्रदेश से 4,458 मामले, कर्नाटक से 3,310 मामले, ओडिशा से 2,912 मामले, असम से 2,793 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,933 मामले, तेलंगाना से 1,061 मामले, मेघालय से 602 मामले, मणिपुर से 585 मामले, जम्मू और कश्मीर से 498 मामले, पंजाब से 338 मामले, छत्तीसगढ़ से 293 मामले, त्रिपुरा से 291 मामले, अरुणाचल प्रदेश में 266 मामले और पुडुचेरी से 261 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मिज़ोरम से 232 मामले, गोवा से 222 मामले, बिहार में 207 मामले, उत्तर प्रदेश से 206 मामले, हिमाचल प्रदेश से 153 मामले, हरियाणा से 140 मामले, झारखंड से 133 मामले, राजस्थान से 131 मामले, नागालैंड और सिक्किम से 130-130 मामले, उत्तराखंड से 128 मामले, गुजरात से 123 मामले, दिल्ली से 115 मामले, मध्य प्रदेश से 50 मामले, चंडीगढ़ से 39 मामले, लक्षद्वीप से 31 मामले, लद्दाख से 17 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 4 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से एक नया मामला सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 1,183 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 511 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 150 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 118 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 114 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 40 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 38 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 35 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 26 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 22 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 18 मरीज़ों की मौत हुई और उत्तर प्रदेश में 15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब में 12 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 11 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और छत्तीसगढ़ में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और जम्मू कश्मीर में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी और गोवा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 4 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार और गुजरात में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश और नागालैंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, झारखंड, सिक्किम और लक्षद्वीप में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • brooklyn
    एपी
    ब्रुकलिन में हुई गोलीबारी से जुड़ी वैन मिली : सूत्र
    13 Apr 2022
    गौरतलब है कि गैस मास्क पहने एक बंदूकधारी ने मंगलवार को ब्रुकलिन में एक सबवे ट्रेन में धुआं छोड़ने के बाद कम से कम 10 लोगों को गोली मार दी थी। पुलिस हमलावर और किराये की एक वैन की तलाश में शहर का चप्पा…
  • non veg
    अजय कुमार
    क्या सच में हिंदू धर्म के ख़िलाफ़ है मांसाहार?
    13 Apr 2022
    इतिहास कहता है कि इंसानों के भोजन की शुरुआत मांसाहार से हुई। किसी भी दौर का कोई भी ऐसा होमो सेपियंस नही है, जिसने बिना मांस के खुद को जीवित रखा हो। जब इंसानों ने अनाज, सब्जी और फलों को अपने खाने में…
  • चमन लाल
    'द इम्मोर्टल': भगत सिंह के जीवन और रूढ़ियों से परे उनके विचारों को सामने लाती कला
    13 Apr 2022
    कई कलाकृतियों में भगत सिंह को एक घिसे-पिटे रूप में पेश किया जाता रहा है। लेकिन, एक नयी पेंटिंग इस मशहूर क्रांतिकारी के कई दुर्लभ पहलुओं पर अनूठी रोशनी डालती है।
  • एम.के. भद्रकुमार
    रूस पर बाइडेन के युद्ध की एशियाई दोष रेखाएं
    13 Apr 2022
    यह दोष रेखाएं, कज़ाकिस्तान से म्यांमार तक, सोलोमन द्वीप से कुरील द्वीप समूह तक, उत्तर कोरिया से कंबोडिया तक, चीन से भारत, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान तक नज़र आ रही हैं।
  • ज़ाहिद खान
    बलराज साहनी: 'एक अपरिभाषित किस्म के कम्युनिस्ट'
    13 Apr 2022
    ‘‘अगर भारत में कोई ऐसा कलाकार हुआ है, जो ‘जन कलाकार’ का ख़िताब का हक़दार है, तो वह बलराज साहनी ही हैं। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के बेहतरीन साल, भारतीय रंगमंच तथा सिनेमा को घनघोर व्यापारिकता के दमघोंटू…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License