NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा
केरल में दो महीने बाद कोरोना के 700 से ज़्यादा 747 मामले दर्ज़ किए गए हैं,वहीं महाराष्ट्र में भी करीब ढ़ाई महीने बाद कोरोना के 400 से ज़्यादा 470 मामले दर्ज़ किए गए हैं। 
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
26 May 2022
covid

दिल्ली: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में करीब 24 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 26 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,628 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कल 25 मई को जारी आकड़ों में 2,124 मामले सामने आए थे। वहीं, देश के तीन राज्यों केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना का ख़तरा फिर से बढ़ रहा है। केरल में दो महीने बाद कोरोना के 700 से ज़्यादा 747 मामले दर्ज़ किए गए हैं, इससे पहले केरल में 23 मार्च को कोरोना के 702 मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में करीब ढ़ाई महीने बाद कोरोना के 400 से ज़्यादा 470 मामले दर्ज़ किए गए हैं, इससे पहले महाराष्ट्र में 10 मार्च को कोरोना के 400 से ज्यादा यानी 452 मामले सामने आए थे।

साथ ही दिल्ली में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 424 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं, जबकि इस बीच 4 लोगों ने अपनी जान गँवा दी है। हालांकि, दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के जिलों में स्थिति स्थिर है। पिछले कुछ दिनों से इन जिलों में कोरोना के मामलों में कोई वृद्धि नहीं देखि गयी है, लेकिन इन जिलों में कोरोना का खतरा टला नहीं है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 163 मामले और फ़रीदाबाद में 52 मामले सामने आए हैं। यानी हरियाणा में बीते दिन कोरोना के 245 मामलों में से 215 मामले गुरुग्राम और फरीदाबाद से सामने आए हैं। 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 18 लोगों की मौत हुई। जिनमें से 13 लोगों की मौत केरल में हुई, दिल्ली में 4 लोगों की मौत हुई और एक की मौत राजस्थान में हुई। साथ ही इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,167 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में आज 443 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 44 हज़ार 820 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 525 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 4 हज़ार 881 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 414 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 92 करोड़ 82 लाख 3 हज़ार 555 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 13 लाख 13 हज़ार 687 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 84 करोड़ 84 लाख 11 हज़ार 356 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 52 हज़ार 580 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,628 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 747 मामले, महाराष्ट्र से 470 मामले, दिल्ली से 424 मामले, हरियाणा से 245 मामले, कर्नाटक से 208 मामले, उत्तर प्रदेश से 122 मामले, राजस्थान से 57 मामले, तमिलनाडु से 56 मामले, मध्य प्रदेश से 50 मामले, तेलंगाना से 49 मामले, पश्चिम बंगाल से 42 मामले, गुजरात से 37 मामले, पंजाब से 23 मामले, मिज़ोरम से 21 मामले और चंडीगढ़ से 13 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, गोवा से 11 मामले, बिहार और उत्तराखंड से 8-8 मामले, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड से 7-7 मामले, हिमाचल प्रदेश से 6 मामले, जम्मू और कश्मीर से 5 मामले, ओड़िशा से 3 मामले और पुडुचेरी से 2 मामले सामने आए है । बीते दिन असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Kerala
Maharashtra
Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • Bulli bai
    न्यूज़क्लिक टीम
    मुस्लिम महिलाओं के अपमान पर पीएम मोदी खामोश क्यों ?
    03 Jan 2022
    न्यूज़चक्र में आज वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा मुद्दा उठा रहे है एक वेबसाइट के ज़रिए एक खास अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को किस तरह निशाना बनाया जा रहा है और कैसे यह उसी सांप्रदायिक माहौल का हिस्सा है…
  • Jaipal Singh Munda
    डॉ. जितेन्द्र मीना
    जयपाल सिंह मुंडा: आदिवासी समाज की राजनीति और विचारधारा की प्राणवायु
    03 Jan 2022
    मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा भारतीय इतिहास के एकमात्र ऐसे जन-बुद्धिजीवी और राष्ट्रीय राजनेता हैं जिन्होंने भारतीय और आदिवासी अस्मिता, हक-हुकूक पर अंग्रेजों के साथ-साथ गैर-आदिवासियों के हमलों से बचाने…
  • covid
    भाषा
    कोविड-19: देश में 15 से 18 वर्ष के आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू
    03 Jan 2022
    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने रविवार को कहा था कि 15 से 18 आयु समूह के किशोरों के टीकाकरण के दौरान कोविड-19 रोधी टीकों में घालमेल से बचने के लिए राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को…
  • Enough is Enough
    असद रिज़वी
    बुलीबाई ऐप मामला: स्वतंत्र आवाज़ों को बनाया जा रहा है निशाना
    03 Jan 2022
    संगठित तौर से उन मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाया गया है जो राजनीति और पत्रकारिता आदि में सक्रिय हैं और समय-समय पर सरकार की नीतियों के विरुद्ध आवाज़ उठाती हैं।
  • channi or kejri
    शिव इंदर सिंह
    चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव नतीजों का पंजाब विधानसभा चुनाव पर कितना असर?
    03 Jan 2022
    पहली बार चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी भले ही स्पष्ट बहुमत नहीं ले पाई, पर सब से अधिक सीटें जीतने के कारण वह अति उत्साहित है। आप के नेता इन नतीजों को पंजाब विधान सभा चुनाव की पहली…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License