NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 10,549 नए मामले, 488 मरीज़ों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 55 हज़ार 431 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Nov 2021
covid
Image courtesy : DNA India

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 26 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 10,549 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 488 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 24 घंटों में 56 मरीज़ों की मौत हुई, वहीं महाराष्ट्र में 50, तमिलनाडु में 17 और पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई है | और केरल में आज फिर 328 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़े को जोड़ा गया है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 9,868 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 193 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 55 हज़ार 431 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 67 हज़ार 468 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.33 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 39 लाख 77 हज़ार 830 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.32 फ़ीसदी यानी 1 लाख 10 हज़ार 133 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 20 करोड़ 27 लाख 3 हज़ार 659 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 83 लाख 88 हज़ार 824 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 63 करोड़ 71 लाख 6 हज़ार 9 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 81 हज़ार 246 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,549 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 5,987 मामले, महाराष्ट्र से 848 मामले, पश्चिम बंगाल से 758 मामले, तमिलनाडु से 739 मामले, मिज़ोरम से 444 मामले, ओडिशा से 335 मामले, कर्नाटक से 306 मामले, आंध्र प्रदेश से 183 मामले, जम्मू और कश्मीर से 182 मामले, तेलंगाना से 147 मामले, असम से 142 मामले, हिमाचल प्रदेश से 52 मामले, पुडुचेरी से 49 मामले, छत्तीसगढ़ और लद्दाख से 38-38 मामले, पंजाब से 37 मामले, गोवा से 34 मामले और गुजरात से 31 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, दिल्ली से 30 मामले, राजस्थान से 29 मामले, मणिपुर से 24 मामले, सिक्किम से 19 मामले, हरियाणा से 17 मामले, मध्य प्रदेश, मेघालय और नागालैंड से 14-14 मामले, चंडीगढ़ से 9 मामले, उत्तराखंड से 8 मामले, झारखण्ड से 7 मामले, बिहार से 6 मामले, उत्तर प्रदेश से 4 मामले, त्रिपुरा से 2 मामले और एक-एक मामला अरुणाचल प्रदेश और अंडमान और नोकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन लक्ष्द्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 488 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 384 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 50 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 17 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम और पंजाब में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, कर्नाटक, पुडुचेरी और गोवा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, हरियाणा, मध्य प्रदेश और मेघालय में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • तालिबान पर समाज में विभाजन की बेशर्मी, सत्ताधारियों की गिरती साख और यूपी चुनाव के लिए गंदी तैयारी
    न्यूज़क्लिक टीम
    तालिबान पर समाज में विभाजन की बेशर्मी, सत्ताधारियों की गिरती साख और यूपी चुनाव के लिए गंदी तैयारी
    19 Aug 2021
    अजीब समाज होते जा रहे हैं हम! पूरी दुनिया का मीडिया अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के संदर्भ में अमेरिका और दुनिया की कुछ बडी शक्तियों की रहस्यमय दुरभिसंधि पर टिप्पणियां कर रहा है
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    तालिबान के राज में महिलाएँ, रोना विल्सन के पिता की मौत और अन्य ख़बरें
    19 Aug 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे तालिबान के क़ब्ज़े के बाद महिलाओं का हाल, रोना विल्सन के पिता की मौत और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • पुनर्वास की मांग को लेकर खोरी गांव के मज़दूर परिवारो ने जंतर-मंतर पर दिया धरना!
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पुनर्वास की मांग को लेकर खोरी गांव के मज़दूर परिवारो ने जंतर-मंतर पर दिया धरना!
    19 Aug 2021
    खोरी गांव के निवासियों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके पुनर्वास के इंतज़ाम किये जाएं।
  • तालिबान बदला है या नहीं?
    अजय कुमार
    तालिबान बदला है या नहीं?
    19 Aug 2021
    हाल फिलहाल में भले ही यह दिख रहा हो कि बिना किसी खून खराबे के ही तालिबान ने काबुल पर कब्जा कर लिया है, लेकिन हकीकत यह कि पिछले 20 साल में उसका इतिहास खून-खराबे का रहा है। मीडिया में खबर छप रही है कि…
  • गुजरात: जातिगत अत्याचारों के ज्यादातर आरोपी खुले में घूम रहे, आसानी से मिल जाती है जमानत
    दमयन्ती धर
    गुजरात: जातिगत अत्याचारों के ज्यादातर आरोपी खुले में घूम रहे, आसानी से मिल जाती है जमानत
    19 Aug 2021
    गुजरात में जातिगत अत्याचारों के 833 मामलों के सभी अभियुक्त, निचली अदालतों या विशेष अत्याचार न्यायालय के दिए फैसलों पर, हाईकोर्ट से स्थगन आदेश पाने के बाद जमानत पर छूट गए हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License