NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 12,428 नए मामले, 356 मरीज़ों की मौत
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 2 हज़ार 202 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
26 Oct 2021
covid
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 26 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 12,428 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 356 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 15,951 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 3,879 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 2 हज़ार 202 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 55 हज़ार 68 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.19 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 35 लाख 83 हज़ार 318 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.48 फ़ीसदी यानी 1 लाख 63 हज़ार 816 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 2 करोड़ 94 लाख 1 हज़ार 119 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 64 लाख 75 हज़ार 733 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 60 करोड़ 19 लाख 1 हज़ार 543 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 31 हज़ार 826 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,428 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 6,664 मामले, तमिलनाडु से 1,112 मामले, महाराष्ट्र से 889 मामले, पश्चिम बंगाल से 805 मामले, मिज़ोरम से 790 मामले, ओडिशा से 425 मामले, असम से 326 मामले, आंध्र प्रदेश से 295 मामले, कर्नाटक से 290 मामले, हिमाचल प्रदेश से 252 मामले, तेलंगाना से 179 मामले, जम्मू और कश्मीर से 60 मामले, मणिपुर से 41 मामले, झारखंड से 32 मामले और पुडुचेरी से 30 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, पंजाब और गोवा से 29-29 मामले, दिल्ली से 27 मामले, छत्तीसगढ़ से 25 मामले, हरियाणा से 17 मामले, गुजरात, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश से 16-16 मामले, नागालैंड से 14 मामले, मेघालय से 13 मामले, उत्तराखंड से 11 मामले, मध्य प्रदेश से 8 मामले, सिक्किम और लद्दाख से 4-4 मामले, उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़ और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2-2 मामले और एक मामला राजस्थान से सामने आया हैं। बीते दिन लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 356 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 281 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 14 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 12 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 10 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 5 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, तेलंगाना, मणिपुर, पंजाब और नागालैंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और गुजरात में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • नाइश हसन
    मेरे मुसलमान होने की पीड़ा...!
    18 Apr 2022
    जब तक आप कोई घाव न दिखा पाएं तब तक आप की पीड़ा को बहुत कम आंकता है ये समाज, लेकिन कुछ तकलीफ़ों में हम आप कोई घाव नहीं दिखा सकते फिर भी भीतर की दुनिया के हज़ार टुकड़े हो चुके होते हैं।
  • लाल बहादुर सिंह
    किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़
    18 Apr 2022
    किसानों पर कारपोरेटपरस्त  'सुधारों ' के अगले डोज़ की तलवार लटक रही है। जाहिर है, हाल ही में हुए UP व अन्य विधानसभा चुनावों की तरह आने वाले चुनाव भी भाजपा अगर जीती तो कृषि के कारपोरेटीकरण को रोकना…
  • सुबोध वर्मा
    भारत की राष्ट्रीय संपत्तियों का अधिग्रहण कौन कर रहा है?
    18 Apr 2022
    कुछ वैश्विक पेंशन फंड़, जिनका मक़सद जल्द और स्थिर लाभ कमाना है,  ने कथित तौर पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति को लीज़ पर ले लिया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,183 नए मामले, 214 मरीज़ों की मौत हुई
    18 Apr 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 517 नए मामले सामने आए है |
  • भाषा
    दिल्ली में सीएनजी में सब्सिडी की मांग को लेकर ऑटो, टैक्सी संगठनों की हड़ताल
    18 Apr 2022
    दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों के विभिन्न संगठन ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सीएनजी में सब्सिडी और भाढ़े की दरों में बदलाव की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल पर हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License