NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 1,396 नये मामले, 48 लोगों की मौत
रविवार सुबह से लेकर आज, सोमवार सुबह तक देश में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान से आये हैं। 
न्यूज़क्लिक टीम
27 Apr 2020
कोरोना अपडेट

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में (26 अप्रैल सुबह 8 बजे से लेकर आज, 27 अप्रैल सुबह 8 बजे तक) कोरोना संक्रमण के 1,396 नये मामले सामने आये और 48 लोगों की मौत हुई है। साथ ही बीते दिन में 381 मरीज़ों को इस बीमारी से पूरी तरह ठीक भी किया जा चुका है।

देश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 27,892 हो गयी है, जिसके तक़रीबन 22 फ़ीसदी यानी 6,185  मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 872 मरीज़ों की इस बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 20,835 पहुंच गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 27 अप्रैल सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 6,65,819 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 40,510 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है |

morning update.JPG

राज्य वार कोरोना के नये मामले

देश भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 4 राज्यों से सामने आये हैं। जिनमें महाराष्ट्र में 440 नये मामले और 19 लोगों की मौत हुई, दिल्ली में 293 नये मामले आये, गुजरात में 230 नये मामले और 18 लोगों की मौत हुई और राजस्थान में 102 नये मामले सामने आये हैं|

साथ ही उत्तर प्रदेश में बीते दिन 75 नये मामले और दो लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु में 64 नये मामले और एक की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 38 नये मामले और दो लोगों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 36 मामले, बिहार में 31 मामले, जम्मू और कश्मीर में 29 मामले, पंजाब और झारखंड में 15-15 मामले और पंजाब में एक की मौत भी हुई, तेलंगाना में 11 मामले, ओडिशा में 9 मामले, कर्नाटक में 3 मामले और एक की मौत हुई, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में 2-2 मामले, एक मामला केरल में आया है और मध्य प्रदेश में कोई नया मामला तो सामने नहीं आया है लेकिन 4 कोरोना मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही देश के 14 राज्यों से बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें मध्यप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, लद्दाख, मेघालय, गोवा, पुडुचेरी, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

morning list_0.jpg

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
Home Ministery

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: हेमंत सरकार की वादाख़िलाफ़ी के विरोध में, भूख हड़ताल पर पोषण सखी
    04 Mar 2022
    विगत 23 फ़रवरी से झारखंड राज्य एकीकृत पोषण सखी संघ के आह्वान पर प्रदेश की पोषण सखी कार्यकर्ताएं विधान सभा के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हुई हैं।
  • health sector in up
    राज कुमार
    यूपी चुनाव : माताओं-बच्चों के स्वास्थ्य की हर तरह से अनदेखी
    04 Mar 2022
    देश में डिलीवरी के दौरान मातृ मृत्यु दर 113 है। जबकि उत्तर प्रदेश में यही आंकड़ा देश की औसत दर से कहीं ज़्यादा 197 है। मातृ मृत्यु दर के मामले में उत्तर प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है।
  • Mirzapur
    अब्दुल अलीम जाफ़री
    यूपी चुनाव : मिर्ज़ापुर के ग़रीबों में है किडनी स्टोन की बड़ी समस्या
    04 Mar 2022
    जिले में किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी के मामले बहुत अधिक हैं, और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते पहले से ही दुखी लोगों की आर्थिक स्थिति ओर ख़राब हो रही है।
  • workers
    अजय कुमार
    सरकार की रणनीति है कि बेरोज़गारी का हल डॉक्टर बनाकर नहीं बल्कि मज़दूर बनाकर निकाला जाए!
    04 Mar 2022
    मंदिर मस्जिद के झगड़े में उलझी जनता की बेरोज़गारी डॉक्टर बनाकर नहीं, बल्कि मनरेगा जैसी योजनाएं बनाकर हल की जाती हैं।
  • manipur election
    न्यूज़क्लिक टीम
    मणिपुर चुनाव: भाजपा के धनबल-भ्रष्ट दावों की काट है जनता का घोषणापत्र
    03 Mar 2022
    ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकारा भाषा सिंह ने बातचीत की ह्यूमन राइट्स अलर्ट के बबलू लोइतोंगबन से। आप भी सुनिए मणिपुर के राजनीतिक माहौल में मानवाधिकारों पर छाए ख़ौफ़ के साये के बारे में बेबाक बातचीत।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License