NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 6,531 नए मामले, ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 500 के पार पहुंचे 
देश में ओमीक्रॉन का ख़तरा लगातार बढ़ता ही जा रहे है। ओमीक्रॉन देश के अब तक 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में फ़ैल चुका है, और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 578 हो गयी है |
न्यूज़क्लिक टीम
27 Dec 2021
covid
Image courtesy : Hindustan Times

दिल्ली: देश में ओमीक्रॉन का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहे है। ओमीक्रॉन देश के अब तक 19 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेश में फ़ैल चुका है। ओमीक्रॉन से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़कर 578 हो गयी है।  देश में ओमीक्रॉन से सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से सामने आए हैं। दिल्ली में ओमीक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 142 हो गयी गई है, वहीं महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन से अब तक 141 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

साथ ही करेल से ओमीक्रॉन के 57 मामले सामने आ चुके हैं, और गुजरात से 49, राजस्थान से 43, तेलंगाना से 41, तमिलनाडु से 34 और कर्नाटक से 31, मध्यप्रदेश से 9, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 6-6 मामले, हरियाणा और उड़ीसा से 4-4 मामले, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर से 3-3 मामले, उत्तर प्रदेश से 2 मामले और एक-एक मामला हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड से सामने आ चुका है |

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 27 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 6,531 नए मामले दर्ज किये गए और 315 मरीज़ों की मौत हुई है। इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 7,141 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 925 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 लाख 93 हज़ार 333 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 79 हज़ार 997 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.40 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 42 लाख 37 हज़ार 495 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.22 फ़ीसदी यानी 75 हज़ार 841 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 41 करोड़ 70 लाख 25 हज़ार 654 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 29 लाख 93 हज़ार 283 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 67 करोड़ 93 लाख 36 हज़ार 621 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 7 लाख 52 हज़ार 935 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,531 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 1,824 मामले, महाराष्ट्र से 1,648 मामले, तमिलनाडु से 610 मामले, पश्चिम बंगाल से 544 मामले, कर्नाटक से 348 मामले, दिल्ली से 290 मामले, गुजरात से 177 मामले, जम्मू और कश्मीर से 124 मामले, ओडिशा से 112 मामले, तेलंगाना से 109 मामले, हरियाणा से 92 मामले, आंध्र प्रदेश से 82 मामले, मिज़ोरम से 72 मामले, राजस्थान से 62 मामले, झारखण्ड से 60 मामले, उत्तर प्रदेश से 57 मामले, असम से 53 मामले सामने आए हैं।

पंजाब से 49 मामले, छत्तीसगढ़ से 46 मामले, मध्य प्रदेश से 41 मामले, बिहार से 28 मामले, गोवा से 25 मामले, मणिपुर से 17 मामले, उत्तराखंड से 13 मामले, हिमाचल प्रदेश से 12 मामले, चंडीगढ़ से 10 मामले, पुडुचेरी से 9 मामले, लद्दाख से 8 मामले, मेघालय और सिक्किम से 3-3 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 2 मामले और एक मामला अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, नागालैंड, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 315 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 268 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 17 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 10 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 5 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और मिज़ोरम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, ओडिशा, दिल्ली, असम, आंध्र प्रदेश, पंजाब और मणिपुर में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Omicron variant
Omicron
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Lakhimpur Kheri
    न्यूज़क्लिक टीम
    लखीमपुर:आशीष मिश्रा की गिरफ़्तारी के बाद मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़े के लिए भाजपा पर दबाव
    12 Oct 2021
    लखीमपुर घटना, जिसमें 04 किसानों, 01 पत्रकार समेत 08 लोगों की मौत हो गई, के मुख्य अभियुक्त आशीष मिश्रा के जेल जाने के बाद अब विपक्ष उसके पिता गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफ़े की माँग कर रहा है।
  • A World Without Hunger
    ट्राईकोंटिनेंटल : सामाजिक शोध संस्थान
    भुखमरी रहित दुनिया
    12 Oct 2021
    लोग भूखे इसलिए नहीं हैं क्योंकि लोगों की संख्या अधिक है या भोजन की कमी है बल्कि इसलिए हैं क्योंकि दुनिया भर में जीवनयापन के लिए जितने पैसे की जरूरत होती है उतना पैसा कई लोगों के पास नहीं है।
  • chile
    तान्या वाधवा
    चिली के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में कौन-कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार?
    12 Oct 2021
    21 नवंबर को चिली में होने वाले आम चुनावों से पहले हम इस देश में मौजूद विभिन्न मुद्दों को संबोधित करने के लिए प्रमुख राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों, और उनकी ओर से किये गए जा रहे प्रस्तावों पर नज़र डालते…
  • Nobel Peace Prize
    एम.ओबैद
    'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता' के पुरज़ोर समर्थक दो पत्रकारों को 'नोबेल शांति पुरस्कार'
    12 Oct 2021
    सत्ता और विरोधियों से टकराने के चलते पिछले कुछ वर्षों में कई बड़े पत्रकारों ने अपनी जानें गंवाई हैं। इस बीच विश्व के दो पत्रकारों को मिला नोबेल शांति पुरस्कार उन पत्रकारों की आवाज़ को और शक्ति देगा…
  • tikoniya
    लाल बहादुर सिंह
    मोदी भारी राजनीतिक कीमत चुका कर ही अब अजय मिश्रा टेनी को मंत्री बनाये रख सकते हैं
    12 Oct 2021
    आज अंतिम अरदास के मौके पर पूरा देश लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दे रहा है तथा घटनास्थल तिकोनिया में पूरे देश से आये किसानों का विराट संगम हो रहा है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License