NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 29,689 नए मामले, 415 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 29,689 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.26 फ़ीसदी यानी 3 लाख 98 हज़ार 100 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : The Economic Times

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 27 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 30 हज़ार से भी कम यानी 29,689 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन 415 मरीज़ों की मौत हुई हैं। जिनमें आज सबसे ज़्यादा यानी 135 मरीज़ों की मौत केरल में हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 42,363 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 13,089 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 14 लाख 40 हज़ार 951 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 21 हज़ार 382 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.39 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 6 लाख 21 हज़ार 469 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.26 फ़ीसदी यानी 3 लाख 98 हज़ार 100 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 44 करोड़ 19 लाख 12 हजार 395 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 66 लाख 3 हज़ार 112 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 45 करोड़ 91 लाख 64 हज़ार 121 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 20 हज़ार 110 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 29,689 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 11,586 मामले, महाराष्ट्र से 4,877 मामले, तमिलनाडु से 1,785 मामले, ओडिशा से 1,637 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,627 मामले, कर्नाटक से 1,606 मामले, असम से 1,528 मामले, मणिपुर से 989 मामले, पश्चिम बंगाल से 657 मामले, तेलंगाना से 638 मामले, मेघालय से 569 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 490 मामले, त्रिपुरा से 458 मामले, छत्तीसगढ़ से 192 मामले, सिक्किम से 179 मामले, हिमाचल प्रदेश से 139 मामले और जम्मू कश्मीर 102 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गोवा से 90 मामले, पुडुचेरी से 86 मामले, बिहार में 59 मामले, नागालैंड और उत्तराखंड से 54-54 मामले, उत्तर प्रदेश से 53 मामले, पंजाब से 46 मामले, दिल्ली से 39 मामले, झारखंड से 37 मामले, गुजरात और हरियाणा से 31-31 मामले, राजस्थान से 18 मामले, लक्षद्वीप से 12 मामले, लद्दाख से 9 मामले, मध्य प्रदेश से 6 मामले, चंडीगढ़ से 4 मामले और एक नया मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया हैं। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव और मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है |

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 415 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 135 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 62 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 53 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 31 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और असम में 26-26 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 17 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और पंजाब में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मणिपुर में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय 7 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा 4 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, त्रिपुरा, नागालैंड और हरियाणा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत छत्तीसगढ़, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पुडुचेरी और दिल्ली में हुई है |

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • सुहित के सेन
    हिन्दू दक्षिणपंथ द्वारा नफरत फैलाने से सांप्रदायिक संकेतों वाली राजनीति बढ़ जाती है  
    08 Apr 2022
    पत्रकारों और अल्पसंख्यकों पर हमले और भाजपा सरकारों के बदतर शासन के रिकॉर्ड दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।
  • लाल बहादुर सिंह
    MSP पर लड़ने के सिवा किसानों के पास रास्ता ही क्या है?
    08 Apr 2022
    एक ओर किसान आंदोलन की नई हलचलों का दौर शुरू हो रहा है, दूसरी ओर उसके ख़िलाफ़ साज़िशों का जाल भी बुना जा रहा है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मिड-डे-मील में लापरवाहीः बिहार के बाद राजस्थान में खाने के बाद 22 बच्चे बीमार
    08 Apr 2022
    मिड-डे-मील योजना में लापरवाही से बच्चों के बीमार पड़ने की ख़बरें अक्सर आती रही हैं। ताज़ा मामला राजस्थान का है जहां इस भोजन के करने के बाद 22 बच्चों के बीमार होने की बात सामने आई है।
  • रवि शंकर दुबे
    यूपी एमएलसी चुनाव: भाजपा-सपा की सीधी टक्कर
    08 Apr 2022
    उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव भी बेहद दिलचस्प होने वाले हैं, क्योंकि ज्यादातर सीटों पर भाजपा-सपा के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है तो कहीं-कहीं बाहुबलियों के करीबी अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं।
  • मार्को फर्नांडेज़
    चीन और लैटिन अमेरिका के गहरे होते संबंधों पर बनी है अमेरिका की नज़र
    08 Apr 2022
    अमेरिकी में विदेश नीति के विशेषज्ञ लैटिन अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों को लेकर सतर्क हो गए हैं, यह भावना आने वाले वक़्त में और भी तेज़ होगी।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License