NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट : देश में 24 घंटों में 2.11 लाख नए मामले, 3,847 और लोगों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,11,298 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक 90 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 46 लाख 33 हज़ार 951 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।
न्यूज़क्लिक टीम
27 May 2021
कोरोना
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 27 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,11,298 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 3,847 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,83,135 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 75,684 मामले कम हुए हैं।

देश के तीन राज्यों में कोरोना से अब भी सबसे ज्यादा लोग अपनी जान गवां रहे है | जिनमे से महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा  मरीज़ों की मौत हो रही है। महाराष्ट्र में 24 घंटो में 992 मरीज़ों की मौत हुई है, वही कर्नाटक में 530 मरीज़ों की मौत हुई है और तमिलनाडु में 475 मरीज़ों की मौत हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 73 लाख 69 हज़ार 93 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 15 हज़ार 235 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 90 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 46 लाख 33 हज़ार 951 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 8.84 फ़ीसदी यानी 24 लाख 19 हज़ार 907 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 20 करोड़ 26 लाख 95 हज़ार 874 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 18 लाख 85 हज़ार 805 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 33 करोड़ 69 लाख 69 हज़ार 353 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 21 लाख 57 हज़ार 857 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,11,298 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 33,764 मामले, केरल से 28,798 मामले, कर्नाटक से 26,811 मामले, महाराष्ट्र से 24,752 मामले, आंध्र प्रदेश से 18,285 मामले, पश्चिम बंगाल से 16,225 मामले, ओडिशा से 11,623 मामले, असम से 5,699 मामले, पंजाब से 4,004 मामले, राजस्थान से 3,886 मामले, तेलंगाना से 3,762 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,176 मामले, हरियाणा से 3,138 मामले, गुजरात से 3,085 मामले, जम्मू और कश्मीर से 3,037 मामले, उत्तराखंड से 2,991 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,829 मामले और बिहार से 2,603 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही मध्य प्रदेश से 2,182 मामले, दिल्ली से 1,491 मामले, गोवा से 1,487 मामले, हिमाचल प्रदेश से 1,365 मामले, पुडुचेरी से 1,321 मामले, झारखंड से 977 मामले, मणिपुर से 847 मामले, मेघालय से 846 मामले, त्रिपुरा से 542 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 374 मामले, सिक्किम से 295 मामले, नागालैंड से 260 मामले, लद्दाख से 235 मामले, चंडीगढ़ से 224 मामले, मिज़ोरम से 206 मामले, लक्ष्द्वीप से 118 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 37 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 23 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण एक दिन में 3,847 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 992 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 530 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 475 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 193 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 185 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 153 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 151 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 130 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 107 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 106 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश और बिहार में 99-99 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखण्ड में 93 मरीज़ों की मौत हुई और असम में 90 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही मध्य प्रदेश में 72 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 56 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 45 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 40 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 39 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 36 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 35 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 27 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 20 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 19 मरीज़ों की मौत हुई, नागालैंड में 12 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और मेघालय में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 8 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 6 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई और दो-दो मरीज़ों की मौत सिक्किम, लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई |

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Mothers and Fathers March
    पीपल्स डिस्पैच
    तख़्तापलट का विरोध करने वाले सूडानी युवाओं के साथ मज़बूती से खड़ा है "मदर्स एंड फ़ादर्स मार्च"
    28 Feb 2022
    पूरे सूडान से बुज़ुर्ग लोगों ने सैन्य शासन का विरोध करने वाले युवाओं के समर्थन में सड़कों पर जुलूस निकाले। इस बीच प्रतिरोधक समितियां जल्द ही देश में एक संयुक्त राजनीतिक दृष्टिकोण का ऐलान करने वाली हैं।
  • गौरव गुलमोहर
    यूपी चुनाव: क्या भाजपा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं सिटिंग विधायक?
    28 Feb 2022
    'यदि भाजपा यूपी में कम अंतर से चुनाव हारती है तो उसमें एक प्रमुख कारण काम न करने वाले सिटिंग विधायकों का टिकट न काटना होगा।'
  • manipur
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    मणिपुर में पहले चरण का चुनाव, 5 ज़िलों की 38 सीटों के लिए 67 फ़ीसदी से ज़्यादा मतदान
    28 Feb 2022
    मणिपुर विधानसभा के लिए आज पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। मतदान का समय केवल शाम 4 बजे तक ही था। अपराह्न तीन बजे तक औसतन 67.53 फ़ीसदी मतदान हुआ। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है।
  • jharkhand
    अनिल अंशुमन
    झारखंड : फिर ज़ोर पकड़ने लगी है ‘स्थानीयता नीति’ बनाने की मांग : भाजपा ने किया विरोध
    28 Feb 2022
    हेमंत सोरेन सरकार को राज्य में होने वाली सरकारी नियुक्तियों के लिए घोषित विसंगतिपूर्ण नियोजन नीति को छात्रों-युवाओं के विरोध के बाद वापस लेना पड़ा है। लेकिन मामला यहीं थम नहीं रहा है।
  • Sergey Lavrov
    भाषा
    यूक्रेन की सेना के हथियार डालने के बाद रूस ‘किसी भी क्षण’ बातचीत के लिए तैयार: लावरोव
    28 Feb 2022
    लावरोव ने यह भी कहा कि रूस के सैन्य अभियान का उद्देश्य यूक्रेन का ‘‘विसैन्यीकरण और नाजी विचारधारा से’’ मुक्त कराना है और कोई भी उस पर कब्जा नहीं करने वाला है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License