NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में 83 दिनों के बाद कोरोना के 500 से ज़्यादा 511 मामले दर्ज किए गए है | महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है की प्रत्येक व्यक्ति को सावधान और सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 May 2022
covid

दिल्ली: देश में आज लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 27 मई को जारी आकड़ो के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले सामने आए हैं । जबकि कल 26 मई को कोरोना के 2,628 मामले सामने आए थे | देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में फिर से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है | जिनमे से केरल में आज फिर कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी हुई है | केरल में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 783 मामले दर्ज़ किए गए है | जबकि कल गुरुवार को जारी आकड़ों में, 2 महीने बाद कोरोना के 700 से ज़्यादा यानी 747 मामले सामने आए थे | 

महाराष्ट्र में 83 दिनों के बाद कोरोना के 500 से ज़्यादा यानी 511 मामले दर्ज किए गए है | इससे पहले 5 मार्च को कोरोना के 535 मामले सामने आए थे | महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार हरक़त में आयी है | महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल गुरुवार को लोगों से अपील की कि प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए, इससे बचने के उपायों में ढील न दें और संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिये मास्क पहनना जारी रखें | हालांकि अस्पतालों में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या कम है लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को सावधान और सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है| 

वहीं दिल्ली में कोरोना का असर अभी कम होता दिखाई नहीं दे रहा है| दिल्ली में आज फिर कोरोना के 400 से ज़्यादा मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। दिल्ली में पिछले 3 दिनों से कोरोना से मौत के मामले सामने आ रहे हैं| दिल्ली में 24 मई को कोरोना से 2 लोगों की मौत हुई, 25 मई को 4 लोगों की और कल 26 मई 1 की मौत हुई है | हालांकि दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या में लगातार कम हो रही है और दिल्ली में अब एक्टिव संख्या घटकर 1,661 रह गयी है | 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई | जिनमें से 12 लोगों की मौत केरल में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली और महाराष्ट्र में हुई | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,296 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर 400 मामलों की बढ़ोतरी हुई हैं। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 47 हज़ार 530 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 539 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 7 हज़ार 177 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 15 हज़ार 814 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 92 करोड़ 97 लाख 74 हज़ार 973 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 14 लाख 41 हज़ार 72 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 783 मामले, महाराष्ट्र से 511 मामले, दिल्ली से 403 मामले, हरियाणा से 282 मामले, कर्नाटक से 153 मामले, उत्तर प्रदेश से 141 मामले, तमिलनाडु से 59 मामले, राजस्थान से 57 मामले, मध्य प्रदेश से 53 मामले, तेलंगाना से 47 मामले, पश्चिम बंगाल से 40 मामले, गुजरात से 31 मामले, मिज़ोरम से 29 मामले, चंडीगढ़ से 23 मामले और उत्तराखंड से 20 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, गोवा से 18 मामले, पंजाब से 17 मामले, ओड़िशा से 11 मामले, जम्मू और कश्मीर से 8 मामले, छत्तीसगढ़ से 7 मामले, हिमाचल प्रदेश से 5 मामले, आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखण्ड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 2-2 मामले और एक-एक मामला असम, मणिपुर, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है | बीते दिन पुडुचेरी, त्रिपुरा, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • The Human Cost of War
    न्यूज़क्लिक टीम
    जंग की इंसानी कीमत
    13 Nov 2021
    11 अक्टूबर 2021 को LOC के पास के इलाके में एन्टी-इंसर्जेंसी ऑपरेशन के दौरान पांच जवान शहीद हो गए। न्यूज़क्लिक की टीम मारे गए सैनिकों के परिवारों से मिलने के लिए पंजाब गई।
  • US China
    जोसेफ गेर्सन
    पेंटागन को चीनी ख़तरे के ख़्वाब से बाहर आने की ज़रूरत
    13 Nov 2021
    यह पल राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके आजू-बाजू के लोगों पर इस बात का दबाव बनाने का है कि वे ‘पहले परमाणु हमला न करने के सिद्धांत’ को अपनाएं। वहीं, कांग्रेस के लिए यह क्षण भूमि-आधारित आइसीबीएम और अन्य…
  • Kangana Ranaut
    राजेंद्र शर्मा
    नया इंडिया आला रे!
    13 Nov 2021
    अब तो आजादी की भी नयी डेट आ चुकी है। संविधान की नयी डेट तो पहले ही आ चुकी थी। संसद की तो नयी डेट क्या, पूरी की पूरी इमारत ही नयी बन रही है।
  • Mahapanchayat
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    किसान आंदोलन: 14 नवंबर को पूरनपुर में लखीमपुर न्याय महापंचायत
    13 Nov 2021
    एसकेएम ने दावा किया है कि लखीमपुर खीरी किसान हत्याकांड में घायलों को वायदा किए गए मुआवजे का भुगतान नहीं किया गया है। 4 अक्टूबर 2021 को यूपी सरकार ने प्रत्येक घायल किसान को दस लाख रुपये के मुआवजे को…
  • Sweeping top court judgment endangers Thailand’s pro-democracy protests
    पीपल्स डिस्पैच
    शीर्ष कोर्ट के फ़ैसले से ख़तरे में आए थाईलैंड के लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन
    13 Nov 2021
    तीन सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुनवाई के दौरान संवैधानिक कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राजशाही में सुधार की मांग, राजशाही को उखाड़ फेंकने की मांग की तरह है। सामाजिक कार्यकर्ताओं को डर है कि चान-ओ-चा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License