NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामले घटकर 3 लाख से नीचे आए
देश में 24 घंटो में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 99 हज़ार 620 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
27 Sep 2021
covid
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 27 सितम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटो में कोरोना के 26,041 नए मामले दर्ज किए गए और 276 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 29,621 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 3,856 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 36 लाख 78 हज़ार 786 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 47 हज़ार 194 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.78 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 29 लाख 31 हजार 972 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.89 फ़ीसदी यानी 2 लाख 99 हज़ार 620 हो गयी है।

कोरोना वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 86 करोड़ 1 लाख 59 हज़ार 11 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 38 लाख 18 हज़ार 362 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

कितने सैंपल की जांच

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 56 करोड़ 44 लाख 8 हज़ार 251 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 65 हज़ार 6 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 26,041 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 15,951 मामले, महाराष्ट्र से 3,206 मामले, तमिलनाडु से 1,694 मामले, आंध्र प्रदेश से 1,184 मामले, कर्नाटक से 775 मामले, पश्चिम बंगाल से 748 मामले, ओडिशा से 585 मामले, मिज़ोरम से 527 मामले, मणिपुर से 210 मामले, असम से 196 मामले, तेलंगाना से 170 मामले, मेघालय से 151 मामले, जम्मू और कश्मीर से 127 मामले, हिमाचल प्रदेश से 112 मामले, पुडुचेरी से 78 मामले और गोवा से 74 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, सिक्किम से 40 मामले, पंजाब से 32 मामले, नागालैंड से 31 मामले, दिल्ली से 29 मामले, गुजरात से 21 मामले, उत्तराखंड से 16 मामले, छत्तीसगढ़, हरियाणा और त्रिपुरा से 13-13 मामले, उत्तर प्रदेश से 11 मामले, मध्य प्रदेश से 9 मामले, बिहार से 7 मामले, राजस्थान से 6 मामले, झारखंड से 5 मामले, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश से 3-3 मामले और एक मामला चंडीगढ़ से सामने आया है। बीते दिन लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 276 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 165 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 36 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 14 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 11 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में 9-9 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, असम और ओडिशा में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मेघालय, जम्मू कश्मीर, सिक्किम और पंजाब में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
India Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • लाल बहादुर सिंह
    सावधान: यूं ही नहीं जारी की है अनिल घनवट ने 'कृषि सुधार' के लिए 'सुप्रीम कमेटी' की रिपोर्ट 
    26 Mar 2022
    कारपोरेटपरस्त कृषि-सुधार की जारी सरकारी मुहिम का आईना है उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने तो सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन इसके सदस्य घनवट ने स्वयं ही रिपोर्ट को…
  • भरत डोगरा
    जब तक भारत समावेशी रास्ता नहीं अपनाएगा तब तक आर्थिक रिकवरी एक मिथक बनी रहेगी
    26 Mar 2022
    यदि सरकार गरीब समर्थक आर्थिक एजेंड़े को लागू करने में विफल रहती है, तो विपक्ष को गरीब समर्थक एजेंडे के प्रस्ताव को तैयार करने में एकजुट हो जाना चाहिए। क्योंकि असमानता भारत की अर्थव्यवस्था की तरक्की…
  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,660 नए मामले, संशोधित आंकड़ों के अनुसार 4,100 मरीज़ों की मौत
    26 Mar 2022
    बीते दिन कोरोना से 4,100 मरीज़ों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से महाराष्ट्र में 4,005 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है, और केरल में 79 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा…
  • अफ़ज़ल इमाम
    सामाजिक न्याय का नारा तैयार करेगा नया विकल्प !
    26 Mar 2022
    सामाजिक न्याय के मुद्दे को नए सिरे से और पूरी शिद्दत के साथ राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में लाने के लिए विपक्षी पार्टियों के भीतर चिंतन भी शुरू हो गया है।
  • सबरंग इंडिया
    कश्मीर फाइल्स हेट प्रोजेक्ट: लोगों को कट्टरपंथी बनाने वाला शो?
    26 Mar 2022
    फिल्म द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से पहले और बाद में मुस्लिम विरोधी नफरत पूरे देश में स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है और उनके बहिष्कार, हेट स्पीच, नारे के रूप में सबसे अधिक दिखाई देती है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License