NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में फिर से रिकॉर्ड 3 लाख 60 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 3,293 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में संक्रमण के कारण अब तक 2 लाख 1 हज़ार 187 लोगों अपनी जान गवां चुके है।

न्यूज़क्लिक टीम
28 Apr 2021
COVID

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 28 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में एक दिन की सबसे ज़्यादा यानि 3,293 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 2,61,162 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 96,505 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में नए मामलों के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी बहुत तेजी से बढ़ रहे है | महराष्ट्र में आज फिर से रिकॉर्ड 895 मरीज़ों की मौत हुई है। दिल्ली में भी 24 घंटो में 381 मरीज़ों की मौत हुई है। वही उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170, झारखंड में 131, राजस्थान में 121 और पंजाब में 100 मरीज़ों की मौत हुई है।

देश में कुल संक्रमित मरीज़ों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 79 लाख 97 हज़ार 267 हो गयी है। जिनमें से 2 लाख 1 हज़ार 187 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में रिकवरी रेट घटकर 82.33 फ़ीसदी हो गया है, यानी कोरोना से पीड़ित 1 करोड़ 48 लाख 17 हज़ार 371 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। इसी के साथ देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 16.55 फ़ीसदी यानी 29 लाख 78 हज़ार 709 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 14 करोड़ 78 लाख 27 हज़ार 367 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें 25 लाख 56 हज़ार 182 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 28 करोड़ 27 लाख 3 हज़ार 789 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 23 हज़ार 912 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 3,60,960 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 66,358 मामले, उत्तर प्रदेश से 32,921 मामले, केरल से 32,819 मामले, कर्नाटक से 31,830 मामले, दिल्ली से 24,149 मामले, पश्चिम बंगाल से 16,403 मामले, राजस्थान से 16,089 मामले, तमिलनाडु से 15,830 मामले, छत्तीसगढ़ से 14,853 मामले, गुजरात से 14,352 मामले, मध्य प्रदेश से 13,417 मामले, बिहार से 12,604 मामले, हरियाणा से 11,931 मामले, आंध्र प्रदेश से 11,434 मामले, तेलंगाना से 8,061 मामले, झारखंड से 6,126 मामले, ओडिशा से 6,073 मामले, पंजाब से 5,916 मामले और उत्तराखंड से 5,703 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही जम्मू और कश्मीर से 3,164 मामले, असम से 3,132 मामले, हिमाचल प्रदेश से 2,157 मामले, गोवा से 2,110 मामले, पुडुचेरी से 1,021 मामले, चंडीगढ़ से 837 मामले, मिज़ोरम से 229 मामले, नागालैंड से 207 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 186 मामले, मणिपुर से 175 मामले, लक्ष्यद्वीप से 154 मामले, मेघालय से 147 मामले, लद्दाख से 140 मामले, त्रिपुरा से 124 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 123 मामले, सिक्किम से 97 मामले और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 48 नए मामले सामने आए हैं।

 राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना के कारण 24 घंटों में अब तक की सबसे ज़्यादा यानी 3,293 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 895 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 381 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 264 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 246 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 180 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 170 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 131 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 121 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 100 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 98 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 96 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 85 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 84 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 77 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 73 मरीज़ों की मौत हुई और आन्ध्र प्रदेश में 64 मरीज़ों की मौत हुई है।

 साथ ही तेलंगाना में 56 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 32 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 31 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 25 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 24 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 18 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 13 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 10 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 6 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 4 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत त्रिपुरा और सिक्किम में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत नागालैंड और लद्दाख में हुई है।

 

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • sc
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पीएम सुरक्षा चूक मामले में पूर्व न्यायाधीश इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में समिति गठित
    12 Jan 2022
    सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘‘सवालों को एकतरफा जांच पर नहीं छोड़ा जा सकता’’ और न्यायिक क्षेत्र के व्यक्ति द्वारा जांच की निगरानी करने की आवश्यकता है।
  • dharm sansad
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नफ़रत फैलाने वाले भाषण देने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
    12 Jan 2022
    पीठ ने याचिकाकर्ताओं को भविष्य में 'धर्म संसद' के आयोजन के खिलाफ स्थानीय प्राधिकरण को अभिवेदन देने की अनुमति दी।
  • राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    विजय विनीत
    राय-शुमारी: आरएसएस के निशाने पर भारत की समूची गैर-वैदिक विरासत!, बौद्ध और सिख समुदाय पर भी हमला
    12 Jan 2022
    "आरएसएस को असली तकलीफ़ यही है कि अशोक की परिकल्पना हिन्दू राष्ट्रवाद के खांचे में फिट नहीं बैठती है। अशोक का बौद्ध होना और बौद्ध धर्म धर्मावलंबियों का भारतीय महाद्वीप में और उससे बाहर भी प्रचार-…
  • Germany
    ओलिवर पाइपर
    जर्मनी की कोयला मुक्त होने की जद्दोजहद और एक आख़िरी किसान की लड़ाई
    12 Jan 2022
    पश्चिमी जर्मनी में एक गांव लुत्ज़ेराथ भूरे रंग के कोयला खनन के चलते गायब होने वाला है। इसलिए यहां रहने वाले सभी 90 लोगों को दूसरी जगह पर भेज दिया गया है। उनमें से केवल एक व्यक्ति एकार्ड्ट ह्यूकैम्प…
  • Hospital
    सरोजिनी बिष्ट
    लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़
    12 Jan 2022
    लखनऊ के साढ़ामऊ में स्थित सरकारी अस्पताल को पूरी तरह कोविड डेडिकेटेड कर दिया गया है। इसके चलते आसपास के सामान्य मरीज़ों, ख़ासकर गरीब ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। साथ ही इसी अस्पताल के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License