NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में आज 3 हज़ार से भी ज्यादा नए मामले सामने आए 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,303 नए मामले सामने आए हैं | देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 16 हज़ार 980 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
28 Apr 2022
covid
Image courtesy : Al Jazeera

दिल्ली: देश में रोजाना कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी हो रही है | देशभर में आज फिर कोरोना के 3 हज़ार से भी ज़्यादा नए मामले सामने आए है | कोरोना के बढ़ते मामलो को देखते हुए कल बुधवार 27 अप्रैल प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की है | पीएम मोदी ने कहा की बीते 2 वर्षों में कोरोना को लेकर ये हमारी 24 वीं मीटिंग है। कोरोना काल में जिस तरह केंद्र और राज्यों ने मिलकर काम किया, उसने कोरोना के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है।ये स्पष्ट है कि कोरोना की चुनौती अभी पूरी तरह टली नहीं है। ओमिक्रोन और उसके सब वैरिएंट्स किस तरह गंभीर परिस्थिति पैदा कर सकते हैं ये यूरोप के देशों में हमने देखा हैं।इस लिए हमे कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है | साथ ही हमें जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था के इंतजामों को सुनिश्चित करने की जरूरत है| 

वही हम देश में आज कोरोना के मामलो की बात करे तो, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 28 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,303 नए मामले सामने आए हैं | जबकि कल 27 अप्रैल को कोरोना के 2,927 मामले सामने आए थे | वही देश की राजधानी दिल्ली में आज फिर कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई है | दिल्ली में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 1,367 नए मामले सामने आए है | साथ ही हरियणा में आज फिर 500 से ज़्यादा यानी 535 नए मामले सामने आए है |  

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 39 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से 36 मरीज़ों की मौत केरल में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हुई है | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,563 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 701 मामलों की बढ़ोतरी हुई है | 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 68 हज़ार 799 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 23 हज़ार 693 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 28 हजार 126 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 16 हज़ार 980 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 88 करोड़ 40 लाख 75 हज़ार 453 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 19 लाख 53 हज़ार 473 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 64 लाख 71 हज़ार 748 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 97 हज़ार 669 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,303 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,367 मामले, हरियाणा से 535 मामले, केरल से 341 मामले, उत्तर प्रदेश से 258 मामले, महाराष्ट्र से 186 मामले, कर्नाटक से 126 मामले, मिज़ोरम से 85 मामले, तमिलनाडु से 77 मामले, राजस्थान से 59 मामले, पश्चिम बंगाल से 52 मामले, तेलंगाना से 49 मामले, पंजाब से 36 मामले, उत्तराखंड से 24 मामले, गुजरात और मध्य प्रदेश से 15-15 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, बिहार और गोवा से 14-14 मामले, ओडिशा से 10 मामले, जम्मू कश्मीर, झारखण्ड और चंडीगढ़ से 8-8 मामले, हिमाचल प्रदेश से 6 मामले, छत्तीसगढ़ से 5 मामले, आंध्र प्रदेश से 4 मामले और एक मामला त्रिपुरा से सामने आया है | बीते दिन असम, पुडुचेरी, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • economic crisis
    भरत डोगरा
    प्रोग्रेसिव टैक्स से दूर जाती केंद्र सरकार के कारण बढ़ी अमीर-ग़रीब के बीच असमानता
    07 Feb 2022
    वेल्थ टैक्स के उन्मूलन जैसे प्रतिगामी बदलावों ने अप्रत्यक्ष करों पर निर्भरता बढ़ा दी है।
  • Lata Mangeshkar
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    अंतिम विदा: मेरी आवाज़ ही पहचान है...जिसे तुम भुला न पाओगे
    06 Feb 2022
    लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार रविवार देर शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी स्टेडियम में किया गया। उनके निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसी भी मांग या सवाल पर योगी सरकार ने लाठियां ही दी है: जयंत चौधरी
    06 Feb 2022
    न्यूज़क्लिक ने RLD के जयंत चौधरी से उत्तर प्रदेश चुनावों, सपा-RLD गठबंधन और योगी सरकार पर बातचीत की। पेश है नीलू व्यास और जयंत चौधरी की बातचीत।
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    उत्तराखंड चुनाव 2022 : दम तोड़ता अल्मोड़ा का ताम्र उद्योग !
    06 Feb 2022
    उत्तराखंड का अल्मोड़ा शहर कभी ताम्रनगरी के रूप में जाना जाता था परंतु अब तांबे का काम अपने पतन की ओर है। कभी उत्तराखंड ही नही देश का गौरव रहे तांबा कारीगर आज अपने गुज़र-बसर के लिए मजबूर हो गए है।…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेरोज़गार मांगे नौकरी, पार्टियों के पास नहीं जवाब
    06 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी सरगर्मियों के बीच रोज़गार को लेकर राजनीतिक पार्टियां बात करने को लेकर बच रही है. वही इसके उलट राज्य में बेरोज़गारी सबको सता रही है. मज़दूर बताते है कि उन्हें महीने में सिर्फ़ 10 दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License