NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 16,156 नए मामले, 733 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.47 फ़ीसदी यानी 1 लाख 60 हज़ार 989 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
28 Oct 2021
covid
फ़ोटो साभार: सोशल मीडिया

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 28 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 16,156 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 700 से भी ज़्यादा यानी 733 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 24 घंटों में 93 मरीज़ों की मौत हुई और केरल में आज फिर 529 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया हैं। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 17,095 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,672 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 42 लाख 31 हज़ार 809 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 56 हज़ार 386 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.20 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 36 लाख 14 हज़ार 434 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.47 फ़ीसदी यानी 1 लाख 60 हज़ार 989 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 4 करोड़ 4 लाख 99 हज़ार 873 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 49 लाख 9 हज़ार 254 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 60 करोड़ 44 लाख 98 हज़ार 405 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 12 लाख 90 हज़ार 900 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 16,156 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 9,445 मामले, महाराष्ट्र से 1,485 मामले, तमिलनाडु से 1,075 मामले, पश्चिम बंगाल से 976 मामले, आंध्र प्रदेश से 567 मामले, ओडिशा से 549 मामले, मिज़ोरम से 547 मामले, कर्नाटक से 282 मामले, हिमाचल प्रदेश से 261 मामले, असम से 244 मामले, तेलंगाना से 186 मामले, जम्मू कश्मीर और मणिपुर से 70-70 मामले, मेघालय से 51 मामले और पुडुचेरी से 40 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, दिल्ली और पंजाब से 38-38 मामले, छत्तीसगढ़ और झारखंड से 28-28 मामले, गोवा से 23 मामले, मध्य प्रदेश से 20 मामले, गुजरात और उत्तराखंड से 17-17 मामले, त्रिपुरा और हरियाणा से 15-15 मामले, उत्तर प्रदेश और सिक्किम से 13-13 मामले, नागालैंड से 12 मामले, लद्दाख से 8 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 6 मामले, बिहार और चंडीगढ़ से 5-5 मामले, राजस्थान से 4 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 2 मामले और एक मामला दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आया है | बीते दिन लक्षद्वीप से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 733 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 622 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 38 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 15 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 12 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 8 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, मिज़ोरम, हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, पंजाब, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत तेलंगाना, गोवा और मध्य प्रदेश में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    शिरोमणि अकाली दल का संसद मार्च, लखनऊ में GST Council की 45वीं बैठक और अन्य ख़बरें
    17 Sep 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हम बात करेंगे शिरोमणि अकाली दल के संसद मार्च, लखनऊ में GST Council की 45वीं बैठक, और अन्य ख़बरों के बारे में।
  • घातक है बेरोज़गारी की महामारी
    न्यूज़क्लिक टीम
    घातक है बेरोज़गारी की महामारी
    17 Sep 2021
    भारत में बेरोज़गारी एक बड़ी समस्या बन गई है। देखिये इस महामारी के 5 बड़े लक्षण
  • किसानों का भारत बंद सरकार की नींद तोड़ेगा
    न्यूज़क्लिक टीम
    किसानों का भारत बंद सरकार की नींद तोड़ेगा
    17 Sep 2021
    संयुक्त किसान मोर्चे के 27 सितंबर के भारत बंद के आह्वान को 19 राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है. इन्हीं दलों में से एक भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सिलसिलेवार तरीके से कृषि क़ानूनों के…
  • Rajasthan
    सोनिया यादव
    राजस्थान: भर्ती परीक्षाओं में बार-बार धांधली, कौन देगा जवाब 
    17 Sep 2021
    ये सिर्फ राजस्थान का हाल नहीं बल्कि देश के कई अन्य हिस्सों की भी सच्चाई है। हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के बाद हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग यानी एचएसएससी भी परीक्षा में गड़बड़ी…
  • ‘राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस’ मनाने का मौका देने के लिए थैंक्यू मोदी जी! हैप्पी बर्थडे!!
    अभिषेक पाठक
    ‘राष्ट्रीय बेरोज़गार दिवस’ मनाने का मौका देने के लिए थैंक्यू मोदी जी! हैप्पी बर्थडे!!
    17 Sep 2021
    मोदी राज में गगनचुंबी बेरोज़गारी से पीड़ित लाखों युवाओं ने ट्वीटरूपी सैलाब के साथ आज 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को #राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस और #NationalUnemploymentDay जैसे हैशटैग के…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License