NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 3,377 नए मामले, 60 मरीज़ों की मौत
दिल्ली में आज फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,490 नए मामले दर्ज़ किए गए |
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
29 Apr 2022
covid
Image courtesy : Financial Express 

दिल्ली: देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले से कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ता जा रहा है | हालांकि कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किसी नए वैरिएंट का ख़तरा अभी सामने नहीं आया है | लेकिन कोरोना के मामले जिस तरह से बढ़ रहे रहे है, उसको लेकर देश में एक बार फिर चिंता बढ़ती जा रही है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 29 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,377 नए मामले सामने आए हैं | देश में आज फिर कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली से सामने आए है | दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,490 नए मामले सामने आए है | जबकि कल 28 अप्रैल को कोरोना के 1,367 मामले सामने आए थे |

दिल्ली में एक सप्ताह के भीतर कोरोना के मामलों में 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है | साथ ही हरियाणा में भी कोरोना से हालात बेकाबू होते जा रहे है | हरियाणा में 24 घंटों में कोरोना के 580 नए मामले सामने आए है, जबकि कल 28 अप्रैल को कोरोना के 535 मामले सामने आए थे | हरियाणा में एक सप्ताह के भीतर 51 फ़ीसदी मामलो की बढ़ोतरी हुई है | जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है |

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 60 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमे से कर्नाटक में पिछले कुछ दिनों में हुई 42 मरीज़ों की मौत के संशोधित आकड़ो को जोड़ा गया है | वहीं केरल में भी 14 मरीज़ों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है | इसके अलावा कोरोना से पिछले 24 घंटों में 2-2 मरीज़ों की मौत दिल्ली और महाराष्ट्र में हुई है | हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,496 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 821 मामलों की बढ़ोतरी हुई है |

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 72 हज़ार 176 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 23 हज़ार 753 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 30 हजार 622 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.04 फ़ीसदी यानी 17 हज़ार 801 हो गयी है। देश में पिछले 15 दिनों के भीतर एक्टिव मामलों में 64 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है | जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है |

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 88 करोड़ 65 लाख 46 हज़ार 894 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 22 लाख 80 हज़ार 743 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 69 लाख 45 हज़ार 383 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 73 हज़ार 635 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,377 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,490 मामले, हरियाणा से 580 मामले, केरल से 347 मामले, उत्तर प्रदेश से 218 मामले, महाराष्ट्र से 165 मामले, कर्नाटक से 154 मामले, मिज़ोरम से 99 मामले, तमिलनाडु से 73 मामले, तेलंगाना से 40 मामले, राजस्थान से 35 मामले, पश्चिम बंगाल से 34 मामले, मध्य प्रदेश से 29 मामले, पंजाब से 26 मामले, गुजरात से 14 मामले, उत्तराखंड से 13 मामले और चंडीगढ़ से 11 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, हिमाचल प्रदेश से 8 मामले, ओडिशा और जम्मू कश्मीर से 7-7 मामले, छत्तीसगढ़ और गोवा से 6-6 मामले, आंध्र प्रदेश से 5 मामले, मणिपुर से 3 मामले, बिहार और मेघालय से 2-2 मामले और एक-एक मामला झारखण्ड, पुडुचेरी और सिक्किम से सामने आया है | बीते दिन असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Corona in Delhi
Corona 4th wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव, पांचवां चरण: अयोध्या से लेकर अमेठी तक, राम मंदिर पर हावी होगा बेरोज़गारी का मुद्दा?
    26 Feb 2022
    पांचवें चरण के चुनावों में अयोध्या, प्रयागराज और चित्रकूट.... तीन-तीन धर्म नगरी शामिल हैं, जो हमेशा से चुनावों में भाजपा का बड़ा हथियार रही हैं, इसके बावजूद इस बार बेरोज़गारी और महंगाई भाजपा के लिए…
  • pak
    श्रिया सिंह
    पाकिस्तानी छात्रों का छात्र संगठन पर प्रतिबंध के ख़िलाफ़ जारी संघर्ष को सिंह प्रांत में मिली बड़ी जीत
    26 Feb 2022
    क़रीब 38 साल पहले जनरल ज़िया उल हक़ की सैन्य तानाशाही सरकार के दौरान छात्र संगठनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब अगर सिंध के गवर्नर इमरान इस्माइल सिंध स्टूडेंट यूनियंस बिल 2019 पर हस्ताक्षर कर देते हैं…
  • human
    संदीपन तालुकदार
    सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री बनने से आसान हुई पलायन और वंशावली की खोज
    26 Feb 2022
    शोधकर्ताओं ने जेनेटिक्स का इस्तेमाल कर अब तक का सबसे बड़ा फ़ैमिली ट्री तैयार किया है। इसके बनने से पूर्वजों की जानकारी और अभी जो ज़िंदा हैं उनसे उनके संबंधों के बारे में जानकारी मिलना आसान हो गया है।
  • chunav chakra
    न्यूज़क्लिक टीम
    चुनाव चक्र: उत्तर प्रदेश का आधे से ज़्यादा रास्ता तय, मणिपुर में भी वोट की जंग
    25 Feb 2022
    इस बार उत्तर ही नहीं पूर्वोत्तर में भी वोट की जंग है। उत्तर प्रदेश अपने चार चरण पूरे कर चुका है और 27 फरवरी को पांचवें चरण का वोट करेगा, जबकि पूर्वोत्तर का अहम राज्य मणिपुर पहले चरण के मतदान के लिए…
  • russia attack on ukrain
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूक्रेन पर हमला, रूस के बड़े गेम प्लान का हिस्सा, बढ़ाएगा तनाव
    25 Feb 2022
    'पड़ताल दुनिया भर की' में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने बात की न्यूज़क्लिक के प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ से। यूक्रेन पर रूस हमला, जो सरासर अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है, के पीछे पुतिन द्वारा…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License