NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 30,941 नए मामले, 350 मरीज़ों की मौत
देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 27 लाख 68 हज़ार 880 हो गयी है।

न्यूज़क्लिक टीम
31 Aug 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 30,941 नए मामले, 350 मरीज़ों की मौत

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 31 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में आज 5 दिन बाद कोरोना के 40 हज़ार से कम यानी 30,941 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 350 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 36,275 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 5,684 मामले कम हुए हैं।

देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 27 लाख 68 हज़ार 880 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 38 हज़ार 560 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.53 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 19 लाख 59 हज़ार 680 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.13 फ़ीसदी यानी 3 लाख 70 हज़ार 640 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 64 करोड़ 5 लाख 28 हज़ार 644 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 59 लाख 62 हज़ार 286 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 52 करोड़ 15 लाख 41 हज़ार 98 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 94 हज़ार 573 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,941 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 19,622 मामले, महाराष्ट्र से 3,741 मामले, तमिलनाडु से 1,523 मामले, मिज़ोरम से 1,157 मामले, कर्नाटक से 973 मामले, आंध्र प्रदेश से 878 मामले, ओडिशा से 609 मामले, असम से 538 मामले, पश्चिम बंगाल से 510 मामले, तेलंगाना से 340 मामले, मणिपुर से 223 मामले, मेघालय से 134 मामले, जम्मू कश्मीर से 105 मामले, हिमाचल प्रदेश से 96 मामले और अरुणाचल प्रदेश से 90 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, पुडुचेरी से 63 मामले, गोवा से 59 मामले, उत्तराखंड से 38 मामले, सिक्किम से 32 मामले, नागालैंड से 31 मामले, पंजाब से 25 मामले, उत्तर प्रदेश से 23 मामले, छत्तीसगढ़ से 22 मामले, दिल्ली से 20 मामले, झारखंड और त्रिपुरा से 13-13 मामले, गुजरात से 12 मामले, मध्य प्रदेश और हरियाणा से 10-10 मामले, राजस्थान और लक्षद्वीप से 7-7 मामले, बिहार और चंडीगढ़ से 6-6 मामले, लद्दाख से 4 मामले और एक मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है। बीते दिन दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 350 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 132 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 67 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 52 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 21 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक और असम में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही आंध्र प्रदेश में 13 मरीज़ों की मौत, पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 4 मरीज़ों की मौत हुई,  हिमाचल प्रदेश और गोवा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, मणिपुर, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, मेघालय, उत्तराखंड, सिक्किम, दिल्ली और हरियाणा में हुई है।

 

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • रोसम्मा थॉमस
    बाल अधिकार आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का परीक्षण किया, अल्पसंख्यक समूह की अगले क़दम की योजना
    18 Aug 2021
    "....ऐसा पाया गया कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों या स्कूलों में जो बच्चे दाख़िल थे, वे दूसरे बच्चों की तरह सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे क्योंकि उनके शिक्षण संस्थानों को आरटीई के प्रावधानों से…
  • सूहीत के सेन 
    उत्तर प्रदेश में दरवाज़े पर पुलिस की दस्तक ही बन गया है जीवन
    18 Aug 2021
    उत्तर प्रदेश में पुलिस को छूट देना अल्पसंख्यकों और वंचितों पर ज़ुल्म ढा कर उन्हें हाशिए पर डालने और डराने की रणनीति है, ताकि उन्हें राज्य में राजनीतिक रूप से बेमानी बना दिया जाए।
  • Revenue
    प्रभात पटनायक
    घर-परिवार और राज्य: राजस्व घाटे से जुड़े भ्रमों के पीछे क्या है?
    18 Aug 2021
    किसी को यह लग सकता है कि राजकोषीय घाटे के लिए वित्त, देश में ही रहने वालों से ऋण लेकर जुटाना संभव ही कहां है? अपने देश के निवासियों के पास इतनी ‘बचतें’ ही कहां होंगी जो सरकार को कर्जा दे सकें। लेकिन…
  • jewellery makers
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    स्वर्ण उद्योग की चमक पड़ी फीकी; कारीगर अब बेच रहे सब्ज़ी, बने फेरी वाले
    18 Aug 2021
    महामारी के दौरान एमएसएमई क्षेत्र की आभूषण ईकाइयां, जो अनुमानतः देश में मौजूद पांच लाख आभूषण इकाईयों के लगभग 60% हिस्से का प्रतिनिधित्व करती हैं, सबसे बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।
  • साझा हितों की हिफाजत में रूस और चीन एकजुट, ईरान भी हुआ शामिल
    एम. के. भद्रकुमार
    साझा हितों की हिफाजत में रूस और चीन एकजुट, ईरान भी हुआ शामिल
    18 Aug 2021
    तेहरान टाइम्स ने खबर दी है कि मास्को ने तेहरान को सूचित किया है कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ), ईरान को एक पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल करने पर सहमत हो गया है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License