NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 35,551 नए मामले, 526 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,551 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 95 लाख 34 हज़ार 964 हो गयी है। जिनमे एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.43 फ़ीसदी यानी 4 लाख 22 हज़ार 943 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
03 Dec 2020
कोरोना वायरस

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 3 दिसंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,551 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से 526 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 40,726 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और एक्टिव मामलों में 5,701 मामले कम हुए है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 95 लाख 34 हज़ार 964 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 38 हज़ार 648 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट बढ़कर 94.11 फीसदी हो गया है यानी कुल मरीज़ों में से अब तक 89 लाख 73 हज़ार 373 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.43 फ़ीसदी यानी 4 लाख 22 हज़ार 943 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 14 करोड़ 35 लाख 57 हज़ार 647 सैंपल की जांच की गयी है। जिनमें से 11 लाख 11 हज़ार 698 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,551 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- केरल से 6,316 मामले, दिल्ली से 3,944 मामले, महाराष्ट्र से 3,350 मामले, पश्चिम बंगाल से 3,271 मामले, राजस्थान से 1,990 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,763 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,648 मामले, हरियाणा से 1,607 मामले, गुजरात से 1,512 मामले, कर्नाटक से 1,440 मामले, मध्य प्रदेश से 1,439 मामले और तमिलनाडु से 1,428 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही बिहार से 687 मामले, आंध्र प्रदेश से 663 मामले, हिमाचल प्रदेश से 633 मामले, तेलंगाना से 609 मामले, पंजाब से 599 मामले, उत्तराखंड से 516 मामले, ओडिशा से 480 मामले, जम्मू और कश्मीर से 452 मामले, झारखंड से 206 मामले, असम से 173 मामले, मणिपुर से 147 मामले, लद्दाख से 146 मामले, गोवा से 117 मामले, चंडीगढ़ से 105 मामले, मेघालय से 79 मामले, पुडुचेरी से 59 मामले, नगालैंड से 45 मामले, सिक्किम से 41 मामले, त्रिपुरा से 39 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 24 मामले, मिज़ोरम से 12 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 6 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 5 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 526 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें - महाराष्ट्र में 111 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 82 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 51 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 32 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 29 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 28 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 27 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 21 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 19 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 17 मरीज़ों की मौत हुई और कर्नाटक में 16 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही गुजरात में 14 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, ओडिशा और जम्मू कश्मीर में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, गोवा और चंडीगढ़ में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड, असम, मणिपुर और मेघालय में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज की मौत पुडुचेरी और सिक्किम में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई पर देखिये: कैसे "सीएम मोदी" ने "पीएम मोदी" की पोल खोली !
    15 Apr 2022
    बोल के लब आज़ाद हैं तेरे के आज के एपिसोड में अभिसार शर्मा तुलना करेंगे नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री कार्यकाल में महंगाई क मुद्दे पर कैसे केंद्रीय सरकार पर सवाल उठाते थे, औऱ आज प्रधानमंत्री होने पर…
  • अनिल अंशुमन
    बिहार: 6 दलित बच्चियों के ज़हर खाने का मुद्दा ऐपवा ने उठाया, अंबेडकर जयंती पर राज्यव्यापी विरोध दिवस मनाया
    15 Apr 2022
    संगठन ने रफीगंज में 6 दालित बच्चियों के ज़हर खाने के मामले में पीड़ित परिजनों को पूरा इंसाफ दिलाने के संघर्ष को और भी व्यापक बनाने तथा असली मुजरिमों को सज़ा दिलाने का संकल्प लिया।
  • अखिलेश अखिल
    लोकतंत्र के सवाल: जनता के कितने नज़दीक हैं हमारे सांसद और विधायक?
    15 Apr 2022
    देश की आबादी लगातार बढ़ती गई लेकिन आबादी के मुताबिक संसद और विधान सभाओं की सीटें नहीं बढ़ीं। इसका असर ये हुआ कि ऐसा तंत्र बन गया है जिसमें चुनाव तो होते हैं लेकिन नेताओं की जनता से दूरी बढ़ती जाती है।
  • रवि शंकर दुबे
    नफ़रत के बीच इप्टा के ‘’ढाई आखर प्रेम के’’
    15 Apr 2022
    देश में एक-दूसरे के प्रति फैलाई जा रही नफ़रत को इप्टा ने कला के माध्यम से मिटाने की मुहिम चलाई है। इप्टा की ‘’ढाई आखर प्रेम की यात्रा’’ में लोगों को खासकर युवाओं को जागरूक किया जा रहा है।  
  • अनिल जैन
    पड़ताल: मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक दंगों के जरिए चुनावी तैयारी में जुटी है भाजपा
    15 Apr 2022
    मालवा निमाड़ के इलाके में जो घटनाएं घटी हैं, वे आकस्मिक नहीं हैं। जिस पैटर्न पर देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले एक पखवाड़े से सांप्रदायिक टकराव का माहौल बनाया जा रहा था, वैसा ही सब कुछ इस इलाके में भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License