NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले सामने आए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 21 हज़ार 177 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Jun 2022
covid

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 3 जून को जारी आकड़ों के अनुसार देश में 84 दिन बाद कोरोना के चार हज़ार से ज़्यादा 4,041 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 10 मार्च को कोरोना के चार हजार से ज्यादा 4,194 मामले सामने आए थे | राज्यों की बात करें तो कोरोना के 76 फ़ीसदी से ज्यादा नए मामले मात्र चार राज्यों - केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और कर्नाटक से सामने आए हैं| पिछले कुछ दिनों से केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है | केरल में क़रीब तीन महीने बाद कोरोना के 1,300 से ज्यादा 1,370 मामले दर्ज किए गए हैं| 

वहीं महाराष्ट्र में आज दूसरे दिन भी एक हजार से ज़्यादा 1,045 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कल गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की | बैठक में राज्य में कोरोना के हालात  पर चर्चा की गयी | आपको बता दें कि महाराष्ट्र में साढ़े तीन महीने बाद बुधवार को कोरोना के एक हज़ार से ज़्यादा 1,081 मामले सामने आए थे। जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार सख्त हो गयी है| मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अफसरों को स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं| साथ ही कहा है, अगर लोग फिर से पाबंदी नहीं चाहते तो कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करे, 6 फीट की दूरी बनाकर रखे और सार्वजानिक स्थानों पर चेहरे पर मास्क लगाकर रखें| 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 10 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं | जिनमें से 2 मरीज़ों की मौत दिल्ली में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत महाराष्ट्र और नागालैंड में हुई है, जबकि केरल में आज फिर 6 लोगों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है | साथ ही इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,363 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,668 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 68 हज़ार 585 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 651 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.74 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 22 हज़ार 757 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.05 फ़ीसदी यानी 21 हज़ार 177 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 93 करोड़ 83 लाख 72 हज़ार 365 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 12 लाख 5 हज़ार 840 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 85 करोड़ 17 लाख 63 हज़ार 974 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 25 हज़ार 379 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,041 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 1,370 मामले, महाराष्ट्र से 1,045 मामले, दिल्ली से 373 मामले, कर्नाटक से 297 मामले, हरियाणा से 188 मामले, उत्तर प्रदेश से 157 मामले, तमिलनाडु से 145 मामले, तेलंगाना से 67 मामले, राजस्थान से 60 मामले, पश्चिम बंगाल से 57 मामले, गुजरात से 50 मामले, गोवा से 47 मामले, मध्य प्रदेश से 25 मामले, पंजाब से 21 मामले, चंडीगढ़ और मिज़ोरम से 20-20 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, उत्तराखंड से 17 मामले, आंध्र प्रदेश से 14 मामले, हिमाचल प्रदेश से 13 मामले, ओड़िशा और झारखण्ड से 11-11 मामले, छत्तीसगढ़ से 8 मामले, जम्मू और कश्मीर से 7 मामले, बिहार से 6 मामले, पुडुचेरी से 4 मामले, असम से 3 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 2 मामले और एक-एक मामला मणिपुर, लद्दाख और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, नागालैंड, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • muslim
    नीलांजन मुखोपाध्याय
    मोदी जी, क्या आपने मुस्लिम महिलाओं से इसी सुरक्षा का वादा किया था?
    17 Feb 2022
    तीन तलाक के बारे में ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाना, तब, जब मुस्लिम महिलाओं को उनकी पारंपरिक पोशाक के एक हिस्से को सार्वजनिक चकाचौंध में उतारने पर मजबूर किया जा रहा है, यह न केवल लिंग, बल्कि धार्मिक पहचान पर भी…
  • aaj ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनाव में दलित-फैक्टर, सबको याद आये रैदास
    16 Feb 2022
    पंजाब के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी पार्टियों के शीर्ष नेता बुधवार को संत रैदास के स्मृति स्थलों पर देखे गये. रैदास को चुनावी माहौल में याद करना जरूरी लगा क्योंकि पंजाब में 32 फीसदी…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी चुनाव: मोदी की ‘आएंगे तो योगी ही’ से अलग नितिन गडकरी की लाइन
    16 Feb 2022
    अभी तय नहीं कौन आएंगे और कौन जाएंगे लेकिन ‘आएंगे तो योगी ही’ के नारों से लबरेज़ योगी और यूपी बीजेपी के समर्थकों को कहीं निराश न होना पड़ा जाए, क्योंकि नितिन गडकरी के बयान ने कई कयासों को जन्म दे दिया…
  • press freedom
    कृष्ण सिंह
    ‘दिशा-निर्देश 2022’: पत्रकारों की स्वतंत्र आवाज़ को दबाने का नया हथियार!
    16 Feb 2022
    दरअसल जो शर्तें पीआईबी मान्यता के लिए जोड़ी गई हैं वे भारतीय मीडिया पर दूरगामी असर डालने वाली हैं। यह सिर्फ किसी पत्रकार की मान्यता स्थगित और रद्द होने तक ही सीमित नहीं रहने वाला, यह मीडिया में हर उस…
  • JK
    अनीस ज़रगर
    कश्मीरः जेल में बंद पत्रकारों की रिहाई के लिए मीडिया अधिकार समूहों ने एलजी को लिखी चिट्ठी 
    16 Feb 2022
    मीडिया निकायों ने फहद की पत्रकारिता कार्य के विरुद्ध शुरू की गई सभी पुलिसिया जांच को वापस लेने का भी आह्वान किया। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License