NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में आए अब तक के रिकॉर्ड 83 हज़ार से अधिक नए मामले
पिछले 24 घंटे में कोरोना के अब तक के रिकॉर्ड 83,883 नए मामले दर्ज किये गए हैं। इसके अलावा एक दिन में 1,043 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 38 लाख 53 हज़ार 406 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
03 Sep 2020
COVID-19

दिल्ली: देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, पिछले 24 घंटो में अब तक के रिकॉर्ड मामले सामने आए है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 3 सितंबर सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 83,883 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 1,043 मरीज़ों की मौत हुई है। हालांकि इसी बीच कोरोना से पीड़ित 68,584 मरीज़ों को स्वस्थ किया जा चुका है। लेकिन सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

देश भर में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 38 लाख 53 हज़ार 406 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार देश में रिकवरी रेट 77.08 फीसदी हो गया है यानी कुल संक्रमित मरीज़ों में से 29 लाख 70 हज़ार 492 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण अब तक 67 हज़ार 376 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 8 लाख 15 हज़ार 538 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 55 लाख 9 हज़ार 380 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 11 लाख 72 हज़ार 179 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 83,883 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 17,433 मामले, आंध्र प्रदेश से 10,392 मामले, कर्नाटक,से 9,860 मामले, तमिलनाडु से 5,990 मामले, उत्तर प्रदेश से 5,682 मामले, असम से 3,555 मामले, ओडिशा से 3,219 मामले, बिहार से 3,092 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,976 मामले, तेलंगाना से 2,817 मामले, दिल्ली से 2,509 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,296 मामले, हरियाणा से 1,792 मामले, केरल से 1,547 मामले, राजस्थान से 1,511 मामले, पंजाब से 1,481 मामले, मध्य प्रदेश से 1,424 मामले, गुजरात से 1,259 मामले और झारखंड से 1,029 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 836 मामले, जम्मू और कश्मीर से 641 मामले, गोवा से 636 मामले, त्रिपुरा से 590 मामले, पुडुचेरी से 391 मामले, चंडीगढ़ से 239 मामले, हिमाचल प्रदेश से 161 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 148 मामले, मणिपुर से 125 मामले, मेघालय से 77 मामले, लद्दाख से 52 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 49 मामले, सिक्किम से 34 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 26 मामले और नागालैंड से 14 नए मामले सामने आए हैं। बीते दिन मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 1,043 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 292 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 113 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 106 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 98 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 74 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 72 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 56 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 25 मरीज़ों की मौत हुई।

दिल्ली में 19 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में 15-15 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 13 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़, राजस्थान और गुजरात में 12-12 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और उत्तराखंड में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना, झारखंड और गोवा में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, असम और त्रिपुरा में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 7 मरीज़ों की मौत हुई,  हिमाचल प्रदेश में 3 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मेघालय और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • बिहारः पिछले साल क़हर मचा चुके रोटावायरस के वैक्सीनेशन की रफ़्तार काफ़ी धीमी
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    बिहारः पिछले साल क़हर मचा चुके रोटावायरस के वैक्सीनेशन की रफ़्तार काफ़ी धीमी
    04 May 2022
    ज्ञात हो कि बीते साल पूरे बिहार में विभिन्न जगहों से डायरिया से बच्चों की मौत और बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने की खबरें सामने आई थीं।
  • e-commerce
    बी सिवरमन
    जारी रहेगी पारंपरिक खुदरा की कीमत पर ई-कॉमर्स की विस्फोटक वृद्धि
    04 May 2022
    भारत में ई कॉमर्स में 2020 की महामारी के पहले वर्ष में 8% की वृद्धि हुई और 2021 में 30% की वृद्धि हुई, जिस वर्ष कोविड-19 की जानलेवा दूसरी लहर देखी गई थी।
  • photo
    सीमा आज़ाद
    हमारा लोकतंत्र; दिल्ली से बस्तर: बुलडोज़र से लेकर हवाई हमले तक!
    04 May 2022
    बस्तर के गांव वालों का आरोप है कि उनके ऊपर हवाई हमला किया गया है। इसपर चिंता जताते हुए मानवाधिकार कर्मियों ने सरकार से स्वतंत्र जांच कराने और ‘श्वेतपत्र’ जारी करने की मांग की है।
  • Nehru
    नॉनटोबेको हेला
    गुटनिरपेक्षता आर्थिक रूप से कम विकसित देशों की एक फ़ौरी ज़रूरत
    04 May 2022
    गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) के संस्थापकों ने अपने हस्ताक्षरित एक संयुक्त बयान में कहा था, “गुटों के साथ गुटनिरपेक्षता की यह नीति...'तटस्थता' या 'निष्पक्षता' की नुमाइंदगी नहीं करती है और जैसा कि कभी-कभी…
  • jodhpur
    भाषा
    जोधपुर में कर्फ्यू जारी, उपद्रव के आरोप में 97 गिरफ़्तार
    04 May 2022
    जोधपुर में मंगलवार को हुए उपद्रव के सिलसिले में 97 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि शहर में बुधवार को लगातार दूसरे दिन कर्फ्यू जारी रहा। जोधपुर मुख्यमंत्री गहलोत का गृह नगर भी है, जहां हालात पर नजर…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License