NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत
केरल में कोरोना के मामलों में कमी आयी है, जबकि दूसरे राज्यों में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई है | केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पांच राज्यों को पत्र लिखकर सावधानी बरतने को कहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
04 Jun 2022
covid

देश में कोरोना के मामलों में आज मामूली से गिरावट सामने आयी है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 4 जून को जारी आकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,962 नए मामले दर्ज किए गए हैं | जबकि कल 3 जून को कोरोना के 4,041 मामले सामने आए थे | राज्यों में, केरल में कोरोना के मामलों में कमी आयी है, जबकि दूसरे राज्यों में कोरोना के मामले में बढ़ोतरी हुई है | केंद्र सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पांच राज्यों को पत्र लिखकर सावधानी बरतने को कहा है | कल शुक्रवार को पांच राज्यों - कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और तेलंगाना में कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने और कोरोना के नियमों का पालन करने के निर्देश हैं। 

वहीं राज्यों में महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में क़रीब 9 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए हैं जबकि कल शुक्रवार को 1,045 मामले सामने आए थे | हालांकि दिल्ली और कर्नाटक में कोरोना के नए मामलों में कमी आयी है | लेकिन हरियाणा और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी गयी है | हरियाणा में करीब एक सप्ताह बाद कोरोना के 200 से ज्यादा 226 मामले दर्ज किये गए है | वही उत्तर प्रदेश में बीते दिन 192 मामले सामने आए है | 

इसके अलावा बीते दिन देशभर में कोरोना से 26 लोगों की मौत के मामले सामने आए है | जिनमे से 3 मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र में हुई, 2 मरीज़ों की मौत मिज़ोरम में हुई और एक मरीज़ की मौत पंजाब में हुई है, जबकि केरल में 20 लोगों की मौत के संशोधित आकड़ों को जोड़ा गया है। साथ ही इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,697 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 1,239 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। 

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 31 लाख 72 हज़ार 547 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 24 हज़ार 677 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.73 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 26 लाख 25 हज़ार 454 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 0.05 फ़ीसदी यानी 22 हज़ार 416 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 93 करोड़ 96 लाख 47 हज़ार 71 डोज दी जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 67 हज़ार 37 वैक्सीन की डोज़ पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 85 करोड़ 22 लाख 9 हज़ार 788 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 4 लाख 45 हज़ार 814 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,962 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 1,278 मामले, महाराष्ट्र से 1,134 मामले, दिल्ली से 345 मामले, कर्नाटक से 259 मामले, हरियाणा से 226 मामले, उत्तर प्रदेश से 192 मामले, तमिलनाडु से 113 मामले, गोवा से 50 मामले, तेलंगाना से 49 मामले, गुजरात से 46 मामले, मध्य प्रदेश से 43 मामले, पश्चिम बंगाल से 42 मामले, राजस्थान से 32 मामले, हिमाचल प्रदेश से 21 मामले, चंडीगढ़ और मिज़ोरम से 19-19 मामले सामने आए हैं। 

साथ ही, बिहार से 15 मामले, उत्तराखंड से 12  मामले, छत्तीसगढ़, पंजाब और पुडुचेरी से 11-11 मामले, आंध्र प्रदेश और जम्मू कश्मीर से 9-9 मामले, ओडिशा से 8 मामले, झारखण्ड से 6 मामले और 2 मामले लद्दाख से सामने आए हैं। बीते दिन असम, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी


बाकी खबरें

  • Delhi High Court
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: तुगलकाबाद के सांसी कैंप की बेदखली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने दी राहत
    29 Jan 2022
    दिल्ली हाईकोर्ट ने 1 फरवरी तक सांसी कैंप को प्रोटेक्शन देकर राहत प्रदान की। रेलवे प्रशासन ने दिल्ली हाईकोर्ट में सांसी कैंप के हरियाणा में स्थित होने का मुद्दा उठाया किंतु कल हुई बहस में रेलवे ने…
  • Villagers in Odisha
    पीपल्स डिस्पैच
    ओडिशा में जिंदल इस्पात संयंत्र के ख़िलाफ़ संघर्ष में उतरे लोग
    29 Jan 2022
    पिछले दो महीनों से, ओडिशा के ढिंकिया गांव के लोग 4000 एकड़ जमीन जिंदल स्टील वर्क्स की एक स्टील परियोजना को दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह परियोजना यहां के 40,000 ग्रामवासियों की…
  • Labour
    दित्सा भट्टाचार्य
    जलवायु परिवर्तन के कारण भारत ने गंवाए 259 अरब श्रम घंटे- स्टडी
    29 Jan 2022
    खुले में कामकाज करने वाली कामकाजी उम्र की आबादी के हिस्से में श्रम हानि का प्रतिशत सबसे अधिक दक्षिण, पूर्व एवं दक्षिण पूर्व एशिया में है, जहाँ बड़ी संख्या में कामकाजी उम्र के लोग कृषि क्षेत्र में…
  • Uttarakhand
    सत्यम कुमार
    उत्तराखंड : नदियों का दोहन और बढ़ता अवैध ख़नन, चुनावों में बना बड़ा मुद्दा
    29 Jan 2022
    नदियों में होने वाला अवैज्ञानिक और अवैध खनन प्रकृति के साथ-साथ राज्य के खजाने को भी दो तरफ़ा नुकसान पहुंचा रहा है, पहला अवैध खनन के चलते खनन का सही मूल्य पूर्ण रूप से राज्य सरकार के ख़ज़ाने तक नहीं…
  • sbi
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
    DCW का SBI को नोटिस, गर्भवती महिलाओं से संबंधित रोजगार दिशा-निर्देश वापस लेने की मांग
    29 Jan 2022
    एसबीआई ने नयी भर्तियों या पदोन्नत लोगों के लिए अपने नवीनतम मेडिकल फिटनेस दिशानिर्देशों में कहा कि तीन महीने से अधिक अवधि की गर्भवती महिला उम्मीदवारों को ‘‘अस्थायी रूप से अयोग्य’’ माना जाएगा।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License