NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
विज्ञान
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,57,229 नए मामले, 3,449 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,57,229 नए मामले दर्ज किए गए है। देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 2 लाख 82 हज़ार 833 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
04 May 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,57,229 नए मामले, 3,449 मरीज़ों की मौत
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 4 मई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,57,229 नए मामले दर्ज किए गए है। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 3,449 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच लगातार तीसरे दिन भी 3 लाख से ज़्यादा यानि 3,20,289 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 33,491 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 2 लाख 82 हज़ार 833 हो गयी है। जिनमें से 2 लाख 22 हज़ार 408 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 81.90 फ़ीसदी यानि 1 करोड़ 66 लाख 13 हज़ार 292 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 16.99 फ़ीसदी यानी 34 लाख 47 हज़ार 133 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 15 करोड़ 89 लाख 32 हज़ार 921 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 17 लाख 8 हज़ार 390 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 29 करोड़ 33 लाख 10 हज़ार 779 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 16 लाख 63 हज़ार 742 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,57,229 नए मामले दर्ज किए गए है। जिनमें महाराष्ट्र से 48,621 मामले, कर्नाटक से 44,438 मामले, उत्तर प्रदेश से 29,052 मामले, केरल से 26,011 मामले, तमिलनाडु से 20,952 मामले, आंध्र प्रदेश से 18,972 मामले, दिल्ली से 18,043 मामले, पश्चिम बंगाल से 17,501 मामले, राजस्थान से 17,296 मामले, छत्तीसगढ़ से 15,274 मामले, हरियाणा से 12,885 मामले, गुजरात से 12,820 मामले, मध्य प्रदेश से 12,062 मामले, बिहार से 11,407 मामले, ओडिशा से 8,914 मामले, झारखंड से 6,899 मामले, तेलंगाना से 6,876 मामले, पंजाब से 6,772 मामले और उत्तराखंड से 5,403 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही असम से 4,489 मामले, जम्मू और कश्मीर से 3,733 मामले, गोवा से 2,703 मामले, हिमाचल प्रदेश से 2,630 मामले, चंडीगढ़ से 890 मामले, पुडुचेरी से 799 मामले, मणिपुर से 362 मामले, त्रिपुरा से 271 मामले, मेघालय से 246 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 220 मामले, मिज़ोरम से 198 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 137 मामले, नागालैंड से 101 मामले, लद्दाख से 89 मामले, लक्ष्यद्वीप से 70 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 66 मामले और सिक्किम से 27 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 3,449 मरीजों की मौत हुई है | जिनमें से महाराष्ट्र में 567 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 448 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 285 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 266 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 239 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 155 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 154 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा और गुजरात में 140-140 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड में 129 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 128 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 122 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 98 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 93 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 82 मरीज़ों की मौत हुई और आन्ध्र प्रदेश में 71 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही तेलंगाना में 59 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 51 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 46 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 45 मरीज़ों की मौत हुई, हिमाचल प्रदेश में 43 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 29 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 15 मरीज़ों की मौत हुई, चंडीगढ़ में 11 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 7 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय और नागालैंड में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा में 5 मरीज़ों की मौत हुई, लद्दाख में 3 मरीज़ों की मौत हुई, लक्ष्यद्वीप में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत सिक्किम, त्रिपुरा, मिज़ोरम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • wildlife
    सीमा शर्मा
    भारतीय वन्यजीव संस्थान ने मध्य प्रदेश में चीता आबादी बढ़ाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया
    11 Jan 2022
    इस एक्शन प्लान के तहत, क़रीब 12-14 चीतों(8-10 नर और 4-6 मादा) को भारत में चीतों की नई आबादी पैदा करने के लिए चुना जाएगा।
  • workers
    सतीश भारतीय
    गुरुग्राम में बेरोजगारी, कम कमाई और बढ़ती महंगाई के बीच पिसते मजदूरों का बयान
    11 Jan 2022
    मजदूर वर्ग सरकार की योजनाओं का नाम तक नहीं बता पा रहा है, योजनाओं का लाभ मिलना तो दूर की बात है।
  • Swami Prasad Maurya
    रवि शंकर दुबे
    चुनावों से ठीक पहले यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका, श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद तीन और विधायकों के इस्तीफे
    11 Jan 2022
    यूपी में चुनावी तारीखों का एलान हो चुका है, ऐसे वक्त में बीजेपी को बहुत बड़ा झटका लगा है, दरअसल यूपी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
  • Schemes workers
    कुमुदिनी पति
    उत्तर प्रदेश में स्कीम वर्कर्स की बिगड़ती स्थिति और बेपरवाह सरकार
    11 Jan 2022
    “आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएँ लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चला रही हैं। पर तमाम वार्ताओं के बाद भी उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई। उनकी सबसे प्रमुख मांग है सरकारी कर्मचारी का दर्जा।”
  • AKHILESH AND YOGI
    अरुण कुमार त्रिपाठी
    80/20 : हिंदू बनाम हिंदू की लड़ाई है यूपी चुनाव
    11 Jan 2022
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ठीक ही कहते हैं कि यह 80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत की लड़ाई है। बस वे इसकी व्याख्या ग़लत तरीके से करते हैं। पढ़िए वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार त्रिपाठी का विचार-विश्लेषण
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License