NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 18,346 नए मामले, 263 मरीज़ों की मौत
देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.75 फ़ीसदी यानी 2 लाख 52 हज़ार 902 हुई | 
न्यूज़क्लिक टीम
05 Oct 2021
covid
Image courtesy : The Indian Express

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 5 अक्टूबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 18,346 नए मामले दर्ज किए गए और 263 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 29,639 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 11,556 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 38 लाख 53 हज़ार 48 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 49 हज़ार 260 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.93 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 31 लाख 50 हजार 886 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.75 फ़ीसदी यानी 2 लाख 52 हज़ार 902 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 91 करोड़ 54 लाख 65 हज़ार 826 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 72 लाख 51 हज़ार 419 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 57 करोड़ 53 लाख 94 हज़ार 42 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 11 लाख 41 हज़ार 642 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18,346 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 8,850 मामले, महाराष्ट्र से 3,165 मामले, मिज़ोरम से 1,681 मामले, तमिलनाडु से 1,467 मामले, पश्चिम बंगाल से 601 मामले, आंध्र प्रदेश से 429 मामले, ओडिशा से 407 मामले, कर्नाटक से 397 मामले, असम से 333 मामले, तेलंगाना से 207 मामले, हिमाचल प्रदेश से 191 मामले, मेघालय से 112 मामले, मणिपुर और जम्मू कश्मीर से 100-100 मामले, गोवा से 43 मामले और पुडुचेरी से 42 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, दिल्ली से 34 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 27 मामले, पंजाब और उत्तरखंड से 17-17 मामले, उत्तर प्रदेश से 16 मामले, गुजरात, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा से 14-14 मामले, सिक्किम से 12 मामले, नागालैंड और छत्तीसगढ़ से 10-10 मामले, हरियाणा से 9 मामले, झारखंड से 8 मामले, चंडीगढ़ से 6 मामले, राजस्थान से 4 मामले, बिहार और लद्दाख से 3-3 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 2 मामले और एक मामला अंडमान निकोबार द्वीप समूह से सामने आया है | बीते दिन लक्षद्वीप कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 263 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 149 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 26 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 16 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 13 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 12 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 9 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम में 8 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा और मणिपुर में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 3 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मेघालय, पुडुचेरी और पंजाब में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • रौनक छाबड़ा
    हरियाणा : आंगनवाड़ी कर्मचारियों की हड़ताल 3 महीने से जारी, संगठनों ने सरकार से की बातचीत शुरू करने की मांग
    15 Feb 2022
    सोमवार को हरियाणा के अलग-अलग ज़िलों से आये आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने करनाल में मुख्यमंत्री खट्टर के घर के पास एक महापड़ाव में हिस्सा लिया।
  • Muskan Khan
    राजा मुज़फ़्फ़र भट
    क्या मुस्कान इस देश की बेटी नहीं है?
    15 Feb 2022
    कर्नाटक के मांड्या के एक कॉलेज में एक युवा मुस्लिम महिला पर चिल्लाने और उन पर फब्तियां कसने के मामले पर सत्तारूढ़ व्यवस्था खामोश है। क्या उसका ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प महज एक नारा था?
  • covid-19
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 27,409 नए मामले, 347 मरीज़ों की मौत
    15 Feb 2022
    देश में कोरोना से अब तक 5 लाख 9 हज़ार 358 लोगों अपनी जान गँवा चुके हैं।
  • Gandhi
    भाषा
    चंपारण: जहां अंग्रेजों के ख़िलाफ़ गांधी ने छेड़ी थी जंग, वहाँ गांधी प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त
    15 Feb 2022
    पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी (डीएम) ने बताया कि चरखा पार्क में स्थापित प्रतिमा रविवार रात को क्षतिग्रस्त पाई गई थी और इसे जमीन पर फेंक दिया गया था।
  • paper leak
    गोविंद शर्मा
    यूपी चुनाव: योगी राज में पेपर लीक और परीक्षा-संबंधित घोटालों की कोई कमी नहीं
    15 Feb 2022
    2017 में जब योगी आदित्यनाथ राज्य के सीएम बने तो छात्रों को उम्मीद थी कि बिना किसी कुख्यात पेपर लीक के अब से स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। पांच वर्ष बाद अब उनका दावा है कि…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License