NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश भर में 24 घंटों में 2,958 नये मामले, 126 लोगों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,958 मामले दर्ज किये गये हैं। देश में अब कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीज़ों की संख्या 50 हज़ार के क़रीब पहुंच गयी है और 16 सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
न्यूज़क्लिक टीम
06 May 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटों में अब तक के सबसे ज़्यादा मामले दर्ज किये गये है। कल, 5 मई सुबह 8 बजे से लेकर आज, 6 मई सुबह 8 बजे तक कोरोना संक्रमण के 2,958 नये मामले सामने आये और 126 लोगों की मौत हुई है। साथ ही इन बीते 24 घंटो में कोरोना संक्रमण से पीड़ित 1,456 मरीज़ों को ठीक जा चुका है।

देश में कोरोना से संक्रमित मरीज़ों की कुल संख्या 49,391 हो गयी है, जिसमें से अभी तक 28.71 फ़ीसदी यानी 14,183 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है और देश में अब तक कोरोना संक्रमण से 1,694 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही देश में अब कुल सक्रिय मामलो की संख्या बढ़ कर 33,514 हो गयी है।

corona india.JPG

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज, 6 मई सुबह 9 बजे जारी आकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 1,276,781 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 84,835 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश भर में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,958 नये मामले सामने आये हैं जिनमें सबसे अधिक मामले 7 राज्यों से आये हैं। महाराष्ट्र से 948 मामले, तमिलनाडु से 508 मामले, गुजरात से 441 मामले, पंजाब से 218 मामले, दिल्ली से 206  मामले, उत्तर प्रदेश से 114 मामले और मध्य प्रदेश से 107 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही राजस्थान से 97 मामले, पश्चिम बंगाल से 85 मामले, आंध्र प्रदेश से 67 मामले, हरियाणा से 31 मामले, कर्नाटक से 20 मामले, जम्मू और कश्मीर से 15 मामले, त्रिपुरा से 14 मामले, तेलंगाना से 11 मामले, झारखंड से 10 मामले, चंडीगढ़ से 9 मामले, बिहार से 8 मामले,  ओडिशा से 6 मामले, केरल से 2 मामले और एक-एक नया मामला उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और पुडुचेरी से आया है साथ ही आज पहला मामला दादर नगर हवेली में भी दर्ज किया गया है |

देश के 8 राज्यों से बीते दिन कोई नया मामला सामने नहीं आया है जिनमें - असम, लद्दाख, निकोबार द्वीप समूह, मेघालय, गोवा, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम शामिल हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

पिछले 24 घंटों में 126 लोगों की मौत हुई है जिसमें से गुजरात में 49 लोगों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 34 लोगों की मौत हुई, राजस्थान में 12 लोगों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 11 लोगों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 7 लोगों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 6 लोगों की मौत हुई, तमिलनाडु, पंजाब और कर्नाटक में 2-2 लोगों की मौत हुई और एक मौत हिमाचल प्रदेश में हुई है।

Corona Update
India Corona Update
Coronavirus
COVID-19
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • अनिल अंशुमन
    झारखंड: केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी नीतियों और निजीकरण के ख़िलाफ़ मज़दूर-कर्मचारी सड़कों पर उतरे!
    29 Mar 2022
    जगह-जगह हड़ताल के समर्थन में प्रतिवाद सभाएं कर आम जनता से हड़ताल के मुद्दों के पक्ष में खड़े होने की अपील की गयी। हर दिन हो रही मूल्यवृद्धि, बेलगाम महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ भी काफी आक्रोश प्रदर्शित…
  • मुकुंद झा
    दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को मिला व्यापक जनसमर्थन, मज़दूरों के साथ किसान-छात्र-महिलाओं ने भी किया प्रदर्शन
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन ने इस दो दिवसीय हड़ताल को सफल बताया है। आज हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और रेहड़ी-…
  • इंदिरा जयसिंह
    मैरिटल रेप को आपराधिक बनाना : एक अपवाद कब अपवाद नहीं रह जाता?
    29 Mar 2022
    न्यायिक राज-काज के एक अधिनियम में, कर्नाटक उच्च न्यायालय की व्याख्या है कि सेक्स में क्रूरता की स्थिति में छूट नहीं लागू होती है।
  • समीना खान
    सवाल: आख़िर लड़कियां ख़ुद को क्यों मानती हैं कमतर
    29 Mar 2022
    शोध पत्रिका 'साइंस एडवांस' के नवीनतम अंक में फ्रांसीसी विशेषज्ञों ने 72 देशों में औसतन 15 वर्ष की 500,000 से ज़्यादा लड़कियों के विस्तृत सर्वे के बाद ये नतीजे निकाले हैं। इस अध्ययन में पाया गया है कि…
  • प्रभात पटनायक
    पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में फिर होती बढ़ोतरी से परेशान मेहनतकश वर्ग
    29 Mar 2022
    नवंबर से स्थिर रहे पेट्रोल-डीज़ल के दाम महज़ 5 दिनों में 4 बार बढ़ाये जा चुके हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License