NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 38,628 नए मामले, 617 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,628 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 95 हज़ार 385 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
07 Aug 2021
कोरोना
Image courtesy : Scroll

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 7 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में तीन दिन बाद कोरोना के 40 हज़ार से कम यानी 38,628 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से 24 घंटों में 617 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें महाराष्ट्र और केरल में 187-187 मरीज़ों की मौत हुई और ओडिशा में 66 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी दौरान देश भर में कोरोना से पीड़ित 40,017 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 2,006 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 18 लाख 95 हज़ार 385 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 27 हज़ार 371 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.36 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 10 लाख 55 हज़ार 861 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.30 फ़ीसदी यानी 4 लाख 12 हज़ार 153 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 50 करोड़ 10 लाख 9 हजार 609 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 49 लाख 55 हज़ार 138 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 47 करोड़ 83 लाख 16 हज़ार 964 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 17 लाख 50 हज़ार 81 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 38,628 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 19,948 मामले, महाराष्ट्र से 5,539 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,209 मामले, तमिलनाडु से 1,985 मामले, कर्नाटक से 1,805 मामले, ओडिशा से 1,208 मामले, असम से 975 मामले, मणिपुर से 742 मामले, मिज़ोरम से 722 मामले, पश्चिम बंगाल से 717 मामले, तेलंगाना से 577 मामले, मेघालय से 515 मामले, हिमाचल प्रदेश से 256 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 227 मामले, त्रिपुरा से 171 मामले, जम्मू और कश्मीर से 144 मामले और सिक्किम से 126 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही नागालैंड से 110 मामले, छत्तीसगढ़ से 109 मामले, गोवा से 97 मामले, पुडुचेरी से 88 मामले, पंजाब से 61 मामले, बिहार से 55 मामले, दिल्ली से 44 मामले, उत्तर प्रदेश से 40 मामले, झारखंड से 32 मामले, उत्तराखंड से 29 मामले, गुजरात से 23 मामले, राजस्थान से 20 मामले, मध्य प्रदेश से 18 मामले, हरियाणा से 15 मामले, लद्दाख से 9 मामले, लक्षद्वीप से 8 मामले और चंडीगढ़ से 4 मामले सामने आए हैं। आज दूसरे दिन भी दादरा नगर हवेली और दमन दीव और अंडमान निकोबार द्वीप समूह से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 617 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र और केरल में 187-187 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 66 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 36 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 30 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 22 मरीज़ों की मौत हुई, असम और मणिपुर में 14-14 मरीज़ों की मौत हुई और पंजाब में 11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पश्चिम बंगाल में 9 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 5 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा में 4 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 3 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, गोवा, पुडुचेरी, उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड, गुजरात और हरियाणा में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covax
    विहंग जुमले, विग्नेश कार्तिक के.आर.
    डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर मानवीय संकटों की अलोकप्रियता को चुनौती
    09 Nov 2021
    हर एक बातचीत से वैश्विक चिंता में बढ़ोत्तरी होती है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल, कोविड-19 जैसे मुद्दों पर राष्ट्राध्यक्षों को मुद्दों पर जवाबदेह बनाने के लिए किया जाना चाहिए।
  • kisan andolan
    न्यूज़क्लिक टीम
    हांसी में डटे किसान, चेताया सरकार परीक्षा न ले
    09 Nov 2021
    हरियाणा के हांसी में किसानों और सरकार के बीच तनाव जारी है. किसानों का आरोप है कि सरकार बदले की भावना से कार्रवाई कर रही है जिसके तहत भाजपा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा के सुरक्षाकर्मियों ने एक किसान को…
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    महंगाई के ख़िलाफ़ साइकिल रैली, लखीमपुर हिंसा की जांच से SC नाख़ुश और अन्य ख़बरें
    08 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी महंगाई के ख़िलाफ़ दिल्ली में साइकिल रैली, SC में लखीमपुर हिंसा को लेकर हुई सुनवाई और अन्य ख़बरों पर।
  • demonetisation
    प्रभात पटनायक
    नोटबंदी की मार
    08 Nov 2021
    वास्तव में नोटबंदी के कदम से काले धन की अर्थव्यवस्था का खात्मा किए जा सकने की धारणा मुख्यत: बंबइया फिल्मों से बनी समझ पर टिकी हुई थी। इस समझ के हिसाब से काले धन का मतलब ही है, तकियों या गद्दों में या…
  • abhisar
    न्यूज़क्लिक टीम
    'विश्व नंबर 1' मोदीजी को किसानों का दर्द दिखता है ?
    08 Nov 2021
    Morning Consult Political Intelligence नामक एक संस्था द्वारा एक सर्वे कराया गया जिसमें नरेंद्र मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में चुना गया ! 70% लोगों द्वारा मोदी को को एक लोकप्रिय नेता…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License