NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में कम हो रहा कोरोना लेकिन नए वैरिएंट का ख़तरा लगातार बढ़ता जा रहा है 
देश में 24 घंटों में कोरोना के 6,822 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.27 फ़ीसदी यानी 95 हज़ार 14 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
07 Dec 2021
covid
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज मंगलवार, 7 दिसम्बर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 7 हज़ार से भी कम यानी 6,822 नए मामले दर्ज किए गए हैं। लेकिन देश में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है | महाराष्ट्र में कल दो ओर लोग ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए है | महाराष्ट्र में अब 10 लोग ओमीक्रॉन से संक्रमित हो चुके है | साथ ही दिल्ली में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट दस्तक दे चुका है। देश में अब कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 21 से ज़्यादा हो गयी हैं। साथ ही पिछले 24 घंटों में कोरोना से 220 मरीज़ों की मौत हुई और देश भर में कोरोना से पीड़ित 10,004 मरीज़ों को ठीक किया गया है। 

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 48 हज़ार 383 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 73 हज़ार 757 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.36 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 40 लाख 79 हज़ार 612 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.27 फ़ीसदी यानी 95 हज़ार 14 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 28 करोड़ 76 लाख 10 हज़ार 590 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 79 लाख 39 हज़ार 38 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 64 करोड़ 94 लाख 47 हज़ार 14 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 10 लाख 79 हज़ार 384 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 6,822 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 3,277 मामले, तमिलनाडु से 719 मामले, महाराष्ट्र से 518 मामले, पश्चिम बंगाल से 465 मामले, मिज़ोरम से 330 मामले, कर्नाटक से 301 मामले, तेलंगाना से 195 मामले, असम से 182 मामले, आंध्र प्रदेश से 122 मामले, हिमाचल प्रदेश से 112 मामले, जम्मू और कश्मीर से 108 मामले, ओडिशा से 105 मामले, छत्तीसगढ़ से 44 मामले, दिल्ली से 40 मामले, गुजरात से 38 मामले, गोवा से 35 मामले और हरियाणा से 32 मामले सामने आए हैं| 

साथ ही, राजस्थान और मणिपुर से 29-29 मामले, पंजाब से 21 मामले, मध्य प्रदेश से 17 मामले, मेघालय से 16 मामले, चंडीगढ़ से 12 मामले, उत्तराखंड से 11 मामले, उत्तर प्रदेश और झारखण्ड से 10-10 मामले, लद्दाख से 9 मामले, पुडुचेरी और त्रिपुरा से 8-8 मामले, बिहार से 7 मामले, सिक्किम से 5 मामले, नागालैंड से 4 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप से 2 मामले और एक मामला अरुणाचल प्रदेश से सामने आया है |  बीते दिन लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 220 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 168 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 10 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 9 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 7 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 6 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 5 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर और पंजाब में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मिज़ोरम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओड़िशा, दिल्ली और राजस्थान में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • palestine prisoner
    पीपल्स डिस्पैच
    फ़िलिस्तीनी प्रशासनिक बंदी लोय अल-अश्क़र ने रिहाई पर हुए समझौते के बाद भूख हड़ताल ख़त्म की
    01 Dec 2021
    इजरायल ने दो अन्य फिलिस्तिनियों-हिशाम अबू ह्वाश और निदाल बॉलआउट को हिरासत में रखा हुआ है और इस अवैध प्रशासनिक हिरासत के ख़िलाफ़ ये दोनों इस समय बंदी भूख हड़ताल पर हैं। वे क्रमश: 104 दिनों और 31 दिनों…
  • AICCTU
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    दिल्ली: ऐक्टू ने किया निर्माण मज़दूरों के सवालों पर प्रदर्शन
    30 Nov 2021
    कार्यक्रम की शुरुआत सुश्रुत ट्रामा सेंटर से मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की ओर जुलूस निकालकर हुई। दिल्ली पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय तक का रास्ता बंद किये जाने के चलते सड़क पर ही सभा की गई।
  • daily
    न्यूज़क्लिक टीम
    नीति आयोग की MPI रिपोर्ट, निर्माण मज़दूरों की हड़ताल और अन्य ख़बरें
    30 Nov 2021
    न्यूज़क्लिक के डेली राउंडअप में आज हमारी नज़र रहेगी नीति आयोग की ग़रीबी पर रिपोर्ट, निर्माण मज़दूरों की हड़ताल और अन्य ख़बरों पर।
  • Protest
    मुकुंद झा
    दिल्ली: बैंक कर्मचारियों के 'बैंक बचाओ, देश बचाओ' अभियान को ट्रेड यूनियनों, किसान संगठन का मिला समर्थन  
    30 Nov 2021
    बैंक कर्मियों की भारत यात्रा मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त हुई। जिसमें सरकार को चेताया गया कि अगर सरकार ने अपने निजीकरण के निर्णय को वापस नहीं लिया तो आंदोलन और तेज़ होगा।
  • Afganistan
    शिरीष खरे
    वैश्विक महामारी कोरोना में शिक्षा से जुड़ी इन चर्चित घटनाओं ने खींचा दुनिया का ध्यान
    30 Nov 2021
    कोविड-19 महामारी से यूं तो दुनिया के ज्यादातर देशों में एजुकेशन सिस्टम प्रभावित हुआ है, लेकिन अमेरिका के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण बात यह है कि अन्य देशों के मुकाबले यह अपेक्षाकृत अधिक ताकतवर और विकसित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License