NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में एक लाख से भी ज़्यादा नए मामले आए
देश में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ते जा रहे है, 27 दिसम्बर को कोरोना के मात्र 6,358 नए मामले सामने आए थे, जबकि आज 11 दिन बाद ही यह आकड़ा बढ़कर यानी 1,17,100 पहुंच गया है।
न्यूज़क्लिक टीम
07 Jan 2022
covid
Image courtesy : India Today

दिल्ली: देश में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं, 27 दिसम्बर को कोरोना के मात्र 6,358 नए मामले सामने आए थे, जबकि आज 11 दिन बाद ही यह आंकड़ा बढ़कर एक लाख से भी पार पहुंच गया है | स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आकड़ो के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,17,100 नए मामले दर्ज किये गए हैं | साथ ही 302 मरीज़ों की मौत हुई है। देश में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं| महाराष्ट्र में 24 घंटो में कोरोना के 36,265 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 20 हज़ार से ज़्यादा नए मामले तो मुंबई से ही सामने आए है| वहीं पश्चिम बंगाल और दिल्ली में भी आज 15-15 हजार से ज़्यादा नए मामले सामने आए हैं| हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 30,836 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज फिर 85,962 मामलों की बढ़ोत्तरी हुई है।

वही ओमीक्रॉन धीरे-धीरे पूरे देश में फ़ैलता जा रहा है, कल शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है, और इसी के साथ ओमीक्रॉन अब तक देश के 27 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में फ़ैल गया है | बीते दिन ओमीक्रॉन के 377 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें से 107 मामले कर्नाटक से सामने आए, महाराष्ट्र से 79 मामले, राजस्थान से 55 मामले, केरल से 50 मामले, हरियाणा से 43 मामले, गोवा से 14 मामले, तेलंगाना से 13 मामले, पश्चिम बंगाल और असम से 7-7 मामले और एक-एक मामला अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ से सामने आया है | 

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 52 लाख 26 हज़ार 386 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 83 हज़ार 178 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.57 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 43 लाख 71 हज़ार 845 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.05 फ़ीसदी यानी 3 लाख 71 हज़ार 363 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 49 करोड़ 66 लाख 81 हज़ार 156 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 94 लाख 47 हज़ार 56 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 68 करोड़ 68 लाख 19 हज़ार 128 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 13 हज़ार 377 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,17,100 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 36,265 मामले, पश्चिम बंगाल से 15,421 मामले, दिल्ली से 15,097 मामले, तमिलनाडु से 6,983 मामले, कर्नाटक से 5,031 मामले, केरल से 4,649 मामले, गुजरात से 4,213 मामले, झारखण्ड से 3,704 मामले, उत्तर प्रदेश से 3,114 मामले, हरियाणा से 2,678 मामले, राजस्थान से 2,656 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,400 मामले, बिहार से 2,379 मामले, पंजाब से भी 2,379 मामले, तेलंगाना से 1,913 मामले, ओडिशा से 1,897 मामले और मध्य प्रदेश से 1,033 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही, गोवा से 971 मामले, असम से 844 मामले, उत्तराखंड से 630 मामले, मिज़ोरम से 579 मामले, आंध्र प्रदेश से 547 मामले, हिमाचल प्रदेश से 498 मामले, जम्मू कश्मीर से 349 मामले, चंडीगढ़ से 331 मामले, पुडुचेरी से 129 मामले, त्रिपुरा से 103 मामले, मेघालय से 90 मामले, मणिपुर से 59 मामले, नागालैंड से 31 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 29 मामले, सिक्किम से 27 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 25 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 24 मामले, लद्दाख से 21 मामले और एक मामला लक्षद्वीप से सामने आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 302 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 221 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 19 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 11 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 6 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 5 मरीज़ों की मौत हुई, झारखण्ड में 4 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार, तेलंगाना, गोवा और असम में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, आंध्र प्रदेश, मणिपुर और नागालैंड में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Corona 3rd wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • BIRBHUMI
    रबीन्द्र नाथ सिन्हा
    टीएमसी नेताओं ने माना कि रामपुरहाट की घटना ने पार्टी को दाग़दार बना दिया है
    30 Mar 2022
    शायद पहली बार टीएमसी नेताओं ने निजी चर्चा में स्वीकार किया कि बोगटुई की घटना से पार्टी की छवि को झटका लगा है और नरसंहार पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री के लिए बेहद शर्मनाक साबित हो रहा है।
  • Bharat Bandh
    न्यूज़क्लिक टीम
    देशव्यापी हड़ताल: दिल्ली में भी देखने को मिला व्यापक असर
    29 Mar 2022
    केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के द्वारा आवाह्न पर किए गए दो दिवसीय आम हड़ताल के दूसरे दिन 29 मार्च को देश भर में जहां औद्दोगिक क्षेत्रों में मज़दूरों की हड़ताल हुई, वहीं दिल्ली के सरकारी कर्मचारी और…
  • IPTA
    रवि शंकर दुबे
    देशव्यापी हड़ताल को मिला कलाकारों का समर्थन, इप्टा ने दिखाया सरकारी 'मकड़जाल'
    29 Mar 2022
    किसानों और मज़दूरों के संगठनों ने पूरे देश में दो दिवसीय हड़ताल की। जिसका मुद्दा मंगलवार को राज्यसभा में गूंजा। वहीं हड़ताल के समर्थन में कई नाटक मंडलियों ने नुक्कड़ नाटक खेलकर जनता को जागरुक किया।
  • विजय विनीत
    सार्वजनिक संपदा को बचाने के लिए पूर्वांचल में दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे श्रमिक और बैंक-बीमा कर्मचारी
    29 Mar 2022
    "मोदी सरकार एलआईसी का बंटाधार करने पर उतारू है। वह इस वित्तीय संस्था को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। कारपोरेट घरानों को मुनाफा पहुंचाने के लिए अब एलआईसी में आईपीओ लाया जा रहा है, ताकि आसानी से…
  • एम. के. भद्रकुमार
    अमेरिका ने ईरान पर फिर लगाम लगाई
    29 Mar 2022
    इज़रायली विदेश मंत्री याइर लापिड द्वारा दक्षिणी नेगेव के रेगिस्तान में आयोजित अरब राजनयिकों का शिखर सम्मेलन एक ऐतिहासिक परिघटना है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License