NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 10 हज़ार के क़रीब नये मामले, 287 लोगों की मौत
भारत आज स्पेन को पीछे छोड़कर कोरोना से संक्रमित कुल मामलो में पाँचवें स्थान पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटो में कोरोना संक्रमण के 9,971 नये मामले सामने आये हैं। देश भर में कोरोना के मामलो की संख्या ढाई लाख के क़रीब पहुंच गयी है |
न्यूज़क्लिक टीम
07 Jun 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में यानी कल, 6 जून सुबह 8 बजे से लेकर आज 7 जून सुबह 8 बजे तक, फिर से रिकॉर्ड 9,971 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटों में कोरोना से पीड़ित 287 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 5,220 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 2,46,628 हो गयी है, जिसमें से 1,19,293 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, और कोरोना संक्रमण के कारण अभी तक 6,929 मरीज़ों की मौत हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 1,20,406 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा आज सुबह 9 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 46,66,386 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 1,42,069 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

COVID-19 India Infographics as on 7 June.jpg

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते दिन कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामले 17 राज्यों से सामने आये हैं, जिनमें महाराष्ट्र से 2,739 मामले, तमिलनाडु से 1,458 मामले, दिल्ली से 1,320 मामले, गुजरात से 498 मामले, पश्चिम बंगाल से 435 मामले, कर्नाटक से 378 मामले, हरियाणा से 355 मामले, बिहार से 319 मामले, राजस्थान से 247 मामले, असम से 244 मामले, मध्य प्रदेश से 232 मामले, आंध्र प्रदेश से 207 मामले, तेलंगाना से 206 मामले, ओडिशा से 173 मामले, जम्मू और कश्मीर से 143 मामले, झारखंड से 119 मामले और केरल से 108 नये मामले सामने आये हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 88 मामले, गोवा से 71 मामले, त्रिपुरा से 55 मामले, पंजाब से 54 मामले, छत्तीसगढ़ से 44 मामले, मणिपुर से 25 मामले, नागालैंड से 13 मामले, हिमाचल प्रदेश से 7 मामले, चंडीगढ़ और दादरा और नगर हवेली से 5-5 मामले, सिक्किम से 4 मामले और दो-दो नये मामले लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम से सामने आये हैं।

बीते दिन देश के 4 ही राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश ऐसे रहे जिनमे से कोई नया मामला सामने नहीं आया, जिनमें- उत्तर प्रदेश, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और मेघालय शामिल हैं।

CORONA India Map as on 7 june for Social.png

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 287 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में मरने वालो का आकड़ा सबसे ज़्यादा है। बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में 120 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, दिल्ली में 53 मरीज़ों की मौत हुई और 29 मरीज़ों की मौत गुजरात में हुई है।

साथ ही तमिलनाडु में 19 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 17 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश 15 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 13 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 10 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू और कश्मीर में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और पंजाब में हुई, और एक-एक मरीज़ की मौत बिहार और केरल में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • fark saaf hai
    सत्यम श्रीवास्तव
    फ़र्क़ साफ़ है- अब पुलिस सत्तासीन दल के भ्रामक विज्ञापन में इस्तेमाल हो रही है
    04 Jan 2022
    पिछले कुछ सालों से देश के शीर्ष नेतृत्व द्वारा अपने ही देश के नागरिकों को ‘कपड़ों से पहचानने’ की जो युक्ति ईज़ाद की है उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि पूरी मंशा से भाजपा ने इस विज्ञापन में दंगाई व्यक्ति…
  • Constitution of India and Privatization
    प्रभात पटनायक
    भारतीय संविधान की मूल भावना को खंडित करता निजीकरण का एजेंडा
    04 Jan 2022
    भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का निर्माण कई कारणों से किया गया था। मसलन, देश के कच्चे माल संसाधनों का नियंत्रण विदेशी पूंजी से छुड़ाकर, देश के हाथों में लाने के लिए, जैसे तेल क्षेत्र में। 
  • mental health
    शिरीष खरे
    महामारी में किशोरों का बिगड़ा मानसिक स्वास्थ्य; कैसे निपटेगी दुनिया!
    04 Jan 2022
    पिछले सप्ताह यूनिसेफ ने अपनी एक महत्त्वपूर्ण रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है कि कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में बच्चों और किशोरों की एक बड़ी आबादी का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया…
  • Vasudhaiva Kutumbakam
    राम पुनियानी
    वसुधैव कुटुम्बकम: भारत को फिर से एक कैसे करें? 
    04 Jan 2022
    2022 में, याद रखें कि भारतीय राष्ट्रवाद ने हमें सांस्कृतिक समृद्धि और समन्वित धारणाओं की ताकत दी है।
  • namaj
    सतीश भारतीय
    खुले में नमाज़ के विरोध को लेकर गुरुग्राम निवासियों की प्रतिक्रिया
    04 Jan 2022
    खुले में नमाज के विरोध को लेकर गुरुग्राम निवासियों की प्रतिक्रिया में मुस्लिमों के प्रति गढ़ी गई कई तरह की धारणाएं साफ तौर पर सामने आती हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License