NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है कोरोना, 24 घंटों में 1,41,986 नए मामले
देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.34 फ़ीसदी यानी 4 लाख 72 हज़ार 169 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 Jan 2022
corona

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार, 8 जनवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 1,41,986 नए मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि कल, शुक्रवार को 1,17,100 मामले दर्ज किए गए थे। बीते 24 घंटों में कोरोना से 285 मरीज़ों की मौत भी हुई है।

देश में कोरोना के सबसे ज़्यादा मामले तीन राज्यों से सामने आ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र में क़रीब 8 महीने बाद कोरोना के 40 हज़ार से ज्यादा यानी 40,925 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में कोरोना के 18,213 नए मामले सामने आए और दिल्ली में 17,335 नए मामले सामने आए हैं|

हालांकि इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 40,895 मरीज़ों को ठीक किया गया है। लेकिन एक्टिव मामलों में आज एक लाख से भी ज़्यादा यानी 1,00,806 मामलों की बढ़ोतरी हुई है। वहीं कल शुक्रवार को ओमीक्रॉन के 64 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें दिल्ली से 48 मामले और तेलंगाना से 16 मामले सामने आए हैं। देश में अब ओमीक्रॉन के मामलों की संख्या बढ़कर 3,071 हो गयी है।

साथ ही देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 3 करोड़ 53 लाख 68 हज़ार 372 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 4 लाख 83 हज़ार 463 लोगों की मौत हो गयी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.30 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 44 लाख 12 हज़ार 740 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.34 फ़ीसदी यानी 4 लाख 72 हज़ार 169 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 50 करोड़ 61 लाख 92 हज़ार 903 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 90 लाख 59 हज़ार 360 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 68 करोड़ 84 लाख 70 हज़ार 959 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 15 लाख 29 हज़ार 948 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,41,986 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें महाराष्ट्र से 40,925 मामले, पश्चिम बंगाल से 18,213 मामले, दिल्ली से 17,335 मामले, तमिलनाडु से 8,981 मामले, कर्नाटक से 8,449 मामले, गुजरात से 5,396 मामले, केरल से 5,296 मामले, उत्तर प्रदेश से 4,223 मामले, झारखण्ड से 3,825 मामले, हरियाणा से 3,748 मामले, राजस्थान से 3,300 मामले, बिहार से 3,048 मामले, पंजाब से 2,874 मामले, छत्तीसगढ़ से 2,828 मामले, ओडिशा से 2,703 मामले, तेलंगाना से 2,295 मामले, गोवा से 1,432 मामले और मध्य प्रदेश से 1,319 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही, असम से 1,167 मामले, मिज़ोरम से 852 मामले, आंध्र प्रदेश से 840 मामले, उत्तराखंड से 814 मामले, हिमाचल प्रदेश से 574 मामले, जम्मू कश्मीर से 542 मामले, चंडीगढ़ से 390 मामले, पुडुचेरी से 177 मामले, त्रिपुरा से 154 मामले, मेघालय से 64 मामले, मणिपुर से 48 मामले, लद्दाख से 43 मामले, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 41 मामले, सिक्किम से 34 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 26 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 22 मामले और नागालैंड से 8 नए मामले सामने आए है | बीते दिन लक्षद्वीप से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 285 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 189 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 20 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 18 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 9 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु और झारखण्ड में 8-8 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 4 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिज़ोरम में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान, बिहार, गोवा और असम में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और त्रिपुरा में हुई है।

COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR
Omicron
Corona 3rd wave

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • cartoon
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    नज़र भी, ख़बर भी: मोहन भागवत की अच्छी बातें और कुछ किंतु-परंतु
    05 Jul 2021
    आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर कुछ अच्छी-अच्छी बातें कहीे हैं, हालांकि सवाल ये है कि उन्हें भी इन बातों पर कितना यक़ीन है! और विडंबना ये भी कि उनको मानने वाले उनकी इन बातों को शायद ही मानते…
  • स्टेन स्वामी
    भाषा
    स्टेन स्वामी की सेहत नाज़ुक, ज़मानत याचिका के लिए नहीं जा सकते उच्च न्यायालय : वकील
    05 Jul 2021
    अदालत के 28 मई के आदेश के बाद से स्वामी का यहां होली फैमिली हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। निजी अस्पताल में उनके इलाज का खर्च उनके सहयोगी एवं मित्र उठा रहे हैं।
  • रूठा मानसून, संकट में खेती और निष्ठुर राजनीति
    अनिल जैन
    रूठा मानसून, संकट में खेती और निष्ठुर राजनीति
    05 Jul 2021
    सवाल है कि क्या हमारी सत्ता केंद्रित राजनीति इस चुनौती से निबटने का कोई ठोस रास्ता तलाशेगी या कुदरत को ही कोसती रहेगी या फिर खेती को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने के इरादों पर कायम रहेगी?
  • धर्म को लेकर किये गये प्यू के सर्वे से पता चलता है कि हम भारतीय पाखंडी हैं
    एजाज़ अशरफ़
    धर्म को लेकर किये गये प्यू के सर्वे से पता चलता है कि हम भारतीय पाखंडी हैं
    05 Jul 2021
    भारतीयों का दावा होता है कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं, मगर उनका यह दावा उन धार्मिक समुदायों के प्रति उनके नज़रिये से मेल नहीं खाता, जिनसे वे जुड़े हुए नहीं हैं।
  • नए शौचालय बनाने से पहले पुराने शौचालयों की कार्यक्षमता और सफ़ाई कर्मियों की दशा दुरुस्त करने की ज़रूरत
    मोहित यादव, आशुतोष रंगा
    नए शौचालय बनाने से पहले पुराने शौचालयों की कार्यक्षमता और सफ़ाई कर्मियों की दशा दुरुस्त करने की ज़रूरत
    05 Jul 2021
    नए सूखे शौचालय भारत में ख़राब स्वच्छता व्यवस्था के बुनियादी ढांचों और साफ-सुथरे शौचालयों की बदतर हालत का भी एक नतीजा हैं। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License