NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 45,892 नए मामले, 817 मरीज़ों की मौत
देश में 24 घंटों में कोरोना के 45,892 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.50 फ़ीसदी यानी 4 लाख 60 हज़ार 704 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 Jul 2021
कोरोना
Image courtesy : ABC News

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज गुरुवार, 8 जुलाई को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,892 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 817 मरीज़ों की मौत हुई है | जिनमें से महारष्ट्र में 326 मरीज़ों की मौत हुई है, वहीं केरल में 148 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 44,291 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में क़रीब तीन महीने बाद 784 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 7 लाख 9 हज़ार 557 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 5 हज़ार 28 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 97.18 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 98 लाख 43 हज़ार 825 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 1.50 फ़ीसदी यानी 4 लाख 60 हज़ार 704 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 36 करोड़ 48 लाख 47 हजार 549 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 33 लाख 81 हज़ार 671 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 42 करोड़ 52 लाख 25 हज़ार 897 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 18 लाख 93 हज़ार 800 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45,892 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 15,600 मामले, महाराष्ट्र से 9,558 मामले, तमिलनाडु से 3,367 मामले, आंध्र प्रदेश से 3,166 मामले, कर्नाटक से 2,743 मामले, ओडिशा से 2,602 मामले, असम से 2,289 मामले, पश्चिम बंगाल से 982 मामले, तेलंगाना से 772 मामले, मणिपुर से 760 मामले, मिज़ोरम से 548 मामले, त्रिपुरा से 407 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 404 मामले, मेघालय से 354 मामले, छत्तीसगढ़ से 330 मामले, जम्मू कश्मीर से 280 मामले और पंजाब से 234 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही गोवा से 192 मामले, पुडुचेरी से 189 मामले, हिमाचल प्रदेश से 172 मामले, सिक्किम से 170 मामले, उत्तर प्रदेश से 116 मामले, बिहार में 104 मामले, दिल्ली से 93 मामले, उत्तराखंड से 77 मामले, झारखंड से 75 मामले, गुजरात से 65 मामले, हरियाणा से 63 मामले, राजस्थान से 51 मामले, नागालैंड से 44 मामले, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ से 28-28 मामले, लक्षद्वीप से 18 मामले, लद्दाख से 6 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 4 मामले और एक नया मामला दादरा नगर हवेली और दमन दीव से सामने आया हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 817 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 326 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 148 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 75 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 64 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 59 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 26 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 21 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 16 मरीज़ों की मौत हुई और मणिपुर में 11 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही पंजाब और उत्तर प्रदेश में 10-10 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 9 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 7 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 6 मरीज़ों की मौत हुई, जम्मू कश्मीर और दिल्ली में 4-4 मरीज़ों की मौत हुई, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, मिज़ोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, सिक्किम, नागालैंड और मध्य प्रदेश में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक मरीज़ की मौत हिमाचल प्रदेश में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Uddhav Thackeray
    सोनिया यादव
    लचर पुलिस व्यवस्था और जजों की कमी के बीच कितना कारगर है 'महाराष्ट्र का शक्ति बिल’?
    24 Dec 2021
    न्याय बहुत देर से हो तो भी न्याय नहीं रहता लेकिन तुरत-फुरत, जल्दबाज़ी में कर दिया जाए तो भी कई सवाल खड़े होते हैं। और सबसे ज़रूरी सवाल यह कि क्या फांसी जैसी सज़ा से वाक़ई पीड़त महिलाओं को इंसाफ़ मिल…
  • jammu and kashmir
    अशोक कुमार पाण्डेय
    जम्मू-कश्मीर : परिसीमन को लोकतंत्र के ख़िलाफ़ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही है बीजेपी
    24 Dec 2021
    बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर श्रीनगर में हिंदू मुख्यमंत्री बनवाने का जुनून सवार है। इसके लिए केंद्र सरकार कश्मीर घाटी व दूसरी जगह के लोगों को, ख़ुद के द्वारा पहुंचाए जा रहे दर्द को नज़रअंदाज़…
  • modi biden
    मोनिका क्रूज़
    2021 : चीन के ख़िलाफ़ अमेरिका की युद्ध की धमकियों का साल
    24 Dec 2021
    जो बाइडेन प्रशासन लगातार युद्ध की धमकी देने, निराधार आरोपों और चीन के विरुद्ध बहु-देशीय दृष्टिकोण बनाने के संकल्प को पूरा करने के साथ नए शीत युद्ध को गरमाए रखना जारी रखे हुए है।
  • unemployment
    रूबी सरकार
    लोगों का हक़ छीनने वालों पर कार्रवाई करने का दम भरने वाले मुख्यमंत्री ख़ुद ही छीन रहे बेरोज़गारों का हक़!
    24 Dec 2021
    इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, एमबीए करने के बाद भी मध्यप्रदेश के आईटीआई में शिक्षक सिर्फ 7200 रुपये प्रति महीने में काम करने के लिए मजबूर हैं, राज्य सरकार की ओर से राहत देने की बात भी हवाबाज़ी ही साबित हुई…
  • modi yogi
    लाल बहादुर सिंह
    चुनाव 2022: अब यूपी में केवल 'फ़ाउल प्ले' का सहारा!
    24 Dec 2021
    ध्रुवीकरण और कृपा बाँटने का कार्ड फेल होने के बाद आसन्न पराजय को टालने के लिए, अब सहारा केवल फ़ाउल प्ले का बचा है। ऐन चुनाव के समय बिना किसी बहस के जिस तरह निर्वाचन कार्ड को आधार से जोड़ने का कानून बना…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License