NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में 11,451 नए मामले, 266 मरीज़ों की मौत
देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 42 हज़ार 826 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
08 Nov 2021
covid
Image courtesy : Medpage Today

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सोमवार, 8 नवंबर को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में 24 घंटों में कोरोना के 11,451 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से बीते दिन 266 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमे से 21 मरीज़ों की मौत केरल में हुई है, वही महाराष्ट्र में 16 और पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई है | हालांकि केरल में आज फिर 180 मरीज़ों की मौत के संशोधित आंकड़ों को जोड़ा गया है | साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 13,204 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 2,019 मामले कम हुए हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 43 लाख 66 हज़ार 987 हो गयी है। जिनमें से अब तक 4 लाख 61 हज़ार 57 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 98.24 फ़ीसदी यानी 3 करोड़ 37 लाख 63 हज़ार 104 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.42 फ़ीसदी यानी 1 लाख 42 हज़ार 826 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 8 करोड़ 47 लाख 23 हज़ार 42 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 23 लाख 84 हज़ार 96 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 61 करोड़ 60 लाख 71 हज़ार 949 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 8 लाख 70 हज़ार 58 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11,451 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें केरल से 7,124 मामले, महाराष्ट्र से 892 मामले, तमिलनाडु से 850 मामले, पश्चिम बंगाल से 723 मामले, आंध्र प्रदेश से 320 मामले, ओडिशा से 318 मामले, कर्नाटक से 239 मामले, जम्मू और कश्मीर से 165 मामले, मिज़ोरम से 139 मामले, असम से 137 मामले, तेलंगाना से 122 मामले, हिमाचल प्रदेश से 60 मामले, दिल्ली से 47 मामले, मणिपुर से 39 मामले और मेघालय से 36 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, पुडुचेरी से 35 मामले, पंजाब से 33 मामले, गोवा से 31 मामले, गुजरात से 19 मामले, हरियाणा और झारखंड से 18-18 मामले, लद्दाख से 14 मामले, छत्तीसगढ़ और नागालैंड से 13-13 मामले, उत्तर प्रदेश से 11 मामले, त्रिपुरा से 10 मामले, मध्य प्रदेश से 6 मामले, राजस्थान से 5 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 4 मामले, उत्तराखंड और सिक्किम से 3-3 मामले, बिहार और चंडीगढ़ से 2-2 मामले सामने आए है |  बीते दिन अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण से 24 घंटों में 266 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से केरल में 201 मरीज़ों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 16 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 11 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 6 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, ओड़िशा, मिज़ोरम और मणिपुर में 3-3 मरीज़ों की मौत हुई, असम, तेलंगाना और पंजाब में 2-2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत मेघालय और गोवा में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
India Corona Update
Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • ramnavami
    संदीप चक्रवर्ती
    पश्चिम बंगाल: विहिप की रामनवमी रैलियों के उकसावे के बाद हावड़ा और बांकुरा में तनाव
    12 Apr 2022
    हावड़ा में बहुसंख्यक मुस्लिम रिहाइश वाले इलाकों से गुजरते रामनवमी जुलूस ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन पर पथराव किया।
  • NOIDA
    श्याम मीरा सिंह
    देर रात डीजे बजाने को लेकर न्यूज-18 के पत्रकार और जागरण आयोजकों के बीच क्या हुआ? जानिये पूरा घटनाक्रम
    12 Apr 2022
    पत्रकार सौरभ ने आयोजकों को डीजे बंद करने के लिए कहा, लेकिन ये बात आयोजकों को इतनी नागवार गुज़री कि वे सौरभ शर्मा को मौके पर ही सबक़ सिखाने के लिए दौड़ पड़े। आयोजकों ने उन्हें पाकिस्तानी कहते हुए परिवार…
  • उपेंद्र स्वामी
    दुनिया भर की: सोमालिया पर मानवीय संवेदनाओं की अकाल मौत
    12 Apr 2022
    यह अप्रैल का महीना चल रहा है। कई लोगों का कहना है कि सोमालिया के लिए जीवन या विनाश का विकल्प देने वाला महीना साबित हो सकता है। यह महीना सोमालिया और मध्य-पूर्वी अफ्रीकी देशों में बारिश शुरू होने का…
  • भाषा
    सीबीआई को आकार पटेल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मिली अनुमति
    12 Apr 2022
    केंद्र ने केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया’ और उसके पूर्व प्रमुख आकार पटेल के खिलाफ विदेशी चंदा विनियमन कानून (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन के मामले में मुकदमा चलाने की…
  • भाषा
    ओडिशा के क्योंझर जिले में रामनवमी रैली को लेकर झड़प के बाद इंटरनेट सेवाएं निलंबित
    12 Apr 2022
    ओडिशा के क्योंझर जिले में एक दिन पहले राम नवमी की रैली को लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष के बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License