NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
भारत
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 92,596 नए मामले, 2,219 मरीज़ों की मौत
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92,596 नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 2 करोड़ 90 लाख 89 हज़ार 69 लोग संक्रमित हो चुके है।
न्यूज़क्लिक टीम
09 Jun 2021
कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 92,596 नए मामले, 2,219 मरीज़ों की मौत

 दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 9 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92,596 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा कोरोना से एक दिन में 2,219 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 1,62,664 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 72,287 मामले कम हुए हैं।

महाराष्ट्र के हालात अभी भी नाजुक बने हुए है, हालांकि नए मामले लगातार कम हो रहे हैं। लेकिन संक्रमण के कारण अब भी कई लोग जान अपनी गंवा रहे हैं। महाराष्ट्र में आज फिर सात सौ से ज़्यादा लोगों ने जान गंवाई है। राज्य में  मौत का आकड़ा बढ़कर एक लाख के पार पहुंच गया है और 1 लाख 70 हज़ार से ज़्यादा लोग अभी भी कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

देश में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 90 लाख 89 हज़ार 69 हो गयी है। जिनमें से अब तक 3 लाख 53 हज़ार 528 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना से पीड़ित 94.55 फ़ीसदी यानी 2 करोड़ 75 लाख 4 हज़ार 126 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 4.23 फ़ीसदी यानी 12 लाख 31 हज़ार 415 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की 23 करोड़ 90 लाख 58 हज़ार 360 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 27 लाख 76 हज़ार 96 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 37 करोड़ 1 लाख 93 हज़ार 563 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 19 लाख 85 हज़ार 967 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 92,596 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें तमिलनाडु से 18,023 मामले, केरल से 15,567 मामले, महाराष्ट्र से 10,891 मामले, कर्नाटक से 9,808 मामले, आंध्र प्रदेश से 7,796 मामले, ओड़िशा से 5,896 मामले, पश्चिम बंगाल से 5,427 मामले, असम से 3,948 मामले, तेलंगाना से 1,897 मामले, पंजाब से 1,252 मामले, जम्मू और कश्मीर से 1,184 मामले, छत्तीसगढ़ से 1,102 मामले, मणिपुर से 748 मामले, बिहार से 711 मामले, उत्तर प्रदेश से 704 मामले, गुजरात से 695 मामले, हरियाणा से 635 मामले, त्रिपुरा से 625 मामले और झारखंड से 603 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही हिमाचल प्रदेश से 596 मामले, उत्तराखंड से 546 मामले, पुडुचेरी से 545 मामले, मध्य प्रदेश से 535 मामले, राजस्थान से 529 मामले, गोवा से 473 मामले, मेघालय से 379 मामले, दिल्ली से 316 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 304 मामले, सिक्किम से 255 मामले, मिज़ोरम से 200 मामले, नागालैंड से 133 मामले, लक्षद्वीप से 99 मामले, लद्दाख से 72 मामले, चंडीगढ़ से 71 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 23 मामले और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 8 नए मामले सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

देश में कोरोना संक्रमण के कारण 2,219 मरीजों की मौत हुई है। जिनमें से महाराष्ट्र में 702 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 409 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 179 मरीज़ों की मौत हुई, केरल में 124 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 98 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 92 मरीज़ों की मौत हुई, आन्ध्र प्रदेश में 77 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 66 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 59 मरीज़ों की मौत हुई, ओडिशा में 45 मरीज़ों की मौत हुई, असम में 43 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 41 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 38 मरीज़ों की मौत हुई और मध्य प्रदेश में 36 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही बिहार में 34 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 32 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 19 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 15 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 14 मरीज़ों की मौत हुई, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में 13-13 मरीज़ों की मौत हुई, मणिपुर में 12 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात और जम्मू कश्मीर में 5-5 मरीज़ों की मौत हुई, मेघालय में 5 मरीज़ों की मौत हुई, पुडुचेरी में 10 मरीज़ों की मौत हुई, त्रिपुरा और चंडीगढ़ में 8 मरीज़ों की मौत हुई,  नागालैंड में 3 मरीज़ों की मौत हुई, दो-दो मरीज़ों की मौत सिक्किम, मिज़ोरम और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हुई और एक-एक  मरीज की मौत अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में हुई है।

COVID-19
Coronavirus
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Hijab
    अजय कुमार
    आधुनिकता का मतलब यह नहीं कि हिजाब पहनने या ना पहनने को लेकर नियम बनाया जाए!
    14 Feb 2022
    हिजाब पहनना ग़लत है, ऐसे कहने वालों को आधुनिकता का पाठ फिर से पढ़ना चाहिए। 
  • textile industry
    एम.ओबैद
    यूपी चुनावः "कानपुर की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी"
    14 Feb 2022
    "यहां की टेक्स्टाइल इंडस्ट्री पर सरकार की ग़लत नीतियों की काफ़ी ज़्यादा मार पड़ी है। जमीनी हकीकत ये है कि पिछले दो साल में कोरोना लॉकडाउन ने लोगों को काफ़ी परेशान किया है।"
  • election
    ओंकार पुजारी
    2022 में महिला मतदाताओं के पास है सत्ता की चाबी
    14 Feb 2022
    जहां महिला मतदाता और उनके मुद्दे इन चुनावों में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, वहीं नतीजे घोषित होने के बाद यह देखना अभी बाक़ी है कि राजनीतिक दलों की ओर से किये जा रहे इन वादों को सही मायने में ज़मीन पर…
  • election
    सत्यम श्रीवास्तव
    क्या हैं उत्तराखंड के असली मुद्दे? क्या इस बार बदलेगी उत्तराखंड की राजनीति?
    14 Feb 2022
    आम मतदाता अब अपने लिए विधायक या सांसद चुनने की बजाय राज्य के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने लगा है। यही वजह है कि राज्य विशेष के अपने स्थानीय मुद्दे, मुख्य धारा और सरोकारों से दूर होते…
  • covid
    न्यूज़क्लिक टीम
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 34,113 नए मामले, 346 मरीज़ों की मौत
    14 Feb 2022
    देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1.12 फ़ीसदी यानी 4 लाख 78 हज़ार 882 हो गयी है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License