NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में लगातार तीसरे दिन भी रिकॉर्ड 1 लाख 32 हज़ार नए मामले आए
देश में 24 घंटों में कोरोना के लगातार तीसरे दिन भी रिकॉर्ड 1,31,968 नए मामले दर्ज किए गए। देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 30 लाख 60 हज़ार 542 हो गयी है।
न्यूज़क्लिक टीम
09 Apr 2021
कोरोना
Image courtesy : NDTV

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शुक्रवार, 9 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार तीसरे दिन भी कोरोना के रिकॉर्ड 1,31,968 नए मामले दर्ज किए गए और 780 मरीज़ों की मौत हुई है। साथ ही इसी बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 61,899 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 69,289 मामलो की बढ़ोतरी हुई है।

देश के सभी राज्यों में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना के मामले, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 56,286 नए मामले दर्ज किए गए और 376 मरीज़ों की मौत हुई, साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 10 हजार से ज़्यादा नए मामले सामने आए और 94 मरीज़ों की मौत हुई है। महाराष्ट्र और छत्तीगढ़ के साथ साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कर्नाटक कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में 24 घंटों में 8,474 नए मामले दर्ज किए गए, दिल्ली में 7,437 नए मामले दर्ज किए किए गए और कर्नाटक में 6,570 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

देश में अब कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 30 लाख 60 हज़ार 542 हो गयी है। जिनमें से अब तक 1 लाख 67 हज़ार 642 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। देश में रिकवरी रेट घटकर 91.21 फ़ीसदी हो गया है, यानी कुल मरीज़ों में से 1 करोड़ 19 लाख 13 हज़ार 292 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 7.50 फ़ीसदी यानी 9 लाख 79 हज़ार 608 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 9 करोड़ 43 लाख 34 हज़ार 262 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 36 लाख 91 हज़ार 511 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक 25 करोड़ 40 लाख 41 हज़ार 584 कोरोना के सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 13 लाख 64 हज़ार 205 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में 24 घंटों में कोरोना के फिर से रिकॉर्ड 1,31,968 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें- महाराष्ट्र से 56,286 मामले, छत्तीसगढ़ से 10,652 मामले, उत्तर प्रदेश से 8,474 मामले, दिल्ली से 7,437 मामले, कर्नाटक से 6,570 मामले, केरल से 4,353 मामले, मध्य प्रदेश से 4,324 मामले, तमिलनाडु से 4,276 मामले, गुजरात से 4,021 मामले, राजस्थान से 3,526 मामले, पंजाब से 3,070 मामले, हरियाणा से 2,872 मामले, पश्चिम बंगाल से 2,783 मामले, आंध्र प्रदेश से 2,558 मामले, तेलंगाना से 2,128 मामले, बिहार से 1,911 मामले, झारखंड से 1,882 नए मामले सामने आए हैं।

साथ ही ओडिशा से 879 मामले, जम्मू और कश्मीर से 835 मामले, उत्तराखंड से 787 मामले, हिमाचल प्रदेश से 621 मामले, गोवा से 582 मामले, चंडीगढ़ से 324 मामले, पुडुचेरी से 293 मामले, असम से 245 मामले, लद्दाख से 91 मामले, मिज़ोरम से 36 मामले, त्रिपुरा से 32 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 30 मामले, मेघालय से 25 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 18 मामले, मणिपुर से 16 मामले, अरुणाचल प्रदेश से 12 मामले, लक्ष्द्वीप से 8 मामले, सिक्किम से 6 मामले और 5 नए मामले नागालैंड से सामने आए हैं।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना के कारण पिछले 24 घंटों में 780 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें - महाराष्ट्र में 376 मरीज़ों की मौत हुई, छत्तीसगढ़ में 94 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 56 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तर प्रदेश में 39 मरीज़ों की मौत हुई, कर्नाटक में 36 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 35 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 27 मरीज़ों की मौत हुई, दिल्ली में 24 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 19 मरीज़ों की मौत हुई और केरल में 18 मरीज़ों की मौत हुई है। 

साथ ही हरियाणा 11 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 7-7 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना में 5 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार में 4 मरीज़ों की मौत हुई, उत्तराखंड में 3 मरीज़ों की मौत हुई, गोवा में 2 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, असम, मेघालय और मणिपुर में हुई है।

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Covid-19 India

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • Jalandhar
    न्यूज़क्लिक टीम
    जालंधर टू अमृतसरः सुनो तो, क्या बोले है पंजाब
    19 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने जालंधर से लेकर अमृतसर में अलग-अलग पेशों से जुड़े लोगों से बातचीत की और चुनावी मुद्दों का जायजा लिया। लेखक, फिल्ममेकर, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्रों,…
  • up elections
    रवि शंकर दुबे
    यूपी का रण, तीसरा चरण:  बीजेपी को उसके पिछले प्रदर्शन से रोक पाएंगे अखिलेश?
    19 Feb 2022
    तीसरे चरण के चुनाव बेहद अहम होने वाले हैं, क्योंकि यहां कई ऐसे दिग्गज चेहरे मैदान में हैं जिनकी साख दांव पर लगी है। इसके अलावा हाथरस, बिकरू कांड और आलू किसान चुनावी गणित को और ज्यादा कठिन बना सकते…
  • Channi
    नीलू व्यास
    पंजाब चुनाव: क्या चन्नी की 'भैया' वाली टिप्पणी हताशा की निशानी है या...?
    19 Feb 2022
    पंजाब के मुख्यमंत्री के इस बयान को कांग्रेस की अंदरूनी कलह और मतदाताओं का विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर रुख़ करने के सिलसिले में उनके तरकश के आख़िरी तीर के तौर पर देखा जा रहा है।
  • Punjab elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब चुनावः बेलगाम अवैध खनन, लोग परेशान
    19 Feb 2022
    पंजाब में चुनावी शोरगुल के बीच अवैध खनन को लेकर राजनीतिक पार्टियों के बीच चर्चा ग़ायब है. राज्य को वित्तीय घाटे के साथ साथ यह बात भी अब स्पष्ट है कि लोगों और जानवरों की सेहत को जानलेवा नुकसान हो रहा…
  • Kairana Assembly constituency
    भाषा
    कैराना; चुनाव में लापरवाही:  मजिस्ट्रेट के ख़िलाफ़ कार्रवाई की सिफ़ारिश, पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड सस्पेंड
    19 Feb 2022
    पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License