NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: दिन भर में 488 नये मामले और 14 लोगों की मौत
आज, सोमवार सुबह 8 से लेकर शाम 5 बजे तक कोरोना संक्रमण के 488 मामले सामने आये है जिनमें सबसे अधिक मामले उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश से आये हैं।
न्यूज़क्लिक टीम
27 Apr 2020
कोरोना वायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक आज दिन भर में कोरोना संक्रमण के 488 नये मामले सामने आये और 14 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 177 मरीज़ों को इस बीमारी से पूरी तरह ठीक भी किया जा चुका है। अगर हम बीते 24 घंटे यानी 26 अप्रैल शाम 5 बजे से लेकर आज शाम 5 बजे तक की बात करें तो कोरोना संक्रमण के 1,463 मामले सामने आये हैं और 60 लोगों की मौत हुई है साथ ही 448 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है।

इस प्रकार देश में अब कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 28,380 हो गयी है, जिसके तक़रीबन 22 फ़ीसदी से अधिक यानी 6,362 मरीज़ों को ठीक भी किया जा चुका है और 886 मरीज़ों की इस बीमारी के चलते मौत भी हो चुकी है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 21,132 पहुंच गयी है।

evening india_0.JPG

आज प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोरोना से उत्‍पन्‍न स्थिति पर चर्चा करने और इस महामारी से निपटने और आगे की योजना बनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात की है। यह मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की इस तरह की चौथी चर्चा थी। इससे पहले इस तरह की चर्चा 20 मार्च, 2 अप्रैल और 11 अप्रैल, 2020 को आयोजित की गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस वीडियो वार्ता में निम्न बिंदुओं पर बात की-

  • लॉकडाउन के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। देश पिछले डेढ़ माह में हज़ारों जिंदगियां बचाने में कामयाब रहा है।
  • तेजी से प्रभावकारी कदम उठाना हमारा उद्देश्य होगा। ‘दो गज दूरी’ के मंत्र का पालन करने की आवश्यकता है।
  • राज्यों को रेड जोन को ऑरेंज जोन और फि‍र ग्रीन जोन में बदलने की दिशा में अपने प्रयासों को केंद्रित करना चाहिए।
  • हमें साहसी बनना होगा और आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने वाले सुधारों को लागू करना होगा।
  • हमें अर्थव्यवस्था को विशेष महत्व देना होगा और इसके साथ ही कोविड-19 के ख़िलाफ़ लड़ाई जारी रखनी होगी।
  • आने वाले महीनों में भी कोरोना वायरस का प्रभाव दिखाई देगा, मास्क और फेस कवर हमारे जीवन का हिस्सा होंगे।
Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
Health Ministry

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • covid
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी
    25 May 2022
    देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में एक दिन के भीतर कोरोना के मामले में 56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
  • weat
    नंटू बनर्जी
    भारत में गेहूं की बढ़ती क़ीमतों से किसे फ़ायदा?
    25 May 2022
    अनुभव को देखते हुए, केंद्र का निर्यात प्रतिबंध अस्थायी हो सकता है। हाल के महीनों में भारत से निर्यात रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
  • bulldozer
    ब्रह्म प्रकाश
    हिंदुत्व सपाट है और बुलडोज़र इसका प्रतीक है
    25 May 2022
    लेखक एक बुलडोज़र के प्रतीक में अर्थों की तलाश इसलिए करते हैं, क्योंकि ये बुलडोज़र अपने रास्ते में पड़ने वाले सभी चीज़ों को ध्वस्त करने के लिए भारत की सड़कों पर उतारे जा रहे हैं।
  • rp
    अजय कुमार
    कोरोना में जब दुनिया दर्द से कराह रही थी, तब अरबपतियों ने जमकर कमाई की
    25 May 2022
    वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम की वार्षिक बैठक में ऑक्सफैम इंटरनेशनल ने " प्रोफिटिंग फ्रॉम पेन" नाम से रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में उन ब्यौरे का जिक्र है कि जहां कोरोना महामारी के दौरान लोग दर्द से कराह रहे…
  • प्रभात पटनायक
    एक ‘अंतर्राष्ट्रीय’ मध्यवर्ग के उदय की प्रवृत्ति
    25 May 2022
    एक खास क्षेत्र जिसमें ‘मध्य वर्ग’ और मेहनतकशों के बीच की खाई को अभिव्यक्ति मिली है, वह है तीसरी दुनिया के देशों में मीडिया का रुख। बेशक, बड़े पूंजीपतियों के स्वामित्व में तथा उनके द्वारा नियंत्रित…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License