NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
कोरोना अपडेट: देश में रिकॉर्ड 32 हज़ार से अधिक नए मामले, अब तक करीब 25 हज़ार की मौत
देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों में फिर से रिकॉर्ड 32,695 नए मामले दर्ज किये गए हैं। देश में अब कुल मामलों की संख्या 9 लाख 68 हज़ार 876 हो गई है।
न्यूज़क्लिक टीम
16 Jul 2020
corona Update

दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार, 16 जुलाई की सुबह आठ बजे जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के फिर से रिकॉर्ड 32,695 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना से पीड़ित 606 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। साथ ही इसी बीच कोरोना से पीड़ित 20,783 मरीज़ों को स्वस्थ भी किया जा चुका है।

देश भर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की संख्या 9,68,876 हो गयी है। आज 16 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्रालय की ताज़ा जानकारी के अनुसार अभी तक 63.25 फीसदी यानी 6,12,815 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है, लेकिन संक्रमण के कारण 24,915 मरीज़ों की मौत भी हो चुकी है। इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ कर 3,31,146 हो गयी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 1,27,39,490 सैंपल की जांच की गयी है, जिनमें से 3,26,826 सैंपल की जांच बीते 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

बीते 24 घंटों में कोरोना के 32,695 नए मामले सामने आये हैं,जिनमें- महाराष्ट्र से 7,975 मामले, तमिलनाडु से 4,496 मामले, कर्नाटक से 3,176 मामले,  आंध्र प्रदेश से 2,432 मामले, उत्तर प्रदेश से 1,659 मामले, दिल्ली से 1,647 मामले, तेलंगाना से 1,597 मामले, पश्चिम बंगाल से 1,589 मामले, बिहार से 1,328 मामले, गुजरात से 915 मामले, राजस्थान से 866 मामले, असम से 859 मामले, हरियाणा से 678 मामले, मध्य प्रदेश से 638 मामले, केरल से 623 मामले, ओडिशा से 618 मामले, जम्मू और कश्मीर से 493 मामले, पंजाब से 288 मामले, झारखंड से 229 मामले, गोवा से 198 मामले और छत्तीसगढ़ से 160 नए मामले सामने आये हैं।

साथ ही उत्तराखंड से 99 मामले, त्रिपुरा से 98 मामले, पुडुचेरी से 65 मामले, लद्दाख से 49 मामले, हिमाचल प्रदेश से 32 मामले, मणिपुर और मेघालय से 28-28 मामले, चंडीगढ़ से 25 मामले, दादरा नगर हवेली और दमन दीव से 19 मामले, सिक्किम से 11 मामले, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 10 मामले और 6 नए मामले नागालैंड से सामने आये हैं। बीते दिन अरुणाचल प्रदेश और मिज़ोरम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

राज्यवार कोरोना से मौत

कोरोना संक्रमण के कारण बीते 24 घंटों में 606 मरीज़ों की मौत हुई है। जिनमें से सबसे ज़्यादा मरीज़ों की मौत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दिल्ली में हुई है। महाराष्ट्र में 233 मरीज़ों की मौत हुई है, कर्नाटक में 86 मरीज़ों की मौत हुई, तमिलनाडु में 68 मरीज़ों की मौत हुई, आंध्र प्रदेश में 44 मरीज़ों की मौत हुई और दिल्ली में 41 मरीज़ों की मौत हुई है।

साथ ही उत्तर प्रदेश में 29 मरीज़ों की मौत हुई, पश्चिम बंगाल में 20 मरीज़ों की मौत हुई, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 11-11 मरीज़ों की मौत हुई, गुजरात में 10 मरीज़ों की मौत हुई, मध्य प्रदेश में 9 मरीज़ों की मौत हुई, पंजाब में 8 मरीज़ों की मौत हुई, हरियाणा में 7 मरीज़ों की मौत हुई, बिहार और असम में 6-6 मरीज़ों की मौत हुई, राजस्थान में 5 मरीज़ों की मौत हुई, तीन-तीन मरीज़ों की मौत ओड़िशा और पुडुचेरी में हुई, दो मरीज़ों की मौत झारखंड में हुई और एक-एक मरीज़ की मौत केरल, त्रिपुरा, चंडीगढ़ और दादरा नगर हवेली और दमन दीव में हुई है।

कोविड-19 के पूरे अपडेट के लिए क्लिक करें-

COVID-19 Cases: Data and Graphs of India and the World

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
India Corona Update
ICMR

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    पंजाब के असली मुद्दों से भटकाने की है बड़ी साज़िशः धर्मवीर गांधी
    20 Feb 2022
    ख़ास इंटरव्यू में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने पंजाब में पटियाला के पूर्व सांसद (आप) धर्मवीर गांधी से बातचीत की। इसमें उन्होंने आप के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की राजनीति को मुद्दों से…
  • silver sheet
    समीना खान
    चांदी का वरक़: ऑनलाइन प्रोडक्ट की चमक ने फीका किया पारंपरिक कारोबार
    20 Feb 2022
    लखनऊ और वाराणसी की जिन तंग गलियों में कभी चांदी का वरक कूटने की ठक-ठक हुआ करती थी, वहां अब ख़ामोशी है। वरक़ कूटने का कारोबार लगभग ख़त्म हो गया है। शुद्ध चांदी के वरक़ को बनाने के लिए लगातार तीन घंटे तक…
  • SBI
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे-पीछे: 23 हज़ार करोड़ के बैंकिंग घोटाले से लेकर केजरीवाल के सर्वे तक..
    20 Feb 2022
    हर हफ़्ते कुछ ऐसी खबरें होतीं हैं जो पीछे छूट जाती हैं जिन पर बात करना उतना ही ज़रूरी है। ऐसी ही खबरों को एक साथ लाए हैं अनिल जैन..
  • Advertising
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    विज्ञापन की महिमा: अगर विज्ञापन न होते तो हमें विकास दिखाई ही न देता
    20 Feb 2022
    ...और विकास भी इतना अधिक हुआ कि वह भी लोगों को दिखाई नहीं पड़ा, विज्ञापनों से ही दिखाना पड़ा। लोगों को तो नारियल फोड़ने से फूटने वाली सड़कें दिखाई दीं पर सरकार ने विज्ञापनों में हवाई जहाज उतारती…
  • cartoon
    आज का कार्टून
    कार्टून क्लिक: ... यूं कोई बेवफ़ा नहीं होता
    20 Feb 2022
    दोस्त दोस्त न रहा...ये रोना और गाना पुराना हो गया है अरविंद केजरीवाल और कुमार विश्वास के संदर्भ में। आज तो यही शेर याद आता है कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी/ यूं कोई बेवफ़ा नहीं होता।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License