NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
कोरोना वायरस : एक अरब लोग घरों में रहने को मजबूर
करीब 50 देशों की सरकारों ने लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा। इसमें अभी भारत के आंकड़े शामिल हैं या नहीं, ये स्पष्ट नहीं है, क्योंकि अकेले भारत की आबादी एक अरब से ज़्यादा है और लगभग पूरा देश लॉकडाउन की तरफ़ बढ़ रहा है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
24 Mar 2020
lockdown
Image courtesy: The New York Times

दुनियाभर में कोरेना वायरस से निपटने को लेकर कड़े कदम उठा रही करीब 50 देशों की सरकारों ने लोगों को अपने घरों में ही रहने को कहा। इससे करीब एक अरब लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा है। सोमवार को एएफपी के आंकड़ों में यह बात सामने आई। इसमें अभी भारत के आंकड़े शामिल हैं या नहीं, ये स्पष्ट नहीं है, क्योंकि भारत जिसकी आबादी 130 करोड़ से ज़्यादा है, उसमें रविवार को स्वैच्छिक जनता कर्फ़्यू के बाद सोमवार से 20 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पूर्ण तो छह में आंशिक लॉकडाउन शुरू हो गया है।

पीटीआई-भाषा की ओर से एएफपी के हवाले से पेरिस से जारी ख़बर के अनुसार कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर कई देशों ने जहां अनिवार्य तौर पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किए हैं, वहीं कुछ देशों ने अपने नागरिकों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। कम से कम 34 देशों ने प्रतिबंध लागू करते हुए लोगों को अनिवार्य रूप से घरों में ही रहने को कहा है, जिसके चलते करीब 65.9 करोड़ लोग इस दायरे में हैं।

इनमें फ्रांस, इटली, अर्जेंटीना, अमेरिका का कैलिफोर्निया राज्य, इराक और रवांडा शामिल हैं।

इस कड़ी में यूनान ने शामिल होते हुए सोमवार सुबह से लोगों को अनिवार्य रूप से घरों में रहने को कहा है।

कोलंबिया भी मंगलवार से बाध्यकारी लॉकडाउन लागू करेगा जबकि न्यूजीलैंड बुधवार से इसका अनुसरण करेगा।

अधिकतर जगहों पर अब भी घरों से बाहर निकलकर काम पर जाने और जरूरी अथवा चिकित्सीय मदद के लिए निकलने की अनुमति है।

वहीं, संयुक्त रूप से मिलाकर 22.8 करोड़ की आबादी वाले ईरान, जर्मनी और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से अपील कि है कि वे घरों में ही रहें और अन्य लोगों से कम से कम मिलें।

इसके अलावा, कुल 11.7 करोड़ की संयुक्त आबादी वाले दस देशों ने तो कर्फ्यू लगाने के साथ ही रात में भी यात्रा पर रोक लगा दी है। ऐसे कदम बुर्किना फासो, चिली, फिलीपीन की राजधानी मनीला और सर्बिया जैसे देशों ने उठाए हैं जबकि सऊदी अरब में भी सोमवार शाम से कर्फ्यू लगाया जाएगा।

कुछ देशों ने एहतियाती कदम के तौर पर मुख्य शहरों में पृथक रहने के उपायों को लागू किया है।

COVID-19
Coronavirus
novel coronavirus
Lockdown in World
Coronavirus Epidemic
France
italy
Argentina
California
USA
Iraq
Rwanda

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा


बाकी खबरें

  • श्रुति एमडी
    किसानों, स्थानीय लोगों ने डीएमके पर कावेरी डेल्टा में अवैध रेत खनन की अनदेखी करने का लगाया आरोप
    18 May 2022
    खनन की अनुमति 3 फ़ीट तक कि थी मगर 20-30 फ़ीट तक खनन किया जा रहा है।
  • मुबाशिर नाइक, इरशाद हुसैन
    कश्मीर: कम मांग और युवा पीढ़ी में कम रूचि के चलते लकड़ी पर नक्काशी के काम में गिरावट
    18 May 2022
    स्थानीय कारीगरों को उम्मीद है कि यूनेस्को की 2021 की शिल्प एवं लोककला की सूची में श्रीनगर के जुड़ने से पुरानी कला को पुनर्जीवित होने में मदद मिलेगी। 
  • nato
    न्यूज़क्लिक टीम
    फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने
    17 May 2022
    पड़ताल दुनिया भर की में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह ने रूस-यूक्रेन संघर्ष के विस्तार के रूप में फिनलैंड-स्वीडन के नेटो को शामिल होने और तुर्की के इसका विरोध करने के पीछे के दांव पर न्यूज़क्लिक के प्रधान…
  • सोनिया यादव
    मैरिटल रेप : दिल्ली हाई कोर्ट के बंटे हुए फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, क्या अब ख़त्म होगा न्याय का इंतज़ार!
    17 May 2022
    देश में मैरिटल रेप को अपराध मानने की मांग लंबे समय से है। ऐसे में अब समाज से वैवाहिक बलात्कार जैसी कुरीति को हटाने के लिए सर्वोच्च अदालत ही अब एकमात्र उम्मीद नज़र आती है।
  • ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद
    विजय विनीत
    ज्ञानवापी मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने कथित शिवलिंग के क्षेत्र को सुरक्षित रखने को कहा, नई याचिकाओं से गहराया विवाद
    17 May 2022
    सुप्रीम कोर्ट में ज्ञानवापी मामले की सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच ने की। कोर्ट ने कथित शिवलिंग क्षेत्र को सुरक्षित रखने और नमाज़ जारी रखने के आदेश दिये हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License