NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोस्टा रिकाः आईएमएफ़ से सरकार के क़रार के ख़िलाफ़ सामाजिक संगठन और ट्रेड यूनियन की आंदोलन की तैयारी
राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो की सरकार आईएमएफ़ से 1.75 बिलियन अमरीकी डॉलर का ऋण प्राप्त करने के लिए कई नवउदारवादी आर्थिक नियमों को लागू करना चाहती है।
पीपल्स डिस्पैच
19 Jan 2021
कोस्टा रिका

नेशनल रेस्क्यू मूवमेंट (एमआरएन) के बैनर तले कोस्टा रिका के सामाजिक संगठन और ट्रेड यूनियन उस समझौते के खिलाफ लामबंद होने की तैयारी कर रहे हैं जिसे सरकार 1.75 बिलियन अमरीकी डॉलर के ऋण के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ हस्ताक्षर करने जा रही है। 18 जनवरी को एमआरएन के नेताओं और सदस्यों ने इस ऋण की अस्वीकृति को लेकर समर्थन जुटाने के लिए और नियोलिबरल आर्थिक नियमों के लिए देश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करना शुरू कर दिया है जिसे सरकार इस ऋण को प्राप्त करने के लिए लागू करना चाहती है।

एक बयान में एमआरएन ने कहा कि "कोस्टा रिका को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ किसी समझौते की आवश्यकता नहीं है" और कहा कि "देश जो आर्थिक संकट का सामना कर रहा है उससे निपटने के लिए बहुत सारे विकल्प हैं"।

एमआरएन के एक नेता सेलिमो गाइडो ने स्थानीय मीडिया को बताया कि "कोस्टा रिका अगले कुछ दिनों में सड़कों पर उतर आएगी।" गाइडो ने पब्लिक एम्प्लायमेंट लॉ बिल का विरोध करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जिसे केंद्र सरकार पारित करना चाहती है।

विभिन्न क्षेत्रों के कई राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनों ने कहा है कि पब्लिक एम्प्लायमेंट लॉ एक श्रमिक-विरोधी कानून है जो 12 घंटे के काम को मंजूरी देना चाहता है जो नई नौकरियों के निर्माण के बजाय श्रमिकों के शोषण को बढ़ावा देता है। यह सरकार को करों में वृद्धि करने और सरकारी संस्थानों जैसे बैंक ऑफ कोस्टा रिका (बीसीआर), नेशनल इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट (आईएनएस) सहित अन्य संस्थानों को बेचने की शक्ति देता है।

हालांकि, सामाजिक असंतोष के बावजूद कल 18 जनवरी को राष्ट्रपति कार्लोस अल्वाराडो ने कांग्रेस को इस बिल को मंजूरी देने के लिए कहा।

पिछले हफ्ते 11 जनवरी को सरकार ने आईएमएफ के साथ वार्ता फिर से शुरू की जिसे अक्टूबर 2020 में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद स्थगित कर दिया गया था। सरकार ने सरकारी खर्च को 2020 में सकल घरेलू उत्पाद के 16.45% से घटाकर 2025 में 13% कम करने का प्रस्ताव दिया है। सरकार ने राजकोषीय घाटे को कम करने, करों को बढ़ाने, नए करों को लागू करने, अन्य सख्त नियमों के साथ साथ वेतन वृद्धि रोकने के आईएमएफ की शर्तों को स्वीकार करने के लिए सहमति व्यक्त की है।

costa rica
IMAF
National Rescue Movement
trade unions

Related Stories

मुंडका अग्निकांड: सरकारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए ट्रेड यूनियनों ने डिप्टी सीएम सिसोदिया के इस्तीफे की मांग उठाई

ट्रेड यूनियनों की 28-29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल, पंजाब, यूपी, बिहार-झारखंड में प्रचार-प्रसार 

केंद्रीय बजट-2022: मजदूर संगठनों ने कहा- ये कॉर्पोरेटों के लिए तोहफ़ा है

2021 : जन प्रतिरोध और जीत का साल

निर्माण मज़दूरों की 2 -3 दिसम्बर को देशव्यापी हड़ताल,यूनियन ने कहा- करोड़ों मज़दूर होंगे शामिल

दिल्ली में मज़दूरों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार के ख़िलाफ़ हड़ताल की

ट्रेड यूनियनों के मुताबिक दिल्ली सरकार की न्यूनतम वेतन वृद्धि ‘पर्याप्त नहीं’

वेतन संशोधन समझौते: तमिलनाडु के मज़दूरों ने जीतीं अहम लड़ाइयां 

“27 सितम्बर के भारत बंद को बिहार के किसान-मज़दूर बनाएंगे ऐतिहासिक”

ई-श्रम पोर्टल में ‘गड़बड़ियों’ से असंगठित क्षेत्र के कामगारों के रजिस्ट्रेशन-प्रक्रिया पर असर


बाकी खबरें

  • CORONA
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 15 हज़ार से ज़्यादा नए मामले, 278 मरीज़ों की मौत
    23 Feb 2022
    देश में 24 घंटों में कोरोना के 15,102 नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 28 लाख 67 हज़ार 31 हो गयी है।
  • cattle
    पीयूष शर्मा
    यूपी चुनाव: छुट्टा पशुओं की बड़ी समस्या, किसानों के साथ-साथ अब भाजपा भी हैरान-परेशान
    23 Feb 2022
    20वीं पशुगणना के आंकड़ों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि पूरे प्रदेश में 11.84 लाख छुट्टा गोवंश है, जो सड़कों पर खुला घूम रहा है और यह संख्या पिछली 19वीं पशुगणना से 17.3 प्रतिशत बढ़ी है ।
  • Awadh
    लाल बहादुर सिंह
    अवध: इस बार भाजपा के लिए अच्छे नहीं संकेत
    23 Feb 2022
    दरअसल चौथे-पांचवे चरण का कुरुक्षेत्र अवध अपने विशिष्ट इतिहास और सामाजिक-आर्थिक संरचना के कारण दक्षिणपंथी ताकतों के लिए सबसे उर्वर क्षेत्र रहा है। लेकिन इसकी सामाजिक-राजनीतिक संरचना और समीकरणों में…
  • रश्मि सहगल
    लखनऊ : कौन जीतेगा यूपी का दिल?
    23 Feb 2022
    यूपी चुनाव के चौथे चरण का मतदान जारी है। इस चरण पर सभी की निगाहें हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में हर पार्टी की गहरी हिस्सेदारी है।
  • Aasha workers
    वर्षा सिंह
    आशा कार्यकर्ताओं की मानसिक सेहत का सीधा असर देश की सेहत पर!
    23 Feb 2022
    “....क्या इस सबका असर हमारी दिमागी हालत पर नहीं पड़ेगा? हमसे हमारे घरवाले भी ख़ुश नहीं रहते। हमारे बच्चे तक पूछते हैं कि तुमको मिलता क्या है जो तुम इतनी मेहनत करती हो? सर्दी हो या गर्मी, हमें एक दिन…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License