NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
फ़िलिस्तीनी सरकार ने COVID-19 मामलों में वृद्धि के बाद नए लॉकडाउन नियमों की घोषणा की
ये नियम वेस्ट बैंक के सभी गवर्नरेट्स को बंद करने के अलावा क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों और इज़रायल के मध्य आवाजाही को प्रतिबंधित करता है।
पीपल्स डिस्पैच
13 Jul 2020
covid-19

पैलेस्टिनियन अथॉरिटी सरकार ने COVID-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए रविवार 12 जुलाई को क़ब्ज़े वाले संपूर्ण वेस्ट बैंक क्षेत्र में सख्त लॉकडाउन नियमों की घोषणा की। इन नियमों में दो सप्ताह तक वेस्ट बैंक के सभी 9 गवर्नरेट्स के बीच लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध शामिल है।

अन्य नियमों में हेब्रोन, बेथलहम, रामल्ला और नबलूस गवर्नरेट्स में और चार दिनों तक पूर्ण प्रतिबंध शामिल है साथ ही सभी गवर्नरेट्स में दो सप्ताह के लिए विकेंड कर्फ्यू भी शामिल है जो गुरुवार रात से शुरु हो कर रविवार सुबह तक रहेगा। ये चार गवर्नरेट्स एक सप्ताह तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

सभी गवर्नरेट्स में प्रतिदिन शाम 6 बजे से सुबह 8 बजे तक रात्रि का कर्फ्यू लागू रहेगा। फिलिस्तीनी सरकार के प्रवक्ता इब्राहिम मेलहेम ने लॉकडाउन मानदंडों के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए प्रधानमंत्री मोहम्मद शतायेह, स्वास्थ्य मंत्री और सभी सुरक्षा सेवाओं के प्रमुख के साथ एक "ऑपरेशन रूम" बनाने की घोषणा की।

इस नोटिस में बेकरी और फार्मेसियों को छोड़कर कर्फ्यू के दिनों में सभी व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

ये नोटिस इज़रायल के फिलिस्तीनी नागरिकों को मौजूदा समय में वेस्ट बैंक में अपने परिवारों और रिश्तेदारों के घर जाने से रोकता है। यह इज़रायल में काम करने वाले फिलिस्तीनियों के गतिविधियों को भी प्रतिबंधित करता है। क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में रहने वाले हज़ारों फिलिस्तीनी हर रोज़ काम करने के लिए इज़रायल जाते हैं जहां हाल में COVID -19 के मामले बढ़े हैं जो 10 जुलाई को नए सिरे से लॉकडाउन के नियमों की घोषणा करने के लिए इज़रायल सरकार को मजबूर किया।

रविवार को फिलिस्तीनी कब्जे वाले सभी क्षेत्रों में संक्रमण के 349 नए मामले सामने आए। इस तरह यहां COVID-19 संक्रमण का मामला बढ़कर 39 मौत के साथ 7,073 हो गया। तीनों क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों की बात करें तो वेस्ट बैंक में 6,230 मामले, जबकि गाजा में 72 और पूर्वी यरूशेलम में 807 मामले सामने आए हैं।

Coronavirus
COVID-19
Palestine
West Bank

Related Stories

आर्थिक रिकवरी के वहम का शिकार है मोदी सरकार

महामारी के दौर में बंपर कमाई करती रहीं फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

विश्व खाद्य संकट: कारण, इसके नतीजे और समाधान

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

महंगाई की मार मजदूरी कर पेट भरने वालों पर सबसे ज्यादा 

फ़िनलैंड-स्वीडन का नेटो भर्ती का सपना हुआ फेल, फ़िलिस्तीनी पत्रकार शीरीन की शहादत के मायने

न नकबा कभी ख़त्म हुआ, न फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध

अल-जज़ीरा की वरिष्ठ पत्रकार शिरीन अबु अकलेह की क़ब्ज़े वाले फ़िलिस्तीन में इज़रायली सुरक्षाबलों ने हत्या की

जनवादी साहित्य-संस्कृति सम्मेलन: वंचित तबकों की मुक्ति के लिए एक सांस्कृतिक हस्तक्षेप


बाकी खबरें

  • पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक
    राज कुमार
    पड़ताल: कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दावे भ्रामक
    15 Aug 2021
    प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने अन्य देशों की तुलना में ज्यादा नागरिकों को बचाया है। ये काफी भ्रामक टिप्पणी है। क्योंकि प्रधानमंत्री कुछ स्पष्ट नहीं कर रहे कि वो किसे “बचाया हुआ” मान रहे हैं। क्या उन…
  • विक्रम और बेताल: सरकार जी और खेल में खेला
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    विक्रम और बेताल: सरकार जी और खेल में खेला
    15 Aug 2021
    सरकार जी खेलों की दुनिया को पैसे की दुनिया से अलग ही रखते थे। वे जानते थे कि खिलाड़ी अपनी नैसर्गिक प्रतिभा से ही आगे बढ़ता है न कि सरकारी सहायता से। इसीलिए उन्होंने खेल में सरकारी मदद को सिर्फ़ खेल…
  • अजय कुमार
    कभी रोज़गार और कमाई के बिंदु से भी आज़ादी के बारे में सोचिए?
    15 Aug 2021
    75 साल पहले ही गुलामी से आजादी मिल गई। लेकिन जिसे असली आजादी कहते हैं क्या उसका एहसास भारत के ज्यादातर लोगों ने किया है?
  • आज़ादी@75: आंदोलन के 74 बरस और नई उम्मीद और नया रास्ता दिखाता किसान आंदोलन
    लाल बहादुर सिंह
    आज़ादी@75: आंदोलन के 74 बरस और नई उम्मीद और नया रास्ता दिखाता किसान आंदोलन
    15 Aug 2021
    आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष का सबसे पवित्र अमृत यह किसान आंदोलन ही है जो संघ-भाजपा के विषवमन का सबसे बड़ा एंटीडोट है।
  • 75वीं सालगिरह के मौके पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम। तस्वीर में अजय सिंह (दाएं) अपनी जीवन साथी शोभा सिंह (बाएं) के साथ।
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: मर्द खेत है, औरत हल चला रही है
    15 Aug 2021
    आज आज़ादी की 74वीं सालगिरह है और हमारे कवि और पत्रकार अजय सिंह की 75वीं। 15 अगस्त, 1946 को बिहार के ज़िला बक्सर के चौगाईं गांव में अजय सिंह का जन्म हुआ। आज इतवार भी है, यानी मौका भी है और दस्तूर भी…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License