NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
कोविड-19: 10-20 लाख होने में भारत अमेरिका से 4.2 गुना, ब्राजील से 1.5 गुना तेज
दुनिया के कोविड पीड़ित तीन टॉप के देशों में रफ्तार अगर देखी जाए तो भारत सबको पीछे छोड़ता दिख रहा है।
प्रेम कुमार
07 Aug 2020
covid-19
image courtesy : NDTV

कोरोना संक्रमण में भारत ने 20 लाख और अमेरिका ने 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरे नंबर पर ब्राजील है जो 30 लाख कोरोना संक्रमण की दहलीज पर खड़ा है। दुनिया के कोविड पीड़ित इन तीन टॉप के देशों में रफ्तार अगर देखी जाए तो भारत सबको पीछे छोड़ता दिख रहा है। 10 लाख से 20 लाख कोविड संक्रमण के स्तर तक पहुंचने में भारत ने अमेरिका के मुकाबले 4.2 गुना तेज गति दिखलायी है। वहीं ब्राजील के मुकाबले 1.5 गुणा तेज रफ्तार भारत ने दिखायी है।

महज 18 दिन में भारत 10-20 लाख के स्तर पर पहुंचा

भारत को 10 से 20 लाख कोविड संक्रमण का स्तर छूने में महज 18 दिन लगे हैं जबकि अमेरिका को 76 दिन और ब्राजील को 28 दिन लगे हैं। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण का ग्राफ अगर देखें तो इस वक्त भारत टॉप पर बना हुआ है। 6 अगस्त को भारत में 62 हजार से ज्यादा का प्रतिदिन संक्रमण दर्ज किया गया है, जबकि अमेरिका और ब्राजील दोनों देशों में 5 अगस्त को 55 हजार के करीब संक्रमण देखा गया।

जब अमेरिका ने कोरोना संक्रमण में 20 लाख के स्तर को छूआ था तब वहां दैनिक संक्रमण 72 हजार से ऊपर था। इस हिसाब से भारत उससे थोड़ा कम यानी 62 हजार दैनिक संक्रमण के साथ खड़ा है। वहीं, ब्राजील इस लिहाज से थोड़ी बेहतर स्थिति में था क्योंकि 20 लाख कोरोना संक्रमण के स्तर पर ब्राजील में दैनिक संक्रमण का स्तर 43 हजार से ज्यादा का था।

संक्रमण 1 से 10 लाख होने में अमेरिका टॉप पर

1 लाख से 10 लाख के स्तर तक पहुंचने में भारत का रिकॉर्ड अमेरिका और ब्राजील दोनों देशों से अच्छा था। भारत ने 60 दिन का वक्त लगाया था, जबकि ब्राजील ने 48 दिन लिए थे। वहीं, अमेरिका इस फेज में टॉप पर रहा। उसे महज 43 दिन लगे।

1 से 20 लाख तक संक्रमण पहुंचने में ब्राजील अव्वल

1 लाख से 20 लाख के स्तर को छूने में ब्राजील पहले नंबर पर है। उसने इसमें 76 दिन का वक्त लिया। जबकि भारत ने यही मुकाम 78 दिन में हासिल किया और अमेरिका ने 119 दिन लगाए।

थोड़ा बेहतर तरीके से समझें तो भारत को कोविड संक्रमण में 1 लाख से 10 लाख का स्तर छूने में 60 दिन लगे थे और अगले 18 दिन में इसने 20 लाख का स्तर छू लिया। इसका मतलब ये है कि भारत में 1 लाख से 20 लाख कोरोना का संक्रमण महज 78 दिन में पहुंच गया।

अमेरिका ने 1 लाख से 10 लाख का स्तर छूने में 43 दिन लगाए। 10 से 20 लाख होने में अमेरिका को 76 दिन लगे। यानी अमेरिका में 119 दिन में कोरोना का संक्रमण 1 लाख से 20 लाख पहुंचा।

कोरोना संक्रमण में ब्राजील  को 1 लाख से 10 लाख का स्तर छूने में 48 दिन लगे थे। वहीं 10 लाख से 20 लाख के स्तर तक पहुंचने में उसे 28 दिन लगे। इस तरह ब्राजील को 1 लाख से 20 लाख के स्तर तक पहुंचने में कुल 76 दिन लगे।

1_8.PNG

भारत में कोराना संक्रमण के डबलिंग रेट में सुधार तो है लेकिन यह इतना धीमा है कि कोरोना का संक्रमण सारे रिकॉर्ड तोड़ देने को आमादा नजर आ रहा है। अमेरिका और ब्राजील में भी डबलिंग रेट में सुधार दिखता है। अगर तीनों देशों की तुलना करें तो जिस स्तर पर भारत खड़ा है वहां डबलिंग रेट उन देशों की तुलना में भारत को अधिक डराता दिख रहा है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत में 7.5 हजार से 15 हजार कोरोना का संक्रमण होने में यानी आंकड़े डबल होने में भारत को 9 दिन का वक्त लगा था। आगे इसमें मामूली रूप से सुधार होता रहा। जब 2.5 लाख से आंकड़ा 5 लाख पहुंचा तब डबलिंग रेट 20 दिन पहुंच चुका था। मगर, 5 से 10 और 10 से 20 लाख कोरोना संक्रमण पहुंचने में डबलिंग रेट क्रमश: 21 दिन और 22 दिन पर टिका हुआ है।

2_5.PNG

अमेरिका की डबलिंग रेट का ग्राफ ऊपर-नीचे होता रहा है। मगर, 6.25 लाख से 12.5 लाख होने में उसे 23 दिन का वक्त लगा था। अब 25 से 50 लाख होने में 43 दिन का वक्त लगा है। इससे पहले 21.5 लाख से 25 लाख होने में उसे 51 दिन लगे थे। तारीख के हिसाब से समझें तो 25 लाख-50 लाख होने में अमेरिका को 25 जून से 6 अगस्त का समय लगा था। अमेरिका 6 मई को 12.5 लाख के आंकड़े पर था। जबकि वह 14 अप्रैल को  6.25 लाख के आंकड़े पर खड़ा था।

3_4.PNG

डबलिंग रेट ब्राजील में भी घटा है। 3.5 लाख से 7 लाख होने में जहां इसे 7 दिन लगे थे वहीं 14 से 28 लाख होने में उसे 37 दिन लगे हैं। मगर, जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है डबलिंग रेट में इस सुधार से भय खत्म होता नहीं दिख रहा है।

brazil.PNG

ब्राजील में 30 जून को 14 लाख कोरोना संक्रमित थे जो 5 अगस्त को 28 लाख से ज्यादा हो गये। यानी 37 दिन में यहां आंकड़े डबल हो गये। 8 जून को ब्राजील ने 7 लाख का आंकडा पार किया था। इसका मतलब ये हुआ कि 7 लाख से 14 लाश होने में ब्राजील को महज 13 दिन लगे थे। उससे पहले 24 मई को ब्राजील ने 3.5 लाख का आंकड़ा पार किया। यानी 3.5 लाख से डबल होकर 7 लाख होने में ब्राजील को 16 दिन लगे थे।  

(लेखक स्वतंत्र पत्रकार हैं। )

Coronavirus
COVID-19
Corona Update
Corona in India
Doubling Rate
India
USA
Brazil
Narendra modi
Donand Trump
Jair Bolsonaro

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

भारत में तंबाकू से जुड़ी बीमारियों से हर साल 1.3 मिलियन लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत


बाकी खबरें

  • Banaras
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव : बनारस में कौन हैं मोदी को चुनौती देने वाले महंत?
    28 Feb 2022
    बनारस के संकटमोचन मंदिर के महंत पंडित विश्वम्भर नाथ मिश्र बीएचयू IIT के सीनियर प्रोफेसर और गंगा निर्मलीकरण के सबसे पुराने योद्धा हैं। प्रो. मिश्र उस मंदिर के महंत हैं जिसकी स्थापना खुद तुलसीदास ने…
  • Abhisar sharma
    न्यूज़क्लिक टीम
    दबंग राजा भैया के खिलाफ FIR ! सपा कार्यकर्ताओं के तेवर सख्त !
    28 Feb 2022
    न्यूज़चक्र के आज के एपिसोड में वरिष्ठ पत्रकार Abhisar Sharma Ukraine में फसे '15,000 भारतीय मेडिकल छात्रों को वापस लाने की सियासत में जुटे प्रधानमंत्री' के विषय पर चर्चा कर रहे है। उसके साथ ही वह…
  • रवि शंकर दुबे
    यूपी वोटिंग पैटर्न: ग्रामीण इलाकों में ज़्यादा और शहरों में कम वोटिंग के क्या हैं मायने?
    28 Feb 2022
    उत्तर प्रदेश में अब तक के वोटिंग प्रतिशत ने राजनीतिक विश्लेषकों को उलझा कर रख दिया है, शहरों में कम तो ग्रामीण इलाकों में अधिक वोटिंग ने पेच फंसा दिया है, जबकि पिछले दो चुनावों का वोटिंग ट्रेंड एक…
  • banaras
    सतीश भारतीय
    यूपी चुनाव: कैसा है बनारस का माहौल?
    28 Feb 2022
    बनारस का रुझान कमल खिलाने की तरफ है या साइकिल की रफ्तार तेज करने की तरफ?
  • एस एन साहू 
    उत्तरप्रदेश में चुनाव पूरब की ओर बढ़ने के साथ भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं 
    28 Feb 2022
    क्या भाजपा को देर से इस बात का अहसास हो रहा है कि उसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहीं अधिक पिछड़े वर्ग के समर्थन की जरूरत है, जिन्होंने अपनी जातिगत पहचान का दांव खेला था?
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License