NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
अंतरराष्ट्रीय
टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि
ईरान वर्तमान में कोरोना वायरस महामारी की पांचवीं लहर का सामना कर रहा है। ज़्यादातर मामले डेल्टा वैरिएंट के हैं।
पीपल्स डिस्पैच
23 Aug 2021
टीकों की कमी के बीच ईरान में कोविड-19 से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि

पर्याप्त टीकों की कमी के बीच ईरान COVID-19 महामारी की सबसे घातक पांचवीं लहर का सामना कर रहा है। रविवार 22 अगस्त को यहां 684 नए मौत के मामले सामने आए जो पिछले साल मार्च महीने में देश में महामारी फैलने के बाद से सबसे अधिक है।

ईरान इस साल अप्रैल के पहले सप्ताह से नए मामलों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज कर रहा है जहां इसके मामले प्रतिदिन 10,000 से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। नए संक्रमणों की संख्या (24,000) जल्द ही दोगुनी हो गई। पिछले साल दिसंबर उच्चतम संख्या (11,500) में दर्ज की गई थी। संक्रमण की दर मई और जून तक धीमी रही लेकिन जल्द ही जुलाई में बढ़ने लगी। 17 अगस्त को नए संक्रमणों की संख्या 50,000 अंक को पार कर गई। हालांकि तब से इसमें कमी आई है, फिर भी यह संख्या प्रतिदिन 35,000 नए मामलों से ऊपर बनी हुई है। इस बीच, इस देश में अगस्त की शुरुआत के बाद से मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है जहां औसतन रोजाना मृत्यु दर 500 से ऊपर है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ईरान में रविवार तक COVID-19 संक्रमण के कुल 4,677,114 मामले दर्ज किए गए हैं और कुल मौतों की संख्या 102,038 के आंकड़े को पार कर गई है।

इस बीच, खुराक की कमी के कारण ईरान को अपने टीकाकरण कार्यक्रम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईरानी अधिकारियों ने दावा किया है कि अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण देश को वैक्सीन आयात करने में कठिनाई हो रही है।

ईरान ने 9 फरवरी 2021 को ज्यादातर आयातित रूसी और चीनी टीकों का इस्तेमाल करके टीकाकरण शुरू किया था। जुलाई के दूसरे सप्ताह तक टीकाकरण की दर काफी कम थी। तब से मामला बढ़ गया है लेकिन फिर भी ईरान अब तक लगभग 20 मिलियन खुराक देने में सक्षम रहा है। देश में लगभग 5% आबादी को दोनों खुराक मिल चुकी है और लगभग 19% आबादी को कम से कम एक खुराक मिल चुकी है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने रविवार को देश के राष्ट्रीय मुख्यालय में कोरोनोवायरस नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से मुलाकात की और दावा किया कि उनकी सरकार टीकों के आयात में तेजी लाने और विभिन्न स्रोतों से हासिल करने के लिए कदम उठा रही है। ईरान के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दावा किया कि वे मॉडर्न और फाइजर के साथ बातचीत कर रहे हैं और देश को सितंबर के अंत तक 30 मिलियन टीकों की खुराक मिल जाएगी।

COVID-19
IRAN
Covid-19 Vaccination

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Karnataka
    सबरंग इंडिया
    कर्नाटक: बजरंग दल के सदस्य की हत्या, पुलिस ने हिजाब विवाद से लिंक का खंडन किया
    22 Feb 2022
    20 फरवरी, 2022 को बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की मौत के तुरंत बाद कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं और धारा 144 लागू कर दी गई है। डेक्कन हेराल्ड के अनुसार, निषेधाज्ञा की…
  • Tanzania
    पैन अफ्रीकैनिज़्म टूडे सेक्रेटैरियट
    जिनकी ज़िंदगी ज़मीन है: तंजानिया में किसानों के संघर्ष
    22 Feb 2022
    माउंटंदाओ वा विकुंडी व्या वकुलिमा तंजानिया तक़रीबन 200,000 छोटे-छोटे किसानों का एक नेटवर्क है। यह नेटवर्क ज़मीन पर कब्ज़ा करने और उन लोगों को अपराधी ठहराये जाने के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ रहा है, जिनकी…
  • तृप्ता नारंग
    मणिपुर चुनाव: आफ्सपा, नशीली दवाएं और कृषि संकट बने  प्रमुख चिंता के मुद्दे
    22 Feb 2022
    जहां कांग्रेस और एनपीएफ़ ने अपने घोषणापत्र में आफ्सपा को वापस लेने का ज़िक्र किया है, वहीं भाजपा इसमें चूक गई है।
  • up elections
    न्यूज़क्लिक टीम
    ग्राउंड रिपोर्ट : लखनऊ की स्लम बस्तियों के सुनो चुनावी एजेंडे
    21 Feb 2022
    ग्राउंड रिपोर्ट में वरिष्ठ पत्रकार भाषा सिंह पहुंचीं लखनऊ की ऐशबाग और सदर इलाके की स्लम बस्तियों में, जहां दलित समाज बसता है। उनके चुनावी बोल, चुनाव के एजेंडे टटोले, क्या चल रही साइकिल, या खिलेगा फूल…
  •  Anish Khan
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छात्र नेता अनीश ख़ान की हत्या का विरोध जारी, कोलकाता उच्च न्यायालय में उठी सुनवाई की मांग
    21 Feb 2022
    एसएफ़आई ने अनीश ख़ान की मौत की निंदा करते हुए इसका ज़िम्मेदार तृणमूल कांग्रेस के गुंडों को बताया है। 
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License