NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, PM मोदी आज मुख्यमंत्रियों संग लेंगे बैठक
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,927 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से क़रीब 60 फ़ीसदी मामले दिल्ली और हरियाणा से सामने आए है।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
27 Apr 2022
Modi
फ़ाइल फ़ोटो- PTI

देश में आज फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज बुधवार, 27 अप्रैल को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के क़रीब तीन हज़ार यानी 2,927 नए मामले सामने आए हैं। देश में क़रीब 60 फ़ीसदी मामले दिल्ली और हरियाणा से ही सामने आए हैं। वहीं दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,204 नए मामले सामने आए है। जबकि 26 अप्रैल को कोरोना के 1,011 मामले सामने आए थे। यानी दिल्ली में पिछले 24 घंटो में कोरोना के मामलों में करीब 20 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 4,508 हो गयी है। 

साथ ही हरियाणा में पिछले 24 घंटो में कोरोना के 517 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 26 अप्रैल को कोरोना के 470 मामले सामने आए थे। यानी हरियाणा में पिछले 24 घंटो में कोरोना के मामलो में 10 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हरियाणा में अब एक्टिव मामलो की संख्या बढ़कर दो हज़ार के करीब हो गयी है।

देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार के दिन दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्चुअली बैठक होगी।

बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण प्रेजेंटेशन देंगे। पीएम मोदी की इस बैठक में देश में कोरोना से संबंधित स्थिति पर मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा होगी। साथ ही आने वाले कुछ दिनों के भीतर कई त्यौहार आने वाले हैं। जिसमें कोरोना संक्रमण के प्रसार को बढ़ावा मिल सकता है। इस संदर्भ में पीएम मोदी ने रविवार को मन की बात में भी लोगों से कोरोना के खतरे के प्रति सतर्क रहने और मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने जैसे कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह किया था।

इसके अलावा बीते दिन कोरोना से 32 मरीज़ों की मौत हुई हैं। जिनमें से केरल में 26 मरीज़ों की मौत हुईं, महाराष्ट्र में 4 मरीज़ों की मौत हुई और एक-एक मरीज़ की मौत दिल्ली और मिज़ोरम में हुई है। हालांकि इस बीच देश भर में कोरोना से पीड़ित 2,252 मरीज़ों को ठीक किया गया है। और एक्टिव मामलों में 643 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

देश में अब कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 65 हज़ार 496 हो गयी है। जिनमें से अब तक 5 लाख 23 हज़ार 654 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देश में कोरोना से पीड़ित 98.75 फ़ीसदी यानी 4 करोड़ 25 लाख 25 हजार 563 मरीज़ों को ठीक किया जा चुका है। और एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 0.04 फ़ीसदी यानी 16 हज़ार 279 हो गयी है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के अनुसार देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 1 अरब 88 करोड़ 19 लाख 40 हज़ार 971 डोज दी जा चुकी हैं। जिनमें से 21 लाख 79 हज़ार 82 वैक्सीन की डोज पिछले 24 घंटों में दी गयी हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के 83 करोड़ 59 लाख 74 हज़ार 79 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिनमें से 5 लाख 5 हज़ार 65 सैंपलों की जांच पिछले 24 घंटों में हुई है।

राज्यवार कोरोना के नये मामले

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,927 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें दिल्ली से 1,204 मामले, हरियाणा से 517 मामले, केरल से 255 मामले, उत्तर प्रदेश से 201 मामले, मिज़ोरम से 164 मामले, महाराष्ट्र से 153 मामले, कर्नाटक से 85 मामले, तमिलनाडु से 72 मामले, राजस्थान से 50 मामले, पश्चिम बंगाल से 36 मामले, पंजाब से 34 मामले, तेलंगाना से 30 मामले, गुजरात से 19 मामले, उत्तराखंड से 16 मामले और चंडीगढ़ से 15 मामले सामने आए हैं।

साथ ही, मध्य प्रदेश से 13 मामले, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से 9-9 मामले, छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा से 7-7 मामले, आंध्र प्रदेश से 4 मामले, असम और पुडुचेरी से 3-3 मामले, झारखण्ड और मणिपुर से 2-2 मामले और एक मामला सिक्किम से सामने आया है। बीते दिन त्रिपुरा, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, लद्दाख, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और दादरा नगर हवेली और दमन दीव से कोई मामला सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें: कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारें अलर्ट 

Coronavirus
Corona in India
India coronavirus
Narendra modi (1496
Narendra Modi Government

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के घटते मामलों के बीच बढ़ रहा ओमिक्रॉन के सब स्ट्रेन BA.4, BA.5 का ख़तरा 

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में फिर से हो रही कोरोना के मामले बढ़ोतरी 

कोविड-19 महामारी स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में दुनिया का नज़रिया नहीं बदल पाई

कोरोना अपडेट: अभी नहीं चौथी लहर की संभावना, फिर भी सावधानी बरतने की ज़रूरत

कोरोना अपडेट: दुनियाभर के कई देशों में अब भी क़हर बरपा रहा कोरोना 

कोरोना अपडेट: देश में एक्टिव मामलों की संख्या 20 हज़ार के क़रीब पहुंची 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,067 नए मामले, 40 मरीज़ों की मौत


बाकी खबरें

  • Environment
    टिकेंदर सिंह पंवार
    कॉर्पोरेट के फ़ायदे के लिए पर्यावरण को बर्बाद कर रही है सरकार
    31 Jan 2022
    कई परियोजनाओं को बहुत तेज़ी से पर्यावरण मंज़ूरी दी जा रही है।
  • Gandhi ji
    न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता: के मारल हमरा गांधी के गोली हो
    30 Jan 2022
    लोककवि रसूल मियां (1872-1952), गांव- जिगना मजार टोला, जिला- गोपालगंज, बिहार। कविता कोश के परिचय के अनुसार भोजपुरी के शेक्सपियर नाम से चर्चित भिखारी ठाकुर, नाच या नौटंकी की जिस परम्परा के लोक कलाकार…
  • Gandhi ji
    न्यूज़क्लिक टीम
    महात्मा गाँधी, सावरकर और गोडसे
    30 Jan 2022
    'इतिहास के पन्ने मेरी नज़र से' के इस एपिसोड में नीलांजन बात करते हैं इतिहासकार अशोक पांडे से। 30 जनवरी को गाँधी जी की हत्या कर दी गयी थी। ये दोनों गाँधी, सावरकर और गोडसे के बारे में चर्चा करते हैं और…
  • Buddhadev
    अनिल जैन
    ख़बरों के आगे पीछे: बुद्धदेब बाबू को पद्मभूषण क्यों? पेगासस पर फंस गई सरकार और अन्य
    30 Jan 2022
    'ख़बरों के आगे-पीछे' के इस अंश में बीते हफ़्ते ख़बरों की दुनिया में क्या कुछ हुआ, इस पर राय रख रहे हैं अनिल जैन।
  • liquor
    डॉ. द्रोण कुमार शर्मा
    तिरछी नज़र: शराब भली चीज है, जी भर के पीजिए!
    30 Jan 2022
    शराब जब वोट डालने से एक दो दिन पहले पिलाई जाये तो वह वोटर पटाने के लिए होती है पर जब उसका बंदोबस्त पूरे पांच साल के लिए किया जाये तो वह शराब और शराबियों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए ही होता है।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License