NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
खेल
भारत
आईपीएल पर कोविड का कहर : बालाजी की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सीएसके-रॉयल्स मैच स्थगित
इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के पॉजिटिव पाये जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सोमवार को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था।
न्यूज़क्लिक रिपोर्ट/भाषा
04 May 2021
आईपीएल पर कोविड का कहर : बालाजी की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद सीएसके-रॉयल्स मैच स्थगित

नयी दिल्ली:  चेन्नई सुपर किंग्स और (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच अब बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा क्योंकि गेंदबाजी कोच एल बालाजी के कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाये जाने के कारण सीएसके को कड़े पृथकवास से गुजरना पड़ रहा है।

बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे छह दिन तक पृथकवास पर रहना होगा और इस दौरान उसकी आरटी पीसीआर की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आनी चाहिए।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘सीएसके और रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में कल होने वाला मैच एसओपी नियमों के तहत बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा। बालाजी सभी खिलाड़ियों के सपर्क में आये थे और इसलिए उन सभी को कड़े पृथकवास में रहना पड़ रहा है। उनका प्रत्येक दिन परीक्षण किया जाना चाहिए।’’

जब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सीएसके ने बालाजी के आरटी पीसीआर परिणाम के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने सूचित कर दिया है कि बालाजी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और एसओपी के अनुसार हमारे खिलाड़ी पृथकवास पर चले गये हैं। ’’

सीएसके के खिलाड़ी उनके पूर्व निर्धारित आरटी पीसीआर परीक्षण में हालांकि नेगेटिव आये थे।

आईपीएल में यह दूसरा मैच जिसका कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के पॉजिटिव पाये जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ सोमवार को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था।

दिल्ली आज शाम को मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच की मेजबानी करेगा।

यह मैच अभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खेला जाना है लेकिन इसको लेकर चिंता बनी हुई क्योंकि मुंबई इंडियन्स ने शनिवार को सीएसके के खिलाफ मैच खेला था और मैच के दौरान बालाजी उसके कई खिलाड़ियों के संपर्क में आये थे।

बीसीसीआई में कई का मानना है कि मंगलवार के मैच के कार्यक्रम में भी बदलाव करना समझदारी होगी।

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा, ‘‘सीएसके के खिलाफ खेलने के कारण यहां तक कि मुंबई इंडियन्स के खिलाड़ी भी जोखिम में हैं। आदर्श स्थिति यही होगी कि बीसीसीआई आज के मैच का कार्यक्रम भी फिर से तय करे। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर अमूमन छठे या सातवें दिन लक्षण दिखायी देते हैं। ’’

यह भी कयास लगाये जा रहे हैं कि टूर्नामेंट के बाकी बचे मैच एक ही स्थल मुंबई में आयोजित किये जाएं लेकिन इसमें साजो सामान से जुड़ी दिक्कतें हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘आप होटल के कई कर्मचारियों के लिये सात दिन के कड़े पृथकवास के लिये क्या करेंगे क्योंकि आपको नया बायो बबल तैयार करने के लिये कम से कम चार होटलों की जरूरत पड़ेगी। ’’

यदि टूर्नामेंट मुंबई में ही आयोजित किया जाता है तो कोलकाता और बेंगलुरू को अपने हिस्से के मैचों के आयोजन का मौका नहीं मिलेगा। एक अन्य विचार उन्हीं स्थानों -दिल्ली और अहमदाबाद- में मैचों का आयोजन जारी रखने को लेकर है जिनका अभी उपयोग किया जा रहा है।

एक फ्रेंचाइजी टीम के अधिकारी ने कहा, ‘‘आपने देखा होगा कि जब चेन्नई और मुंबई में मैचों का आयोजन किया जा रहा था तब स्थिति नियंत्रण में थी। टीमों के एक शहर से दूसरे शहर में यात्रा करने के बाद समस्याएं पैदा हुई। ’’

इसको लेकर पहले ही लोग आशंकित थे की ये आईपीएल किसी नई त्रासदी में न बदल जाए।  वही हो रहा है  क्रिकेट बोर्ड के लाख बड़े दावों की पोल खुल गई। उसने सुरक्षित मौहौल में मैचों के आयोजन का दावा किया था।  लेकिन एक के बाद एक कोरोना संक्रमण के मामलों ने अब कई सवाल खड़े कर दिए है।

जिनका जवाब कोई नहीं दे रहा है। दूसरा इसकी शुरआत से लोगो सवाल उठा रहे थे की जब रोजाना देश में हज़ारो लोगो कोरोना संक्रमण से अपनी जाना गांव रहे है ऐसे आईपीएल आयोजन कितना उचित है।  कई विदेशी खिलाड़ियों ने भी गंभीर सवाल उठाते हुए खुद को आईपीएल से अलग कर लिया।  इन सबके बाद भी क्रिकेट टीम और सरकार इसके आयोजन पर अड़ी है।  लेकिन सवाल अभी वही क्या यह खेल इतना जरूरी है ?

IPL
Indian Premier League
CSK
RR
COVID-19
CSK-RR match Postponed
Lakshmipathy Balaji

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ़्तार, 24 घंटों में 4,518 दर्ज़ किए गए 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 3,962 नए मामले, 26 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 84 दिन बाद 4 हज़ार से ज़्यादा नए मामले दर्ज 

कोरोना अपडेट: देश में कोरोना के मामलों में 35 फ़ीसदी की बढ़ोतरी, 24 घंटों में दर्ज हुए 3,712 मामले 

कोरोना अपडेट: देश में नए मामलों में करीब 16 फ़ीसदी की गिरावट

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,706 नए मामले, 25 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,685 नए मामले दर्ज

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,710 नए मामले, 14 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली में फिर से बढ़ रहा कोरोना का ख़तरा

महामारी में लोग झेल रहे थे दर्द, बंपर कमाई करती रहीं- फार्मा, ऑयल और टेक्नोलोजी की कंपनियां


बाकी खबरें

  • Sustainable Development
    सोनिया यादव
    सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत काफी पीछे: रिपोर्ट
    03 Mar 2022
    एनुअल स्टेट ऑफ इंडियाज एनवायरमेंट 2022 रिपोर्ट के मुताबिक सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में भारत फिलहाल काफी पीछे है। ऐसे कम से कम 17 प्रमुख सरकारी लक्ष्य हैं, जिनकी समय-सीमा 2022 है और धीमी गति…
  • up elections
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    पूर्वांचल की जंग: 10 जिलों की 57 सीटों पर सामान्य मतदान, योगी के गोरखपुर में भी नहीं दिखा उत्साह
    03 Mar 2022
    इस छठे चरण में शाम पांच बजे तक कुल औसतन 53.31 फ़ीसद मतदान दर्ज किया गया। अंतिम आंकड़ों का इंतज़ार है। आज के बाद यूपी का फ़ैसला बस एक क़दम दूर रह गया है। अब सात मार्च को सातवें और आख़िरी चरण के लिए…
  • election
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी चुनाव: बस्ती के इस गांव में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार
    03 Mar 2022
    बस्ती जिले के हर्रैया विधानसभा में आधा दर्ज़न गांव के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का एलान किया है। ग्रामीणों ने बाकायदा गांव के बाहर इसका बैनर लगा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी…
  • gehariyaa
    एजाज़ अशरफ़
    गहराइयां में एक किरदार का मुस्लिम नाम क्यों?
    03 Mar 2022
    हो सकता है कि इस फ़िल्म का मुख्य पुरुष किरदार का अरबी नाम नये चलन के हिसाब से दिया गया हो। लेकिन, उस किरदार की नकारात्मक भूमिका इस नाम, नामकरण और अलग नाम की सियासत की याद दिला देती है।
  • Haryana
    न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    हरियाणा: आंगनबाड़ी कर्मियों का विधानसभा मार्च, पुलिस ने किया बलप्रयोग, कई जगह पुलिस और कार्यकर्ता हुए आमने-सामने
    03 Mar 2022
    यूनियन नेताओं ने गुरुवार को कहा पंचकुला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाला टोल प्लाजा पर हड़ताली कार्यकर्ताओं और सहायकों पर  हरियाणा पुलिस ने लाठीचार्ज  किया।  
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License