NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
कोविड-19
स्वास्थ्य
भारत
राजनीति
भारत में 4 नहीं 40 लाख से अधिक कोविड मौतें हुईं हैं- लैंसेट स्टडी
अध्ययन में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि भारत में दुनिया भर में कोविड के कारण सबसे अधिक मौतें हुई हैं, जो वैश्विक मौतों का 22 प्रतिशत है। 
दित्सा भट्टाचार्य
12 Mar 2022
Translated by महेश कुमार
covid
Image courtesy : PTI

हाल ही में द लैंसेट में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, भारत में 1 जनवरी, 2020 और 31 दिसंबर, 2021 के बीच कोविड-19 के कारण अनुमानित मौतों की संख्या विशाल है। भारत में रिपोर्टड मौतों की तुलना में 40 लाख से अधिक कोविड मौतें होने का अनुमान है, जो इस दौरान कोविड से हुई कुल वैश्विक मौतों का 22 प्रतिशत हिस्सा बैठता है। 2021 के अंत तक भारत में मौतों की आधिकारिक गिनती 4,89,000 बताई गई थी।

हालांकि दुनिया भर में देखा जाए तो, 1 जनवरी, 2020 और 31 दिसंबर, 2021 के बीच कोविड-19 से हुई मौतों की रिपोर्ट कुल 59.4 लाख थी, जबकि अध्ययन का अनुमान है कि उसी अवधि के दौरान अधिक मृत्यु दर पाई गई थी और कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में 1.82 करोड़ लोगों के मारे जाने का अनुमान लगाया गया है। विश्व में कोविड-19 महामारी के कारण सभी उम्र में अधिक मृत्यु दर 120.3 मृत्यु प्रति लाख थी, और 21 देशों में अतिरिक्त मृत्यु दर जनसंख्या की 300 मृत्यु प्रति लाख से अधिक थी। कोविड-19 से हुई अधिक मौतों की संख्या दक्षिण एशिया, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व और पूर्वी यूरोप के देशों में सबसे अधिक पाई गई है। 

1 जनवरी, 2020 से 31 दिसंबर, 2021 तक कोविड-19 महामारी के कारण अधिक मौतों की संचयी संख्या के संदर्भ में देखा जाए तो, भारत में यह संख्या (40.7 लाख) और संयुक्त राज्य अमेरिका में (11.3 लाख) है जो सबसे अधिक मौतों का अनुमान है। इस वक़्त के दौरान में पांच और अन्य देशों में संचयी अतिरिक्त मौतें की संख्या 5,00,000 से अधिक हैं– जिनमें रूस, मैक्सिको, ब्राजील, इंडोनेशिया और पाकिस्तान शामिल हैं। इन सात देशों ने 24 महीने के दौरान कोविड-19 के कारण हुई वैश्विक अतिरिक्त मौतों में आधे से अधिक का योगदान दिया है। इन देशों में, अधिक मृत्यु दर रूस और मैक्सिको में सबसे अधिक थी और ब्राजील और संयुक्त राज्य अमेरिका में समान थी।

मुख्य रूप से अप्रैल और जुलाई, 2021 के बीच कोविड-19 मामलों में वृद्धि के दौरान, 12 भारतीय राज्यों में देखी गई अनुभवजन्य अतिरिक्त मृत्यु दर के आधार पर, अध्ययन में पाया गया कि भारत में राष्ट्रीय स्तर पर अनुमानित 152.5 प्रति एक लाख में अतिरिक्त मौतें हुई थीं। यह इसी अवधि में देश की रिपोर्ट की गई कोविड-19 मृत्यु दर 18.3 प्रति लाख से बहुत अधिक थी। यह बताता है कि भारत के 30 राज्यों में अधिक मृत्यु दर में विषमता बहुत अधिक थी।

1 जनवरी, 2020 से 31 दिसंबर, 2021 तक, आठ भारतीय राज्यों में मृत्यु दर 200 प्रति 1,00,000 से अधिक थी, यह स्तर दुनिया के केवल 50 अन्य देशों से अधिक था। ये राज्य थे उत्तराखंड, मणिपुर, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और कर्नाटक। इसके विपरीत, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, सिक्किम, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और गोवा में मृत्यु दर अधिक थी जो वैश्विक औसत 120.6/लाख प्रति से कम थी।

इसी तरह, मृत्यु की अधिक संख्या में उपराष्ट्रीय विविधता स्पष्ट थी। भारत के सात राज्यों में 31 दिसंबर, 2021 तक 2,00,000 से अधिक मौतें हुईं। ये राज्य पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र थे। "हालांकि भारत की बड़ी आबादी के कारण भारतीय राज्यों में कोविड-19 महामारी के कारण मृत्यु दर दुनिया में सबसे अधिक नहीं है, फिर भी यह देश में 31 दिसंबर, 2021 तक वैश्विक अतिरिक्त मौतों का 22.3 प्रतिशत हिस्सा बनाता है।" बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में दक्षिण अफ्रीका की तुलना में अधिक मौतें हुईं हैं, जो सभी देशों में दसवें स्थान पर हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि, “महामारी का पूर्ण प्रभाव अकेले कोविड-19 के कारण हुई मौतों के संकेत की तुलना में बहुत अधिक रहा है। दुनिया भर में मृत्यु पंजीकरण प्रणाली को मजबूत करना, जिसे लंबे समय से वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य रणनीति के लिए महत्वपूर्ण समझा जाता है, इस महामारी और भविष्य की महामारियों की बेहतर निगरानी के लिए आवश्यक है। इसके अलावा, अतिरिक्त मृत्यु दर के अनुपात में अंतर करने में मदद करने के लिए आगे के शोध की आवश्यकता है जो सीधे सार्स-कोविड-2 संक्रमण के कारण हुआ था और मृत्यु के कारणों में परिवर्तन महामारी के अप्रत्यक्ष परिणाम के रूप में साबित हुआ था।”

अंग्रेज़ी में प्रकाशित इस मूल आलेख को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: 

India Had 40 Lakh Excess COVID-19 Deaths, Says Lancet Study

COVID-19 deaths
COVID Deaths
excess deaths
The Lancet
COVID Mortality Rate in India
COVID Deaths in India
Global Covid Deaths

Related Stories

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में 2,745 नए मामले, 6 लोगों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में आज फिर कोरोना के मामलों में क़रीब 27 फीसदी की बढ़ोतरी

कोविड मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट पर मोदी सरकार का रवैया चिंताजनक

कोरोना अपडेट: देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब स्ट्रेन BA.4 और BA.5 का एक-एक मामला सामने आया

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,897 नए मामले, 54 मरीज़ों की मौत

WHO की कोविड-19 मृत्यु दर पर भारत की आपत्तियां, कितनी तार्किक हैं? 

कोविड-19 का वैश्विक दुष्प्रभाव और रूस पर आर्थिक युद्ध 

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 2,067 नए मामले, 40 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 4,194 नए मामले, 255 मरीज़ों की मौत

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में 27,409 नए मामले, 347 मरीज़ों की मौत


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    छत्तीसगढ़ः 60 दिनों से हड़ताल कर रहे 15 हज़ार मनरेगा कर्मी इस्तीफ़ा देने को तैयार
    03 Jun 2022
    मनरेगा महासंघ के बैनर तले क़रीब 15 हज़ार मनरेगा कर्मी पिछले 60 दिनों से हड़ताल कर रहे हैं फिर भी सरकार उनकी मांग को सुन नहीं रही है।
  • ऋचा चिंतन
    वृद्धावस्था पेंशन: राशि में ठहराव की स्थिति एवं लैंगिक आधार पर भेद
    03 Jun 2022
    2007 से केंद्र सरकार की ओर से बुजुर्गों को प्रतिदिन के हिसाब से मात्र 7 रूपये से लेकर 16 रूपये दिए जा रहे हैं।
  • भाषा
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव में दर्ज की रिकार्ड जीत
    03 Jun 2022
    चंपावत जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री को 13 चक्रों में हुई मतगणना में कुल 57,268 मत मिले और उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाल़ कांग्रेस समेत सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो…
  • अखिलेश अखिल
    मंडल राजनीति का तीसरा अवतार जाति आधारित गणना, कमंडल की राजनीति पर लग सकती है लगाम 
    03 Jun 2022
    बिहार सरकार की ओर से जाति आधारित जनगणना के एलान के बाद अब भाजपा भले बैकफुट पर दिख रही हो, लेकिन नीतीश का ये एलान उसकी कमंडल राजनीति पर लगाम का डर भी दर्शा रही है।
  • लाल बहादुर सिंह
    गैर-लोकतांत्रिक शिक्षानीति का बढ़ता विरोध: कर्नाटक के बुद्धिजीवियों ने रास्ता दिखाया
    03 Jun 2022
    मोदी सरकार पिछले 8 साल से भारतीय राज और समाज में जिन बड़े और ख़तरनाक बदलावों के रास्ते पर चल रही है, उसके आईने में ही NEP-2020 की बड़ी बड़ी घोषणाओं के पीछे छुपे सच को decode किया जाना चाहिए।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License