NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
मज़दूर-किसान
विज्ञान
भारत
राजनीति
संकट: मज़दूरों का पलायन मानवीय त्रासदी के साथ आर्थिक व्यवस्था की नाकामी भी है
महानगरों से लाखों श्रमिकों का पलायन एक मानवीय त्रासदी के अलावा यह भी दर्शा रहा है कि अपने कठोर परिश्रम से शहरी जीवन को संचालित करने वालों के प्रति हमारे महानगर कितने निष्ठुर हैं।
अमित सिंह
30 Mar 2020
मज़दूरों का पलायन
Image courtesy: Twitter

देश भर में सड़कों और हाईवे पर लोगों की कतारें सरकारों को परेशान कर रही हैं। कोरोना वायरस के रोकने के लिए पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद से पिछले चार दिनों में देश के अलग अलग हिस्सों में एक नया संकट उभरा है। इसमें लोग जत्थों में महानगरों से अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं।

इस पूरे घटनाक्रम को मज़दूरों का पलायन कहा जा रहा है, लेकिन यह न तो सिर्फ पलायन है, न ही इसमें केवल मज़दूर शामिल हैं, यह उससे कही ज्यादा है। इसमें कामगारों के अलावा छात्र और अन्य असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल हैं। दरअसल हजारों की संख्या में लोगों का सड़कों पर आना और पैदल ही अपने गांव की ओर चल पड़ना अपने आप में कई वजहें छिपाए है।

साथ ही सवाल यह भी है कि जब बार-बार यह कहा जा रहा था कि जो जहां है वह वहीं रहें तो फिर ऐसी नौबत क्यों आई कि लाखों लोग अनजानी आशंका से घिर गए और अपना ठौर-ठिकाना छोड़कर निकल लिए?

सबसे पहला कारण आर्थिक परेशानी का है। कामकाज बंद होने के चलते बड़ी संख्या में लोग आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। हालांकि सरकारों ने इसके लिए व्यवस्था की है लेकिन लोगों को सरकारी व्यवस्था पर उतना भरोसा बचा नहीं है। भरोसे का टूटना एक दिन में नहीं हुआ है। सालों या कहें दशकों तक सरकारों ने जो रवैया देश की जनता के साथ दिखाया है सड़कों पर निकली यह भीड़ उसी का परिणाम है।

दरअसल ऐसे किसी भी संकट के समय इस देश की सरकारों ने देश की जनता को अकेले छोड़ दिया है। इसलिए इस बार भी लोगों को भरोसा नहीं हो पा रहा है। इस देश के ज्यादातर लोगों का अनुभव यही होता है कि आप अपने भरोसे जो अच्छा कर लें, वो कर लें, देश की सरकारें आपके पीछे नहीं खड़ी हैं।

हालांकि इस बार की त्रासदी थोड़ी ज्यादा बड़ी है। अपनी नाक बचाने के लिए ही केंद्र एवं राज्य सरकारें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के इन लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर ठहराने और उनके खाने-पीने की उचित व्यवस्था करने में जुटी हुई हैं। इस व्यवस्था में समाज के सक्षम तबके, स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से बढ़-चढ़कर जिस तरह योगदान दिया जा रहा है वह भी काबिले तारीफ़ है।

इसी तरह दूसरा कारण भावनात्मक है। बड़े शहर लोगों को रोजगार तो मुहैया करा दे रहे हैं लेकिन भावनात्मक स्तर पर लोग इससे कनेक्ट नहीं हो पा रहे हैं। इस महामारी और संकट के बीच वो गांव या घर पहुंचकर खुद को सुरक्षित महसूस कराना चाह रहे हैं।

यह भी बहुत अजीब सी बात है कि अपने कठोर परिश्रम से शहरी जीवन को संचालित करने वालों के प्रति हमारे महानगर निष्ठुर नजर आ रहे हैं। शहरों की चकाचौंध, ऊंची इमारतें, सफाई व्यवस्था, सड़कें सब यही मजदूर बनाते हैं। लेकिन यही महानगर उन्हें पराया मानते हैं। ये गंभीर सवाल है जिस पर हर किसी को और खासकर राजनीतिक वर्ग को कहीं अधिक गहनता से विचार करना होगा।

यह वही राजनीतिक वर्ग है जो दिन-रात गरीबों-मजदूरों के हित की बातें करता है, लेकिन जब उसके लिए अपने कहे को सार्थक साबित करने का अवसर आया तो वह नाकामी की इबारत लिखते हुए पाया गया।

अगर हम सिर्फ दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां हजारों की संख्या में राजनेता रहते हैं लेकिन पिछले चार दिनों से सड़कों पर घूम रहे मजदूरों की फिक्र लेने ये सड़कों पर नहीं नज़र आए। जब आनंद विहार में ये मजदूर लाइन में लगे हुए थे तब किसी भी नेता ने जाकर ये नहीं कहा कि इस दिल्ली को आपने बनाया है। आप इसे संकट के समय में छोड़कर मत जाइए। यहां आपके खाने पीने का इंतजाम है। रुक जाइए।

हालांकि अपील की जा रही थी लेकिन सोशल मीडिया के जरिये। लेकिन त्रासदी यह थी कि सोशल मीडिया में फैली तमाम अफवाहों ने उन मजदूरों को सड़क पर उतार दिया था। ऐसे में सड़क पर उतरे मजदूरों ने इन नेताओं के वीडियो को भी गंभीरता से नहीं लिया।

सबसे अंत में मजदूरों का पलायन मानवीय त्रासदी होने के साथ ही आर्थिक व्यवस्था की नाकामी भी है। रोजी रोटी के तलाश में पलायन सदियों से होता आया है। इसमें बुराई नहीं है लेकिन उदारीकरण के बाद जिस तरह की आर्थिक नीतियां हमारी सरकारों ने लागू किया है उसने इस पलायन में इज़ाफ़ा ला दिया है।

रोजगार की तलाश में बड़े शहरों में जाने की मजबूरी ने गांव के गांव खाली कर दिए है तो वहीं इसके उलट बड़े शहरों में दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है लेकिन सरकार इस व्यवस्था में बदलाव करने के आतुर नहीं दिख रही है।

उद्योगों के छोटे छोटे हब बनाने के बजाय सिर्फ मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों पर निर्भरता ने उत्तर प्रदेश और बिहार के गांवों को वीरान कर दिया है। ऐसे में जब इस वायरस ने लॉकडाउन के लिए मजबूर किया तो यह साफ दिखने लगा कि आर्थिक कुनीतियों के चलते कितनी बड़ी संख्या में पलायन हुआ है।

सड़कों पर निकली मजदूरों की भीड़ ने तमाम बातों के अलावा सरकारों और नीति नियंताओं को यह सोचने की राह भी दिखाई है कि वह अपनी आर्थिक नीतियों पर भी गंभीरता से विचार करें। इसमें बदलाव लाए ताकि ऐसी स्थिति का सामना आगे न करना पड़े। हालांकि कहा जाता है कि हर ऐसे बड़े संकट के बाद दुनिया की अर्थनीति में बड़ा बदलाव आता है। उम्मीद है कि इस बार का बदलाव मज़दूरों के हक़ में होगा।

Coronavirus
COVID-19
Corona Crisis
India Lockdown
migrants
Migrant workers
Daily Wage Workers
modi sarkar
indian economy
Economic Recession
Nirmala Sitharaman

Related Stories

कर्नाटक: मलूर में दो-तरफा पलायन बन रही है मज़दूरों की बेबसी की वजह

हैदराबाद: कबाड़ गोदाम में आग लगने से बिहार के 11 प्रवासी मज़दूरों की दर्दनाक मौत

महामारी के मद्देनजर कामगार वर्ग की ज़रूरतों के अनुरूप शहरों की योजना में बदलाव की आवश्यकता  

यूपी चुनाव: बग़ैर किसी सरकारी मदद के अपने वजूद के लिए लड़तीं कोविड विधवाएं

विशेषज्ञों के हिसाब से मनरेगा के लिए बजट का आवंटन पर्याप्त नहीं

बजट के नाम पर पेश किए गए सरकारी भंवर जाल में किसानों और बेरोज़गारों के लिए कुछ भी नहीं!

यूपी चुनावों को लेकर चूड़ी बनाने वालों में क्यों नहीं है उत्साह!

सड़क पर अस्पताल: बिहार में शुरू हुआ अनोखा जन अभियान, स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जनता ने किया चक्का जाम

लखनऊ: साढ़ामऊ अस्पताल को बना दिया कोविड अस्पताल, इलाज के लिए भटकते सामान्य मरीज़

किसान आंदोलन@378 : कब, क्या और कैसे… पूरे 13 महीने का ब्योरा


बाकी खबरें

  • नाइश हसन
    मेरे मुसलमान होने की पीड़ा...!
    18 Apr 2022
    जब तक आप कोई घाव न दिखा पाएं तब तक आप की पीड़ा को बहुत कम आंकता है ये समाज, लेकिन कुछ तकलीफ़ों में हम आप कोई घाव नहीं दिखा सकते फिर भी भीतर की दुनिया के हज़ार टुकड़े हो चुके होते हैं।
  • लाल बहादुर सिंह
    किसान-आंदोलन के पुनर्जीवन की तैयारियां तेज़
    18 Apr 2022
    किसानों पर कारपोरेटपरस्त  'सुधारों ' के अगले डोज़ की तलवार लटक रही है। जाहिर है, हाल ही में हुए UP व अन्य विधानसभा चुनावों की तरह आने वाले चुनाव भी भाजपा अगर जीती तो कृषि के कारपोरेटीकरण को रोकना…
  • सुबोध वर्मा
    भारत की राष्ट्रीय संपत्तियों का अधिग्रहण कौन कर रहा है?
    18 Apr 2022
    कुछ वैश्विक पेंशन फंड़, जिनका मक़सद जल्द और स्थिर लाभ कमाना है,  ने कथित तौर पर लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति को लीज़ पर ले लिया है।
  • न्यूज़क्लिक रिपोर्ट
    कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटों में कोरोना के 2,183 नए मामले, 214 मरीज़ों की मौत हुई
    18 Apr 2022
    देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 517 नए मामले सामने आए है |
  • भाषा
    दिल्ली में सीएनजी में सब्सिडी की मांग को लेकर ऑटो, टैक्सी संगठनों की हड़ताल
    18 Apr 2022
    दिल्ली में ऑटो, टैक्सी और कैब चालकों के विभिन्न संगठन ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर सीएनजी में सब्सिडी और भाढ़े की दरों में बदलाव की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल पर हैं।
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License