NewsClick

NewsClick
  • English
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • हमारे लेख
  • हमारे वीडियो
search
menu

सदस्यता लें, समर्थन करें

image/svg+xml
  • सारे लेख
  • न्यूज़क्लिक लेख
  • सारे वीडियो
  • न्यूज़क्लिक वीडियो
  • राजनीति
  • अर्थव्यवस्था
  • विज्ञान
  • संस्कृति
  • भारत
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अफ्रीका
  • लैटिन अमेरिका
  • फिलिस्तीन
  • नेपाल
  • पाकिस्तान
  • श्री लंका
  • अमेरिका
  • एशिया के बाकी
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें
सब्सक्राइब करें
हमारा अनुसरण करो Facebook - Newsclick Twitter - Newsclick RSS - Newsclick
close menu
राजनीति
अंतरराष्ट्रीय
क्रोएशिया की सत्तारूढ़ एचडीजेड ने संसदीय चुनाव में जीत हासिल की
1991 में गठन के बाद से दक्षिणपंथी पार्टियों का देश के राजनीतिक गलियारे में वर्चस्व है।
पीपल्स डिस्पैच
06 Jul 2020
क्रोएशिया

कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच रविवार 5 जुलाई को क्रोएशिया के चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार क्रोएशियन डेमोक्रेटिक यूनियन (एचडीजेड) ने संसदीय चुनाव जीत लिया।

क्रोएशिया में COVID-19 संक्रमण से 113 से अधिक लोगों की मौत हो गई है जबकि संक्रमितों की संख्या 3150 से अधिक है।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेंकोविक के नेतृत्व वाली एचडीजेड को 95% से अधिक मतों की गिनती के बाद संसद की कुल 151 सीटों में से 66 सीटें मिलीं।

क्रोएशिया एक संसदीय लोकतंत्र है। इसकी एक सदन वाले संसद को सैबर कहा जाता है।

उम्मीद है कि एचडीजेड छोटे दक्षिणपंथी दलों के साथ नई गठबंधन सरकार बनाएगी।

परिणाम की घोषणा के बाद अपनी पार्टी के समर्थकों को संबोधित करते हुए कार्यवाहक प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेंकोविक ने कहा, "क्रोएशियाई मतदाताओं का भारी समर्थन हमारे लिए बहुत बड़ा दायित्व है और हम अगले चार वर्षों में इसका हर दिन ख्याल करेंगे। हम इसे ध्यान में रखेंगे क्योंकि लोकतंत्र को मज़बूत करने, संस्थानों को मज़बूत करने, संस्थानों को मजबूत करने, मानव अधिकारों सशक्त करने, अल्पसंख्यक को सशक्त बनाने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य की चुनौतियों और अर्थव्यवस्था के लिए क्रोएशिया को समाधान की आवश्यकता है।” इसे टोटल क्रोएशिया न्यूज़ ने रिपोर्ट किया है।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (एसडीपी) की अगुवाई में मुख्य विपक्षी उदारवादी रिस्टार्ट कोएलिशन 41 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। गायक से नेता बने मिरोस्लाव स्कोरो के नेतृत्व में दक्षिणपंथी और यूरोसेप्टिक डोमोविन्स्की पोक्रेट (होमलैंड मूवमेंट) 16 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर आई।

अन्य छोटी पार्टियों में रूढ़िवादी मोस्ट (ब्रिज) और वामपंथी मोज़ेमो (वी कैन) को क्रमशः आठ और सात सीटें मिलीं।

रविवार के चुनाव वोटर टर्नआउट (46%) 1991 में क्रोएशियाई गणराज्य के गठन के बाद से अब तक का सबसे कम है। इसके गठन के बाद से देश में राजनीतिक गलियारे में एचडीजेड का प्रभुत्व बना हुआ है।

क्रोएशिया एक छोटा सा देश है जिसकी आबादी 4.2 मिलियन है। देश की अर्थव्यवस्था राजस्व और रोज़गार के स्रोत के रूप में पर्यटन पर टिका है जिसके इस वर्ष कोरोनवायरस के प्रकोप के कारण कड़ी चुनौती का सामना करने की आशंका है।

Croatia
Parliamentary elections
HDZ
Andrej Plenkovic
SDP

Related Stories

विज्ञापन में फ़ायदा पहुंचाने का एल्गोरिदम : फ़ेसबुक ने विपक्षियों की तुलना में "बीजेपी से लिए कम पैसे"  

फ़ेसबुक पर 23 अज्ञात विज्ञापनदाताओं ने बीजेपी को प्रोत्साहित करने के लिए जमा किये 5 करोड़ रुपये

दुनिया भर की: जर्मनी में ‘ट्रैफिक लाइट गठबंधन’ के हाथों में शासन की कमान

दुनियाभर की: संसदीय चुनावों में वामपंथी धड़े की जीत की संभावना से जर्मनी के धनकुबेर परेशान

विपक्ष ने कुवैत के संसदीय चुनावों में बड़ी जीत हासिल की

वेनेज़ुएला : संसदीय चुनावों के प्रारंभिक परिणाम में सोशलिस्ट को भारी बढ़त

किर्गिस्तानः संसदीय चुनाव के दौरान वोट ख़रीदने के आरोपों के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू

अल्जीरियाः नवंबर में जनमत संग्रह के बाद जल्द संसदीय चुनाव

दक्षिण कोरिया : कोरोना वायरस महामारी के बीच वामपंथी गठबंधन की संसदीय चुनाव में भारी बहुमत से जीत

ईरान : 11 वीं संसदीय चुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम चरण में


बाकी खबरें

  • न्यूज़क्लिक डेस्क
    इतवार की कविता : पहले कितने ख़त आते थे...
    20 Feb 2022
    इतवार की कविता में आज पढ़िये शायर शकील जमाली की लिखी पुराने दिनों को याद करती हुई यह नज़्म...   दिल रोता है...  
  •  अफ़ज़ल इमाम
    यूपी में और तेज़ हो सकती है ध्रुवीकरण की राजनीति
    20 Feb 2022
    फ़िलहाल ज़मीनी स्तर पर जो स्थिति नज़र आ रही है, उसमें भाजपा के पास वर्ष 2017 के विधानसभा व 2019 के लोकसभा वाले आक्रामक तेवर में लौटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है।
  • hafte ki baat
    न्यूज़क्लिक टीम
    यूपी में जनता के मुद्दों से भागती भाजपा, पंजाब में 'आप' से डरी कांग्रेस!
    19 Feb 2022
    यूपी में कल रविवार को तीसरे चरण का मतदान है. वहां भाजपा ने अचानक 'आतंकवाद' का शिगूफा छोड़ा है. जनता के सारे मुद्दों को 'आतंक' से दबाने की जोरदार कोशिश हो रही है. इसी तरह पंजाब में कल राज्य की सभी 117…
  • up elections
    राजेंद्र शर्मा
    बैठे-ठाले : वोट चरती गाय, बेईमान पब्लिक और ख़तरे में रामराज्य!
    19 Feb 2022
    अब तो वोटों की कुछ फसल गाय चर गयी और बाक़ी पब्लिक यह कहकर उखाड़ ले गयी कि पांच साल गाय के लिए ही सरकार चलाए हो, गायों से ही वोट ले लो!
  • bihar
    अनिल अंशुमन
    बिहार : बालू खनन का विरोध कर रहे ग्रामीणों के साथ पुलिस ने की बर्बरता, 13 साल की नाबालिग को भी भेजा जेल 
    19 Feb 2022
    17 फ़रवरी की दोपहर बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें बिहार पुलिस, कुछ ग्रामीणों(महिलाओं और बच्चे भी) के हाथ बांध कर उनके साथ बर्बरता करती नज़र आ रही है। इसके विरोध में 19 फ़रवरी को…
  • Load More
सब्सक्राइब करें
हमसे जुडे
हमारे बारे में
हमसे संपर्क करें

CC BY-NC-ND This work is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivatives 4.0 International License